Haryana Board (BSEH) Class-12 Accountancy-Previous Year Question Paper 2024 (HBSE) PDF Download (Free)
सामान्य निर्देश :
(i) यह प्रश्न-पत्र तीन भागों में विभाजित है :
भाग – अ : साझेदारी फर्मों और कंपिनयों के लिए लेखांकन।
भाग – ब : वित्तीय विवरणों का विश्लेषण।
भाग – स : कम्प्यूटरीकृत लेखांकन।
(ii) भाग – अ अनिवार्य है। परीक्षार्थी अपनी इच्छा से भाग – ब तथा भाग – स में से कोई एक भाग हल करें।
(iii) सभी प्रश्न हल करने हैं।
(iv) प्रश्न संख्या 1 से 10 तथा 23 से 27 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(v) प्रश्न संख्या 11 से 15 तथा 28 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
(vi) प्रश्न संख्या 16 से 20 तथा 29 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है।
(vii) प्रश्न संख्या 21, 22 तथा 30 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
(viii) कुछ प्रश्नों में आन्तरिक विकल्प उपलब्ध है। ऐसे प्रश्नों में से आपको केवल एक ही प्रश्न करना है।
General Instructions :
(i) This question paper is divided into three Parts :
Part – A : Accounting for Partnership Firms & Companies.
Part – B : Analysis of Financial Statements.
Part – C : Computerized Accounting.
(ii) Part – A is compulsory. Candidates have to attempt any one part from Part – B and Part – C of their choice.
(iii) All questions are to be attempted.
(iv) Question Nos. 1 to 10 and 23 to 27 are objective type questions. Each question carries 1 mark.
(v) Question Nos. 11 to 15 and 28 are very short answer type questions. Each question carries 2 marks.
(vi) Question Nos. 16 to 20 and 29 are short answer type questions. Each question carries 3 marks.
(vii) Question Nos. 21, 22 and 30 are long answer type questions. Each question carries 5 marks.
(viii) An internal choice is available in some questions. You have to attempt only one of the given choice in such questions.
भाग – अ
PART – A
[ M. M. : 45 ]
(साझेदारी फर्मों और कंपिनयों के लिए लेखांकन)
(Accounting for Partnership Firms & Companies)
1. निम्न में से कौन-सी मद लाभ-हानि विनियोजन खाते में नहीं लिखी जाती ?
(A) साझेदार का वेतन
(B) आहरण पर ब्याज
(C) साझेदार द्वारा दिए गए ऋण पर ब्याज
(D) साझेदार का कमीशन
Which of the following items is not recorded in the Profit and Loss Appropriation Account ?
(A) Partner's salary
(B) Interest on Drawing
(C) Interest on Partner's Loan
(D) Partner's commission
2. साझेदार के अवकाश ग्रहण पर ख्याति की राशि कौन-से खाते में क्रेडिट की जाती है ? 1
(A) सभी साझेदारों के पूँजी खाते में
(B) अवकाश ग्रहण करने वाले साझेदार के पूँजी खाते में
(C) शेष साझेदारों के पूँजी खाते में
(D) सरकार के खाते में
To which account is the amount of goodwill credited in case of the retirement of a partner ?
(A) In the capital account of all the partners
(B) In the capital account of the retiring partner
(C) In the capital account of remaining partners
(D) In the account of the government
3. साझेदारी फर्म का समापन होने पर सबसे अंत में कौन-सा खाता बनाया जाता है ? 1
(A) वसूली खाता
(B) साझेदारों का ऋण खाता
(C) रोकड़ खाता
(D) साझेदारों का पूँजी खाता
In case of dissolution of a partnership firm, which of the following Account is created at last ?
(A) Realisation Account
(B) Partners' Loan Account
(C) Cash Account
(D) Partners' Capital Account
4. एक साझेदार ने फर्म को ₹ 2,00,000 का ऋण दिया। साझेदारी संलेख के अभाव में ऋण पर ब्याज होगा :
(A) ₹ 12,000
(B) ₹ 1,200
(C) ₹ 6,000
(D) ₹ 24,000
A partner gave a loan of ₹ 2,00,000 to the firm. In the absence of partnership deed, the amount of interest on loan will be :
(A) ₹ 12,000
(B) ₹ 1,200
(C) ₹ 6,000
(D) ₹ 24,000
5. पूँजी संचय ............ लाभ से बनाया जाता है। 1
Capital Reserve is created out of ........... profit.
