CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
History
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
इतिहास / HISTORY
नोट / NOTE :
(I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 32 (मानचित्र सहित) हैं । / Please check that this question paper contains 32 printed pages (Including Map). (II) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। / Please check that this question paper contains 34 questions. (III) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें । / Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate. (IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथा स्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें । / Please write down the serial number of the question in the answer-book at the given place before attempting it. (V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे । / 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
+ 4
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए : (i) इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है – क, ख, ग, घ एवं ङ । (iii) खण्ड-क : प्रश्न संख्या 1 से 21 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। (iv) खण्ड-ख : प्रश्न संख्या 22 से 27 लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 60 से 80 शब्दों में लिखिए । (v) खण्ड-ग : प्रश्न संख्या 28 से 30 दीर्घ उत्तरीय (LA) प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 300 से 350 शब्दों में लिखिए । (vi) खण्ड-घ : प्रश्न संख्या 31 से 33 तीन उप-प्रश्नों वाले स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। (vii) खण्ड-ङ : प्रश्न संख्या 34 मानचित्र-आधारित प्रश्न है जिसमें महत्वपूर्ण परीक्षण वस्तुओं की पहचान और स्थान शामिल हैं। यह प्रश्न 5 अंकों का है। मानचित्र को उत्तर-पुस्तिका के साथ संलग्न करें। (viii) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, खण्ड-ख तथा खण्ड-ग में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। परीक्षार्थी को इन प्रश्नों में दिए गए विकल्पों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखना है। (ix) इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए चित्र तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें ।
+ 4
General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them: (i) This question paper contains 34 questions. All questions are compulsory. (ii) Question paper is divided into five Sections - Section A, B, C, D and E. (iii) Section A - question number 1 to 21 are Multiple Choice type Questions. Each question carries 1 mark. (iv) Section B - question number 22 to 27 are Short Answer type Questions. Each question carries 3 marks. Write answer to each question in 60 to 80 words. (v) Section C - question number 28 to 30 are Long Answer (LA) type Questions. Each question carries 8 marks. Write answer to each question in 300 to 350 words. (vi) Section D - question number 31 to 33 are Source-based Questions having three sub questions. Each question carries 4 marks. (vii) Section E - question number 34 is Map Based Question that includes the identification and location of significant test items. This question carries 5 marks. Attach the Map with the answer-book. (viii) There is no overall choice. However, an internal choice has been provided in section B and C of question paper. A candidate has to write answer for only one of the alternatives in such questions. (ix) In addition to this, NOTE that a separate question has been provided for Visually Impaired Candidates in lieu of questions having visual inputs, Map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired Candidates only.
खण्ड - क / SECTION - A
(बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न / Multiple Choice type Questions)
(21 × 1 = 21 अंक / marks)
1. हड़प्पा की लिपि के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ? (1 अंक)
(A) यह लिपि वर्णानुक्रमिक थी ।
(B) यह बाएँ से दाएँ लिखी जाती थी ।
(C) इस लिपि को अभी तक पढ़ा नहीं जा सका है।
(D) इस लिपि में कुछ ही चिह्न या प्रतीक हैं।
Which of the following is correct regarding Harappan script ? (1 mark)
(A) This script was alphabetical.
(B) It was written from left to right.
(C) This script has not been deciphered so far.
(D) This script has a few signs or symbols.
2. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल पर मिट्टी के बने हल के प्रतिरूप मिले हैं ? (1 अंक)
(A) कालीबंगा और धौलावीरा
(B) शोर्तुघई और लोथल
(C) बनावली और चोलिस्तान
(D) संघोल और राखीगढ़ी
In which of the following sites of Harappan civilization, the terracotta models of plough have been discovered ? (1 mark)
(A) Kalibangan and Dholavira
(B) Shortughai and Lothal
(C) Banawali and Cholistan
(D) Sanghol and Rakhigarhi
3. नीचे दो कथन दिए गए हैं, अभिकथन (A) और कारण (R) । कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए : (1 अंक)
अभिकथन (A) : बुद्ध के जीवनकाल में और उनकी मृत्यु के बाद भी बौद्ध धर्म तेज़ी से फैला ।
कारण (R) : लोग समकालीन धार्मिक प्रथाओं से असंतुष्ट थे और उस युग में तेज़ी से हो रहे सामाजिक बदलावों ने उलझनों में बाँध रखा था ।
विकल्प :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
Two statements have been given below as Assertion (A) and Reason (R). Read the statements and choose the appropriate answer: (1 mark)
Assertion (A): Buddhism grew rapidly both during the lifetime and after the death of Buddha.
Reason (R): Many people were dissatisfied with existing religious practices and confused by the rapid social changes taking place around them.