6. दिए गए कथनों : अभिकथन (A) तथा कारण (R) के आधार पर सही विकल्प का चयन कीजिए : 1
अभिकथन (A) : “जब व्यवसाय में नया साझेदार शामिल होता है, तब पुनर्मूल्यांकन खाता बनाया जाता है।”
कारण (R) : “नए साझेदार के प्रवेश के लिए सभी साझेदारों की सहमति आवश्यक है।”
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) का सही कारण है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) का सही कारण नहीं है।
(C) केवल कारण (R) सही है।
(D) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
On the basis of given Statements : Assertion (A) & Reason (R), choose the correct option :
Assertion (A) : "Revaluation A/c is made when new partner is admitted."
Reason (R) : "Consent of all partners is required for the admission of a new partner."
Option :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct reason of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct reason of Assertion (A).
(C) Only Reason (R) is correct.
(D) Both Assertion (A) and Reason (R) are incorrect.
7. ‘परिवर्तनशील ऋणपत्र’ से क्या आशय है ? 1
What is a 'Convertible Debenture' ?
8. अंशों के अति-अभिदान से आप क्या समझते हैं ? 1
What do you understand by over-subscription of shares ?
9. दिए गए कथनों : अभिकथन (A) तथा कारण (R) के आधार पर सही विकल्प का चयन करें : 1
अभिकथन (A) : “साझेदार की पत्नी से लिया गया ऋण वसूली खाते में स्थानांतरित कर दिया जाता है।”
कारण (R) : “साझेदार की पत्नी से लिया गया ऋण तीसरे पक्ष के ऋण के रूप में नहीं माना जाता है, बल्कि इसे स्वयं साझेदार से लिए गए ऋण के रूप में माना जाता है।”
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) का सही कारण है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) का सही कारण नहीं है।
(C) केवल अभिकथन (A) सही है।
(D) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
On the basis of given Statements : Assertion (A) & Reason (R), choose the correct option :
Assertion (A) : "Loan from wife of partner is transferred to Realisation A/c."
Reason (R) : "Loan from wife of a partner is not treated as a third party loan but it is treated like a loan from partner himself."
Option :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct reason of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct reason of Assertion (A).
(C) Only Assertion (A) is correct.
(D) Both Assertion (A) and Reason (R) are incorrect.
10. किसी फर्म के विघटन के समय, यदि कोई साझेदार फर्म की संपत्ति लेता है, तो इसे वसूली खाते के ......... पक्ष में लिखा जाएगा। 1
At the time of dissolution of a firm, if a partner takes an asset of the firm, it will be recorded in the ........... side of Realisation A/c.
11. नकदी के अतिरिक्त प्रतिफल हेतु ऋणपत्र निर्गमित करने पर निम्नलिखित जर्नल प्रविष्टि पारित की जाएगी : 2
| संपत्ति खाता | नाम | ........... से |
| :--- | :--- | :--- |
| (संपत्ति खरीदी गई) | | |
| विक्रेता खाता | नाम | ........... से |
| | | ........... से |
| | | (ऋणपत्र प्रीमियम पर जारी किए) |
रिक्त स्थान भरकर उपरोक्त जर्नल प्रविष्टियों को पूरा करें।
In case of issue of debentures for consideration other than Cash, following journal entry will be passed :
| Assets A/c | Dr. | |
| :--- | :--- | :--- |
| To ............ | | (Asset purchased) |
| Vendor's A/c | Dr. | |
| To ............ | | |
| To ............ | | (Debentures issued at premium) |
Complete above journal entries by filling the blanks.
अथवा OR
अंशों के हरण के लिए जर्नल प्रविष्टि कीजिए यदि अंतिम याचना के 30 रु० न देने पर 100 रु० वाले 300 अंशों का हरण किया गया हो। अंश सममूल्य पर जारी किए गए थे। 2
Write down the journal entry for forfeiture of shares if 300 shares of Rs. 100 each have been forfeited on non-payment of Final Call of Rs. 30 per share. Shares were issued at par.
12. रोहित और मोहित एक व्यवसाय में साझेदार हैं जो लाभ को 5 : 3 के अनुपात में बाँटते हैं। वे लाभ में 1/7 भाग के लिए बिजय को एक नए साझेदार के रूप में स्वीकार करते हैं। नया लाभ अनुपात 4 : 2 : 1 होगा। रोहित और मोहित के त्याग अनुपात की गणना करें। 2
Rohit and Mohit are partners in a firm sharing profits in the ratio of 5 : 3. They admit Bijoy as a new partner for 1/7 share in the profit. The new profit sharing ratio will be 4 : 2 : 1. Calculate the sacrificing ratio of Rohit and Mohit.