Options:
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct reasoning of (A).
(B) Both (A) and (R) are true but (R) is not the correct reasoning of (A).
(C) (A) is true, (R) is untrue.
(D) (A) is untrue, (R) is true.
4. जैन धर्म से संबंधित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए : (1 अंक)
I. जन्म और पुनर्जन्म का चक्र कर्म के द्वारा निर्धारित होता है ।
II. संसार के त्याग की आवश्यकता है।
III. मोक्ष प्राप्ति के लिए सांसारिक अस्तित्व एक अनिवार्य नियम है।
IV. अहिंसा का सिद्धांत महत्वपूर्ण है ।
विकल्प :
(A) I, II और III
(B) II, III और IV
(C) I, II और IV
(D) I, III और IV
Consider the following statements regarding Jainism and choose the correct option: (1 mark)
I. The cycle of birth and rebirth is shaped through Karma.
II. There is a need to renounce the world.
III. Worldly existence is a necessary condition for attaining salvation.
IV. Principle of Ahimsa is important.
Options:
(A) I, II and III
(B) II, III and IV
(C) I, II and IV
(D) I, III and IV
5. स्तंभ-I का मिलान स्तंभ-II से कीजिए और निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए : (1 अंक)
स्तंभ-I (प्राचीन महाजनपद) | स्तंभ-II (वर्तमान क्षेत्र)
a. मगध | I. कन्धार (पूर्वी अफ़गानिस्तान)
b. अवंति | II. अयोध्या (उत्तर प्रदेश)
c. गन्धार | III. पटना (बिहार)
d. कौशल | IV. उज्जैन (मध्य प्रदेश)
विकल्प :
(A) a-III, b-II, c-I, d-IV
(B) a-IV, b-II, c-I, d-III
(C) a-III, b-IV, c-I, d-II
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
Match Column-I with Column-II and choose the correct option from the following: (1 mark)
Column-I (Ancient Mahajanpadas) | Column-II (Present Region)
a. Magadh | I. Qandhar (Eastern Afghanistan)
b. Avanti | II. Ayodhya (Uttar Pradesh)
c. Gandhara | III. Patna (Bihar)
d. Koshala | IV. Ujjain (Madhya Pradesh)
Options:
(A) a-III, b-II, c-I, d-IV
(B) a-IV, b-II, c-I, d-III
(C) a-III, b-IV, c-I, d-II
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
6. प्रभावती गुप्त को निम्नलिखित में से किस भूमिका के लिए जाना जाता है ? (1 अंक)
(A) अशोक की पत्नी और बौद्ध संघ की प्रचारक
(B) मौर्य साम्राज्य की रानी और बौद्ध धर्म की प्रचारक
(C) समुद्रगुप्त की पत्नी और गुप्त काल की कवयित्री
(D) चंद्रगुप्त द्वितीय की पुत्री और वाकाटक राजा की पत्नी
Prabhavati Gupta is best known for which of the following roles ? (1 mark)
(A) Wife of Ashoka and Promoter of Buddhist Sangha
(B) Queen of Mauryan Empire and Promoter of Buddhism
(C) Wife of Samudragupta and Poet of the Gupta Era
(D) Daughter of Chandragupta-II and Wife of Vakataka King
7. निम्नलिखित चित्र में चट्टान काटकर निर्मित मंदिर की संरचना दर्शाई गई है। दिए गए विकल्पों में से इस मंदिर की पहचान कीजिए : (1 अंक)
विकल्प :
(A) देवगढ़ मंदिर
(B) कैलाशनाथ मंदिर
(C) महाबलीपुरम मंदिर
(D) बृहदेश्वर मंदिर
The following picture shows the structure of a temple carved out of single piece of rock. Identify this temple correctly from the given options: (1 mark)
Options: (A) Deogarh Temple, (B) Kailashnatha Temple, (C) Mahabalipuram Temple, (D) Brihideshwara Temple
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न सं. 7 के स्थान पर है।
निम्नलिखित में से किस राज्य में कैलाशनाथ मंदिर स्थित है ? (1 अंक)
(A) उत्तर प्रदेश (B) तमिलनाडु (C) महाराष्ट्र (D) आंध्र प्रदेश
Note: The following question is only for Visually Impaired Candidates in lieu of Question No. 7.
In which of the following states Kailashnatha Temple is located? (1 mark)
(A) Uttar Pradesh (B) Tamil Nadu (C) Maharashtra (D) Andhra Pradesh
8. अल-बरूनी का प्रमुख कार्य 'किताब-उल-हिंद' भारत के व्यापक अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण है। निम्नलिखित में से इसका प्राथमिक उद्देश्य क्या था ? (1 अंक)
(A) इस्लामी शिक्षाओं को बढ़ावा देना ।
(B) भौगोलिक स्थानों का मानचित्र बनाना ।
(C) संस्कृति और रीति-रिवाज़ों की आलोचना करना ।
(D) भारतीय संस्कृति का दस्तावेज़ीकरण करना ।
Al-Biruni's major work 'Kitab-ul-Hind' is significant for its comprehensive study of India. Which of the following was the primary aim of this work? (1 mark)
(A) Promote Islamic teaching (B) Map geographical locations (C) Critique culture and traditions (D) Document Indian culture
9. इब्न बतूता अपनी व्यापक यात्राओं के दौरान अपरिचित संस्कृतियों और समाजों का अन्वेषण करने में सक्षम था । निम्नलिखित में से कौन सी योग्यता उसने सबसे अधिक विकसित की ? (1 अंक)
(A) नेतृत्व और न्यायिक प्रबंधन
(B) सांस्कृतिक योग्यता और कौशलता
(C) प्रशासनिक और सैन्य ज्ञान
(D) वैज्ञानिक और तकनीकी विशेषज्ञता
Throughout his extensive travels, Ibn Batuta was able to explore unfamiliar cultures and societies. Which of the following competencies did he most likely develop ? (1 mark)
(A) Leadership and Judicial Management (B) Cultural Competencies and Skills (C) Knowledge of Administration and Army (D) Scientific and Technical expertise
10. निम्नलिखित में से कर्नल कोलिन मैकेंजी के संदर्भ में कौन से कथन सही हैं? सही विकल्प का चयन कीजिए : (1 अंक)
I. हम्पी के भग्नावशेष 1800 ई. में उसके द्वारा प्रकाश में लाए गए।
II. वह ईस्ट इंडिया कम्पनी का एक अधिकारी था ।
III. उसने इस स्थान का पहला सर्वेक्षण मानचित्र तैयार किया ।
IV. विजयनगर साम्राज्य की जानकारियाँ उसने दुआर्ते बरबोसा से लीं ।
विकल्प : (A) I, II और III (B) II, III और IV (C) I, III और IV (D) I, II और IV
Which of the following statements regarding Colonel Colin Mackenzie are correct? Choose the correct option: (1 mark)
I. The ruins of Hampi were brought to light in 1800 by him.
II. He was an official of East India Company.
III. He prepared the first survey maps of the site.
IV. He received information of Vijayanagara empire from the Duarte Barbosa.
Options: (A) I, II and III (B) II, III and IV (C) I, III and IV (D) I, II and IV
11. स्तंभ-I का मिलान स्तंभ-II से कीजिए और निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए : (1 अंक)
स्तंभ-I (विदेशी यात्री) | स्तंभ-II (देश)
a. अफानासी निकितिन | I. फारस
b. डोमिंगो पेस | II. रूस
c. अब्दुर-रज़्ज़ाक | III. पुर्तगाल
d. निकोलो-दे-कॉन्ती | IV. इटली
विकल्प : (A) a-III, b-IV, c-I, d-II (B) a-II, b-III, c-I, d-IV (C) a-I, b-II, c-IV, d-III (D) a-II, b-I, c-III, d-IV
Match Column-I with Column-II and choose the correct option from the following: (1 mark)
Column-I (Foreign Travellers) | Column-II (Countries)
a. Afanasi Nikitin | I. Persia
b. Domingo Paes | II. Russia
c. Abdur-Razzak | III. Portugal
d. Nicolo de Conti | IV. Italy
Options: (A) a-III, b-IV, c-I, d-II (B) a-II, b-III, c-I, d-IV (C) a-I, b-II, c-IV, d-III (D) a-II, b-I, c-III, d-IV
12. 16वीं और 17वीं शताब्दी के भारत के कृषि इतिहास को समझने का निम्नलिखित में से प्रमुख स्रोत कौन सा है ? (1 अंक)
(A) आगरा और दिल्ली के राजस्व रिकॉर्ड
(B) किसानों और ज़मींदारों के बीच संबंध
(C) आइन-ए-अकबरी, राजवंश का महत्वपूर्ण इतिहास
(D) उस समय उगाई जाने वाली कृषि फसलों के प्रकार
Which of the following is a major source to understand agrarian history of 16th and 17th century India? (1 mark)
(A) Revenue records of Agra & Delhi (B) Relationship between peasants and zamindars (C) Important chronicle - the Ain-e-Akbari (D) Types of agricultural crops grown at that time
13. निम्नलिखित में से कौन सा कथन 16वीं और 17वीं शताब्दी के भारत के ज़मींदारों के बारे में सबसे उपयुक्त है ? (1 अंक)
(A) ज़मींदार किसानों के लिए शोषक वर्ग थे ।
(B) राज्य की ओर से वे राजस्व एकत्र करते थे ।
(C) उनके गाँव वालों के साथ सदैव सौहार्दपूर्ण संबंध थे ।
(D) उनके पास निजी इस्तेमाल के लिए जमीन के छोटे टुकड़े होते थे।
Which one of the following statements is most appropriate regarding the zamindars of 16th and 17th century India? (1 mark)
(A) The zamindars were the exploitative class for the peasants.