13. एक साझेदारी फर्म का पुनर्गठन किन-किन दशाओं में हो सकता है ? 2
Mention the occasions of the reconstitution of a partnership firm.
14. बकुल, चंपक और दर्शन एक फर्म में 5 : 4 : 1 के अनुपात में साझेदार थे। 31 मार्च, 2017 को समाप्त वर्ष के लिए फर्म का लाभ 1,00,000 रुपये था। 30 जून, 2017 को चंपक की मृत्यु हो गई। बकुल और दर्शन ने भविष्य में लाभ को समान रूप से बाँटने का निर्णय लिया। 1 अप्रैल से 30 जून, 2017 तक की अवधि के लिए चंपक के लाभ के हिस्से की गणना करें। चंपक को दिए जाने वाले लाभ के इस हिस्से के लिए साझेदारी फर्म की पुस्तकों में आवश्यक जर्नल प्रविष्टि भी करें। 2
Bakul, Champak and Darshan were partners in a firm sharing profits in the ratio of 5 : 4 : 1. The profit of the firm for the year ending on March 31, 2017 was Rs.1,00,000. Champak died on June 30, 2017. Bakul and Darshan decided to share profits equally in future. Calculate Champak's share of profit for the period of April 1 to June 30, 2017. Also pass the necessary journal entry in the books of partnership firm for this share of profit to Champak.
अथवा OR
साझेदारी संलेख के अभाव में, निम्न से संबंधित नियम लिखें : 2
(i) पूँजी पर ब्याज
(ii) लाभ और हानि का बँटवारा
(iii) आहरण पर ब्याज
(iv) साझेदार को वेतन
In the absence of partnership deed, specify the rules related to :
(i) Interest on capital
(ii) Sharing of Profits and Losses
(iii) Interest on drawings
(iv) Salary to partner
15. साझेदारी की विशेषताओं का उल्लेख करें। 2
Describe the features of partnership.
16. मॉडर्न टूर्स एण्ड ट्रैवल्स के एक भागीदार जॉन इब्राहिम ने अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए 31 मार्च, 2020 को समाप्त होने वाले वर्ष के दौरान अपने पूँजी खाते से पैसे निकाले। निम्नलिखित वैकल्पिक स्थितियों में से प्रत्येक में आहरण पर ब्याज की गणना करें, यदि ब्याज दर 9 प्रतिशत प्रतिवर्ष है : 3
(i) यदि उसने महीने की शुरूआत में प्रतिमाह 3,000 रुपये निकाले।
(ii) यदि उसके द्वारा प्रत्येक माह के अंत में 3,000 रुपये की राशि निकाली गई हो।
(iii) यदि निकाली गई राशि थी : 1 जून, 2019 को 12,000 रुपये और 31 जनवरी, 2020 को 6,000 रुपये।
John Ibrahim, a partner in Modern Tours and Travels withdrew money during the year ending March 31, 2020 from his capital account, for his personal use. Calculate interest on drawings in each of the following alternative situations, if rate of interest is 9 per cent per annum :
(i) If he withdrew Rs. 3,000 per month at the beginning of the month.
(ii) If an amount of Rs. 3,000 was withdrawn by him at the end of each month.
(iii) If the amounts withdrawn were : Rs. 12,000 on June 01, 2019 and Rs. 6,000 on January 31, 2020.
17. त्याग अनुपात तथा लाभ प्राप्ति अनुपात की तुलना करें। 3
Give a comparison of Sacrificing Ratio and Gaining Ratio.
18. साझेदारी फर्म के विघटन की स्थिति में खातों के निपटान का क्रम बताएँ। 3
State the order of settlement of accounts in case of dissolution of a partnership firm.
19. अंश एवं ऋणपत्र में अन्तर बताइए। 3
Differentiate between Share and Debenture.