(B) The zamindars collected revenue on behalf of the state.
(C) They always maintained cordial relations with the villagers.
(D) The zamindars had small piece of lands for personal use.
14. एक आधुनिक शहर में, मित्रों का एक समूह आज के समाज में कबीर की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर चर्चा करता है। कुछ का मानना है कि ये शिक्षाएँ अप्रासंगिक हैं जबकि अन्य समानता और प्रेम को बढ़ावा देने में उनके महत्त्व को देखते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा परिदृश्य आज कबीर की प्रासंगिकता को सबसे अच्छी तरह से दर्शाता है ? (1 अंक)
(A) कबीर के ऐतिहासिक संदर्भ पर बहस
(B) आध्यात्मिकता को अप्रासंगिक बनाने पर चर्चा
(C) केवल सामाजिक मानदंडों और परंपराओं पर ध्यान
(D) ईश्वर के साथ सरल संबंध की खोज
In a modern city, a group of friends discusses the relevance of Kabir's teachings in today's society. Some believe these are outdated, while others see their significance in promoting equality and love. Which of the following scenario best reflects Kabir's relevance today? (1 mark)
(A) A debate on Kabir's historical context (B) A discussion dismissing spirituality irrelevant (C) Focus on societal norms and traditions only (D) Seeking simple connection with the divine
15. निम्नलिखित में से 1855 के संथाल विद्रोह का मुख्य कारण कौन सा था ? (1 अंक)
(A) एकमुश्त बंदोबस्त का अधिरोपण
(B) अंग्रेजों द्वारा सांस्कृतिक दमन
(C) पाश्चात्य शिक्षा को थोपना
(D) भारी कर और भूमि अधिग्रहण
Which one of the following was the main cause of the Santhal Rebellion of 1855? (1 mark)
(A) Imposition of the Summary Settlement (B) Cultural suppression by the British (C) Imposition of Western education (D) Heavy taxes and land annexation
16. 1793 के इस्तमरारी बंदोबस्त के संदर्भ में विषम की पहचान कीजिए । (1 अंक)
(A) सूर्यास्त कानून (B) बर्दवान की नीलामी (C) पाँचवीं रिपोर्ट (D) दक्कन दंगा आयोग
Find the odd one out regarding the Permanent Settlement of 1793. (1 mark)
(A) The Sunset law (B) The Burdwan's Auction (C) The Fifth Report (D) The Deccan Riots Commission
17. स्तंभ-I का मिलान स्तंभ-II से कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए : (1 अंक)
स्तंभ-I (1857 के विद्रोह का नेतृत्व) | स्तंभ-II (क्षेत्र)
a. शाहमल | I. लखनऊ
b. कुँवर सिंह | II. कानपुर
c. बिरज़िस क़द्र | III. बड़ौत
d. नाना साहब | IV. आरा
विकल्प : (A) a-II, b-III, c-IV, d-I (B) a-III, b-IV, c-I, d-II (C) a-III, b-II, c-I, d-IV (D) a-IV, b-II, c-I, d-III
Match the Column-I with Column-II and choose the correct option: (1 mark)
Column-I (Leadership of the Revolt of 1857) | Column-II (Regions)
a. Shah Mal | I. Lucknow
b. Kunwar Singh | II. Kanpur
c. Birjis Qadr | III. Baraut
d. Nana Sahib | IV. Arrah
Options: (A) a-II, b-III, c-IV, d-I (B) a-III, b-IV, c-I, d-II (C) a-III, b-II, c-I, d-IV (D) a-IV, b-II, c-I, d-III
18. निम्नलिखित ऐतिहासिक घटनाओं को कालक्रम में व्यवस्थित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए : (1 अंक)
I. संविधान सभा का निर्माण
II. जलियाँवाला बाग हत्याकांड
III. भारत छोड़ो आन्दोलन
IV. गांधी-इर्विन समझौता
विकल्प : (A) II, III, I और IV (B) II, IV, III और I (C) III, II, I और IV (D) IV, III, I और II
Arrange the following historical events in a correct chronological order and choose the correct option: (1 mark)
I. Making of the Constituent Assembly
II. Jallianwala Bagh Massacre
III. Quit India Movement
IV. Gandhi-Irwin Pact
Options: (A) II, III, I and IV (B) II, IV, III and I (C) III, II, I and IV (D) IV, III, I and II
19. 1798 में लॉर्ड वेलेज़्ली द्वारा पेश की गई 'सहायक संधि' की मुख्य विशेषता निम्नलिखित में से कौन सी थी ? (1 अंक)
(A) अंग्रेजों द्वारा लाई गई मुक्त व्यापार नीति
(B) अंग्रेजों द्वारा देशी सेना का रखरखाव
(C) अंग्रेजों द्वारा पश्चिमी रीति-रिवाज़ों को लागू करना
(D) अंग्रेजों द्वारा देशी क्षेत्र की सुरक्षा