अथवा OR
निम्नलिखित के लिए जर्नल प्रविष्टियाँ करें : 3
(i) 100 रु० प्रत्येक पर 1,00,000 रु० के 9% ऋणपत्र सममूल्य पर निर्गमित और सममूल्य पर शोधनीय।
(ii) 100 रु० प्रत्येक पर 1,00,000 रु० के 9% ऋणपत्र सममूल्य पर निर्गमित, लेकिन 5% के प्रीमियम पर शोधनीय।
(iii) 100 रु० प्रत्येक पर 1,00,000 रु० के 9% ऋणपत्र 5% के प्रीमियम पर निर्गमित, 5% के प्रीमियम पर शोधनीय।
Give Journal Entries for the following :
(i) Issue of Rs. 1,00,000, 9% debentures of Rs. 100 each at par and redeemable at par.
(ii) Issue of Rs. 1,00,000, 9% debentures of Rs. 100 each at par but repayable at a premium of 5%.
(iii) Issue of Rs. 1,00,000, 9% debentures of Rs. 100 each at premium of 5%, redeemable at premium of 5%.
20. विभिन्न प्रकार के शेयरों की व्याख्या करें, जिन्हें कंपनी अधिनियम, 2013 के तहत जारी किया जा सकता है।
Discuss the various types of shares, which can be issued under the Companies Act, 2013.
21. 1 जनवरी, 2015 को ‘एक्स’ लिमिटेड के निदेशक ने 10 रुपये के 50,000 इक्विटी शेयर 12 रुपये प्रति शेयर पर जारी किए। ये इस प्रकार देय थे :
आवेदन पर 5 रुपये (2 रुपये प्रीमियम सहित),
आबंटन पर 4 रुपये, और
1 मई, 2015 को कॉल पर शेष राशि
सूचियाँ 10 फरवरी, 2015 को बंद कर दी गई, जिस तारीख तक 70,000 शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त नकदी में से 40,000 रुपये वापस कर दिए गए और 60,000 रुपये आबंटन पर देय राशि पर लगाए गए, जिसका शेष भुगतान 16 फरवरी, 2015 को किया गया।
500 शेयरों के आबंटन को छोड़कर सभी शेयरधारकों ने 1 मई, 2015 को देय कॉल का भुगतान कर दिया। इन 500 शेयरों को 29 सितंबर, 2015 को जब्त कर लिया गया और 1 नवंबर, 2015 को 8 रुपये प्रति शेयर पर पूर्ण भुगतान के रूप में फिर से जारी किया गया।
कंपनी, नीति के तहत, कॉल-इन-एरियर खाता नहीं रखती है।
‘एक्स’ लिमिटेड की पुस्तकों में इन शेयर पूँजी लेनदेन को रिकॉर्ड करने के लिए जर्नल प्रविष्टियों करें। 5
On January 1, 2015, the Director of 'X' Ltd. issued for public subscription 50,000 equity shares of Rs. 10 each at Rs. 12 per share. These were payable as :
Rs. 5 on application (including premium of Rs. 2),
Rs. 4 on allotment, and
The balance on call on May 1, 2015.
The lists were closed on February 10, 2015 by which date applications for 70,000 shares were received. Of the cash received Rs. 40,000 was returned and Rs. 60,000 was applied to the amount due on allotment, the balance of which was paid on February 16, 2015.
All the shareholders paid the call due on May 1, 2015 with the exception of an allottee of 500 shares. These 500 shares were forfeited on September 29, 2015 and reissued as fully paid at Rs. 8 per share on November 1, 2015.
The company, as a matter of policy, does not maintain a calls-in-arrears account.
Give journal entries to record these share capital transactions in the books of 'X' Ltd.
अथवा OR
(a) उन उद्देश्यों का वर्णन करें जिनके लिए कोई कंपनी प्रतिभूति प्रीमियम की राशि का उपयोग कर सकती है। 3
Describe the purposes for which a company can use the amount of Securities Premium.
(b) उन शर्तों को स्पष्ट रूप से लिखें जिनके तहत कोई कंपनी छूट पर शेयर जारी कर सकती है। 2
State clearly the conditions under which a company can issue shares at a discount.
22. व्यवसाय में नए साझेदार के प्रवेश की स्थिति में ख्याति के लेखांकन की विभिन्न विधियों की व्याख्या करें। 5
Explain various methods for the treatment of goodwill in case of the admission of a new partner specifying the required journal entries.