Which one of the following was a key feature of the 'Subsidiary Alliance' introduced by Lord Wellesley in 1798? (1 mark)
(A) Free Trade Policy brought by British (B) Maintenance of native army by British (C) Imposition of Western Customs by British (D) Protection of native territory by British
20. निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सुमेलित है ? (1 अंक)
सूची-I (संविधान सभा की प्रमुख समितियों के नाम) | सूची-II (अध्यक्ष के नाम)
(A) झंडा समिति | एच.सी. मुखर्जी
(B) संघ शक्ति समिति | पंडित जवाहरलाल नेहरू
(C) नियम समिति | एस. वरदाचार्य
(D) राज्य समिति | जे.बी. कृपलानी
Which one of the following pair is correctly matched ? (1 mark)
List-I (Name of Important Committees of Constituent Assembly) | List-II (Name of President)
(A) Flag Committee | H.C. Mookerjee
(B) Union Power Committee | Pandit Jawaharlal Nehru
(C) Rules of Procedure Committee | S. Varadachariar
(D) States Committee | J.B. Kripalani
21. निम्नलिखित जानकारी की सहायता से संविधान सभा के सदस्य की पहचान कीजिए : (1 अंक)
• वे संविधान सभा के अध्यक्ष थे ।
• वे स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति थे ।
(A) सर्वपल्ली राधाकृष्णन (B) जाकिर हुसैन (C) वी.वी. गिरि (D) राजेन्द्र प्रसाद
Identify the member of the Constituent Assembly with the help of the following information : (1 mark)
• He was the President of the Constituent Assembly.*
• He was the first President of the Independent India.*
(A) Sarvepalli Radhakrishnan (B) Zakir Hussain (C) V.V. Giri (D) Rajendra Prasad
खण्ड - ख / SECTION - B
(लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न / Short Answer type Questions)
(6 × 3 = 18 अंक / marks)
22. (a) “अशोक के प्रशासन को समझने के लिए अशोक के अभिलेख सबसे महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं।" इस कथन की व्याख्या कीजिए । (3 अंक)
अथवा
(b) 'मौर्य साम्राज्य का इतिहास विभिन्न स्रोतों पर आधारित है।' इस कथन की व्याख्या कीजिए । (3 अंक)
(a) "Ashokan inscriptions are the most significant sources to understand the administration of Ashoka." Explain the statement. (3 marks)
OR
(b) "The history of Mauryan empire has been constructed on the variety of sources." Explain the statement. (3 marks)
23. "ईसा पूर्व प्रथम सहस्राब्दि का काल विश्व इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण मोड़ माना जाता है।" इस कथन को न्यायसंगत ठहराइये । (3 अंक)
"The mid-first millennium BCE is considered as a significant turning point in the course of World History." Justify the statement. (3 marks)
24. (a) उन कारणों का विश्लेषण कीजिए जिनके कारण विजयनगर साम्राज्य का पतन हुआ । (3 अंक)
अथवा
(b) अमर-नायक प्रणाली विजयनगर साम्राज्य की एक प्रमुख राजनीतिक खोज क्यों मानी जाती है ? विश्लेषण कीजिए । (3 अंक)
(a) Analyse the causes that led to the ruin of Vijayanagara empire. (3 marks)
OR
(b) Analyse why was Amaranayaka system considered as a major political innovation of the Vijayanagara empire. (3 marks)
25. मुगल काल के दौरान आम लोगों के अधिकारों की वकालत करने में पंचायत की भूमिका की परख कीजिए । (3 अंक)
Examine the role of Panchayat in advocating for the rights of common people during the Mughal era. (3 marks)
26. "1857 के विद्रोह को ऐसे युद्ध के रूप में देखा जा रहा था जिसमें हिंदुओं और मुसलमानों दोनों का नफा-नुकसान बराबर था ।" इस कथन का विश्लेषण कीजिए । (3 अंक)
"The rebellion of 1857 was seen as a war in which both Hindus and Muslims had equally to lose or gain." Analyse the statement. (3 marks)
27. संविधान सभा में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की भूमिका का वर्णन कीजिए । (3 अंक)
Describe the role of Dr. B.R. Ambedkar in the Constituent Assembly. (3 marks)
खण्ड - ग / SECTION - C
(दीर्घ-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न / Long Answer type Questions)
(3 × 8 = 24 अंक / marks)
28. (a) "महाभारत काल के दौरान पारिवारिक रिश्तों की कुछ खास विशेषताएँ होती थीं ।" इस कथन की व्याख्या उदाहरणों सहित कीजिए । (8 अंक)
अथवा
(b) "राजत्व क्षत्रिय कुल में जन्म लेने पर शायद ही निर्भर करता था बल्कि यह हर उस व्यक्ति के लिए होता था जो समर्थन और संसाधन जुटा सके ।" इस कथन की व्याख्या छठी शताब्दी ई.पू. के बाद के उदाहरणों सहित कीजिए । (8 अंक)
(a) "There were specific features of the familial relationship during the Mahabharata period." Explain the statement with examples. (8 marks)
OR
(b) "The political power or kingship was rarely dependent on birth as Kshatriyas but also open to anyone who could muster support and resources." Explain the statement with the examples from sixth century BCE onwards. (8 marks)
29. (a) गुरु नानक देव की मुख्य मान्यताओं और शिक्षाओं की व्याख्या कीजिए । (8 अंक)
अथवा
(b) मध्यकाल के दौरान भारत में चिश्तियों की मुख्य मान्यताओं और शिक्षाओं की व्याख्या कीजिए । (8 अंक)
(a) Explain the main beliefs and teachings of Guru Nanak Dev. (8 marks)
OR
(b) Explain the major beliefs and teachings of Chishtis during medieval India. (8 marks)
30. (a) 1915 से 1931 तक भारत में राष्ट्रीय गतिविधियों के भारतीय जनता पर पड़े प्रभावों का विश्लेषण कीजिए । (8 अंक)
अथवा
(b) भारत की स्वतंत्रता के बाद गांधीजी की भूमिका का विश्लेषण कीजिए । (8 अंक)
(a) Analyse the impact of national movement in India from 1915 to 1931 on the Indian masses. (8 marks)
OR
(b) Analyse the role of Gandhiji after independence of India. (8 marks)
खण्ड - घ / SECTION - D
(स्रोत-आधारित प्रश्न / Source Based Questions)
(3 × 4 = 12 अंक / marks)
31. दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
अब तक खोजी गई प्राचीनतम प्रणाली
नालियों के विषय में मैके लिखते हैं: "निश्चित रूप से यह अब तक खोजी गई सर्वथा संपूर्ण प्राचीन प्रणाली है।" हर आवास गली की नालियों से जोड़ा गया था। मुख्य नाले गारे में जमाई गई ईंटों से बने थे और इन्हें ऐसी ईंटों से ढँका गया था जिन्हें सफ़ाई के लिए हटाया जा सके। कुछ स्थानों पर ढँकने के लिए चूना पत्थर की पट्टिका का प्रयोग किया गया था। घरों की नालियाँ पहले एक हौदी या मलकुंड में खाली होती थीं जिसमें ठोस पदार्थ जमा हो जाता था और गंदा पानी गली की नालियों में बह जाता था । बहुत लंबे नालों में कुछ अंतरालों पर सफ़ाई के लिए हौदियाँ बनाई गई थीं। यह पुरातत्व का एक अजूबा ही है कि "मलबे, मुख्यतः रेत के छोटे-छोटे ढेर सामान्यतः निकासी के नालों के अगल-बगल पड़े मिले हैं जो दर्शाते हैं..... कि नालों की सफ़ाई के बाद कचरे को हमेशा हटाया नहीं जाता था ।"
अर्नेस्ट मैके, अर्ली इंडस सिविलाईजेशन, 1948
जल निकास प्रणालियाँ केवल बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं थीं बल्कि ये कई छोटी बस्तियों में भी मिली थीं। उदाहरण के लिए; लोथल में आवासों के निर्माण के लिए जहाँ कच्ची ईंटों का प्रयोग हुआ था, वहीं नालियाँ पक्की ईंटों से बनाई गई थीं।
31.1 हड़प्पा के शहरों में जल निकासी प्रणालियों में एकरूपता के पीछे संभावित कारण का आकलन कीजिए । (1 अंक)
31.2 जल निकासी के नालों के किनारे रेत के ढेर मिलने के निहितार्थ का विश्लेषण कीजिए । (1 अंक)
31.3 हड़प्पा जल निकासी प्रणाली के प्रभावों का आकलन कीजिए । (2 अंक)
Read the following source carefully and answer the questions that follow :
The most ancient system yet discovered
About the drains, Mackay noted: "It is certainly the most complete ancient system as yet discovered." Every house was connected to the street drains. The main channels were made of bricks set in mortar and were covered with loose bricks that could be removed for cleaning. In some cases, limestone was used for the covers. House drains first emptied into a sump or cesspit into which solid matter settled while waste water flowed out into the street drains. Very long drainage channels were provided at intervals with sumps for cleaning. It is a wonder of archaeology that "little heaps of material, mostly sand, have frequently been found lying alongside drainage channels, which shows... that the debris was not always carted away when the drain was cleared".
From Ernest Mackay, Early Indus Civilisation, 1948
Drainage systems were not unique to the larger cities, but were found in smaller settlements as well. At Lothal for example, while houses were built of mud bricks, drains were made of burnt bricks.
31.1 Analyse the possible reason behind the uniformity in the drainage systems across the Harappan cities. (1 mark)
31.2 Analyse the implications of finding little heaps of material, mostly sand, alongside drainage channels. (1 mark)
31.3 Assess the impact of Harappan drainage system. (2 marks)
32. नीचे दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
यूरोप के लिए एक चेतावनी
बर्नियर चेतावनी देता है कि यदि यूरोपीय शासकों ने मुग़ल ढाँचे का अनुसरण किया तो :
उनके राज्य इस प्रकार अच्छी तरह से जुते और बसे हुए, इतनी अच्छी तरह से निर्मित, इतने समृद्ध, इतने सुशिष्ट तथा फलते-फूलते नहीं रह जाएँगे जैसा कि हम उन्हें देखते हैं। दूसरी दृष्टि से हमारे शासक अमीर और शक्तिशाली हैं; और हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि उनकी और बेहतर और राजसी ढंग से सेवा हो । वे जल्द ही रेगिस्तान तथा निर्जन स्थानों के, भिखारियों तथा क्रूर लोगों के राजा बनकर रह जाएँगे जैसे कि वे जिनके विषय में मैंने वर्णन किया है। (मुग़ल शासक)
हम उन महान शहरों और नगरों को खराब हवा के कारण न रहने योग्य अवस्था में पाएँगे, तथा विनाश की स्थिति में, जिनके जीर्णोद्धार की किसी को चिंता नहीं है, व्यक्त टीले और झाड़ियों अथवा घातक दलदल से भरे हुए खेत, जैसा कि पहले ही बताया गया है।
32.1 बर्नियर के किसी एक मुख्य योगदान का उल्लेख कीजिए । (1 अंक)
32.2 बर्नियर ने यूरोपीय साम्राज्य और मुग़ल क्षेत्रों के बीच अंतर का वर्णन कैसे किया ? (1 अंक)
32.3 मुग़ल शासन के तहत लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर बर्नियर के विचारों की व्याख्या कीजिए । (2 अंक)
Read the following source carefully and answer the questions that follow :
A warning for Europe
Bernier warned that if European kings followed the Mughal model :
Their kingdoms would be very far from being well-cultivated and peopled, so well built, so rich, so polite and flourishing as we see them. Our kings are otherwise rich and powerful; and we must avow that they are much better and more royally served. They would soon be kings of deserts and solitudes, of beggars and barbarians, such as those are whom I have been representing. (the Mughals)
... We should find the great Cities and the great Burroughs (boroughs) rendered uninhabitable because of ill air, and to fall to ruine (ruin) without anybodies (anybody) taking care of repairing them; the hillocks abandon'd, and the fields overspread with bushes, or fill'd with pestilential marishes (marshes), as hath been already intimated.
32.1 Mention any one prominent contribution of Bernier. (1 mark)
32.2 How did Bernier describe the difference between European kingdom and the Mughal territories? (1 mark)
32.3 Explain Bernier's views on the socio-economic status of people under Mughal rule. (2 marks)
33. नीचे दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
वनों की बटाई और स्थायी कृषि के बारे में
निचली राजमहल की पहाड़ियों में एक गाँव से गुजरते हुए, बुकानन ने लिखा :
इस प्रदेश का दृश्य बहुत ही बढ़िया है; यहाँ की खेती विशेष रूप से, घुमावदार संकरी घाटियों में धान की फ़सल, बिखरे हुए पेड़ों के साथ साफ़ की गई जमीन और चट्टानी पहाड़ियाँ सभी अपने आप में पूर्ण हैं, कमी है तो बस इस क्षेत्र में कुछ प्रगति की और विस्तृत तथा उन्नत खेती की, जिनके लिए यह प्रदेश अत्यंत संवेदनशील है । यहाँ लकड़ी की जगह टसर और लाख के लिए आवश्यकतानुसार बड़े-बड़े आसन और पलास के बागान लगाए जा सकते हैं; बाकी जंगल को भी साफ़ किया जा सकता है और जो भाग इस प्रयोजन के लिए उपयुक्त न हो वहाँ पनई ताड़ और महुआ के पेड़ लगाए जा सकते हैं ।
33.1 बुकानन ने निचली राजमहल की पहाड़ियों का वर्णन किस प्रकार किया ? (1 अंक)
33.2 बुकानन ने इस क्षेत्र में खेती के सुधार की उच्च संभावना को क्यों माना ? (1 अंक)
33.3 बुकानन ने आर्थिक लाभ के लिए भूमि का उपयोग करने का प्रस्ताव कैसे दिया ? (2 अंक)
Read the following source carefully and answer the questions that follow :
On clearance and settled cultivation
Passing through one village in the lower Rajmahal hills, Buchanan wrote:
The view of the country is exceedingly fine, the cultivation, especially the narrow valleys of rice winding in all directions, the cleared lands with scattered trees, and the rocky hills are in perfection; all that is wanted is some appearance of progress in the area and a vastly extended and improved cultivation, of which the country is highly susceptible. Plantations of Asan and Palas, for Tessar (Tassar silk worms) and Lac, should occupy the place of woods to as great an extent as the demand will admit; the remainder might be all cleared, and the greater part cultivated, while what is not fit for the purpose, might rear Plamira (palmyra) and Mowa (mahua).
33.1 How did Buchanan describe the view of the lower Rajmahal hills ? (1 mark)
33.2 Why did Buchanan believe that the area had high potential for improved cultivation ? (1 mark)
33.3 How did Buchanan propose utilising the land for economic benefits? (2 marks)
खण्ड - ङ / SECTION - E
(मानचित्र-आधारित प्रश्न / Map Based Question)
(5 अंक / marks)
34. 34.1 दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों से अंकित कीजिए और उनके नाम लिखिए :
(i) कालीबंगा - एक विकसित हड़प्पा पुरास्थल (1 अंक)
(ii) अमरावती - बौद्ध स्थल (1 अंक)
(iii) (a) आम्बेर - मुगलों के अधीन क्षेत्र (1 अंक)
अथवा
(b) बीजापुर - मध्यकालीन भारत का एक महत्वपूर्ण शहर (1 अंक)
34.2 दिए गए भारत के इसी राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर 1857 के विद्रोह से संबंधित दो केन्द्रों को A और B से अंकित किया गया है। इनको पहचानिए और उनके साथ खींची गई रेखाओं पर इनके सही नाम लिखिए । (2 अंक)
34.1 On the given political outline map of India, locate and label the following with appropriate symbols:
(i) Kalibanga - a mature Harappan site (1 mark)
(ii) Amravati - a Buddhist site (1 mark)
(iii) (a) Amber - a territory under the Mughals (1 mark)
OR
(b) Bijapur - An important town of Medieval India (1 mark)
34.2 On the same outline map, two places have been marked as A and B, as the centres of revolt of 1857. Identify them and write their names on the lines drawn near them. (2 marks)
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 34 के स्थान पर हैं।
34.1 भारत में किसी एक विकसित हड़प्पा पुरास्थल का नाम लिखिए । (1 अंक)
34.2 भारत में किसी एक बौद्ध स्थल का नाम लिखिए । (1 अंक)
34.3 (a) मुगलों के अधीन किसी एक क्षेत्र का नाम लिखिए । (1 अंक)
अथवा
(b) विजयनगर साम्राज्य की राजधानी का नाम लिखिए । (1 अंक)
34.4 1857 के विद्रोह के किन्हीं दो मुख्य केन्द्रों के नाम लिखिए । (2 अंक)
Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only in lieu of Question No. 34.
34.1 Mention any one mature Harappan site in India. (1 mark)
34.2 Mention any one Buddhist site in India. (1 mark)
34.3 (a) Name any one territory under the Mughals. (1 mark)
OR
(b) Name the capital of Vijayanagara empire. (1 mark)
34.4 Write any two important centres of revolt of 1857. (2 marks)
(मानचित्र शीर्षक / Map Details : प्रश्न सं. 34 के लिए मानचित्र / Map for Q. No. 34 - भारत का रेखा-मानचित्र (राजनीतिक) / Outline Map of India (Political))
History CBSE CLASS 12 Previous Year Question Paper All sets , Free PDF download link
Hindi Core CBSE Class 12 - Previous Year Question Paper - with Free PDF download Link
Geography CBSE Question Paper Class 12 - Previous Year Question Paper - Free PDF download link