अथवा OR
नीचे ‘ए’ और ‘बी’ की बैलेंस शीट दी गई है, जो 31.12.2016 को साझेदारी व्यवसाय चला रहे हैं। ‘ए’ और ‘बी’ 2 : 1 के अनुपात में लाभ और हानि साझा करते हैं :
| दायित्व | धनराशि (₹) | संपत्ति | धनराशि (₹) |
| :--- | :--- | :--- | :--- |
| देय बिल | 10,000 | हस्तस्थ नकद | 10,000 |
| लेनदार | 58,000 | बैंक में नकद | 40,000 |
| बकाया व्यय | 2,000 | विविध देनदार | 60,000 |
| पूँजी : | | स्टॉक | 40,000 |
| ‘ए’ 1,80,000 | | | |
| ‘बी’ 1,50,000 | 3,30,000 | संयंत्र | 1,00,000 |
| | | भवन | 1,50,000 |
| **कुल** | **4,00,000** | **कुल** | **4,00,000** |
‘सी’ को बैलेंस शीट की तारीख पर निम्नलिखित शर्तों पर एक साझेदार के रूप में स्वीकार किया गया है :
(i) ‘सी’ लाभ में 1/4 भाग के लिए अपनी पूँजी के रूप में 1,00,000 रु० और ख्याति के अपने हिस्से के रूप में 60,000 रु० लाएगा।
(ii) संयंत्र का मूल्य 1,20,000 रु० तक बढ़ाया जाना है और भवन का मूल्य 10% बढ़ाया जाना है।
(iii) स्टॉक का मूल्य 4,000 रुपये से अधिक पाया गया।
(iv) देनदारों के 5% पर अशोध्य और संदिग्ध ऋणों के लिए प्रावधान बनाया जाना है।
(v) 1,000 रुपये के लेनदारों का रिकॉर्ड नहीं था।
पुनर्मूल्यांकन खाता, साझेदारों के पूँजी खाते और फर्म की बैलेंस शीट तैयार करें।
Given below is the Balance Sheet of 'A' and 'B', who are carrying on partnership business on 31.12.2016. 'A' and 'B' share profits and losses in the ratio of 2 : 1 :
Balance Sheet as at March 31, 2016
| Liabilities | Amount (Rs.) | Assets | Amount (Rs.) |
| :--- | :--- | :--- | :--- |
| Bills Payable | 10,000 | Cash in Hand | 10,000 |
| Creditors | 58,000 | Cash at Bank | 40,000 |
| Outstanding Expenses | 2,000 | Sundry Debtors | 60,000 |
| Capitals : | | Stock | 40,000 |
| 'A' 1,80,000 | | | |
| 'B' 1,50,000 | 3,30,000 | Plant | 1,00,000 |
| | | Buildings | 1,50,000 |
| **Total** | **4,00,000** | **Total** | **4,00,000** |
'C' is admitted as a partner on the date of the balance sheet on the following terms :
(i) 'C' will bring in Rs. 1,00,000 as his capital and Rs. 60,000 as his share of goodwill for 1/4 share in the profits.
(ii) Plant is to be appreciated to Rs. 1,20,000 and the value of buildings is to be appreciated by 10%.
(iii) Stock is found over valued by Rs. 4,000.
(iv) A provision for bad and doubtful debts is to be created at 5% of debtors.
(v) Creditors were unrecorded to the extent of Rs. 1,000.
Prepare the Revaluation Account, Partners' Capital Accounts and the Balance Sheet of firm.
भाग – ब
PART – B
[ M. M. : 15 ]
(वित्तीय विवरणों का विश्लेषण)
(Analysis of Financial Statements)
23. शुद्ध लाभ अनुपात की गणना करने का सूत्र ................ है।
The formula to calculate Net Profit Ratio is ........... .
24. “परिचालन गतिविधियों से नकदी” की गणना करते समय निम्नलिखित में से किसे शुद्ध लाभ में जोड़ा जाना चाहिए ? 1
(A) मशीनरी की बिक्री पर लाभ
(B) चालू परिसंपत्तियों में वृद्धि
(C) फर्नीचर की बिक्री पर हानि
(D) वर्तमान देनदारियों में कमी
Which of the following should be added to Net Profit while calculating "Cash from Operating Activities" ?
(A) Gain on sale of machinery
(B) Increase in current assets
(C) Loss on sale of furniture
(D) Decrease in current liabilities
25. वित्तीय विवरण तैयार करने के कोई दो उद्देश्य लिखिए। 1
Write the two objectives of preparing Financial Statements.
26. दिए गए कथनों : अभिकथन (A) तथा कारण (R) के आधार पर सही विकल्प का चयन करें : 1
अभिकथन (A) : “तरलता अनुपात का सबसे बड़ा दोष यह है कि ये विंडो ड्रेसिंग (ऊपरी दिखावट) के लिए खुले हैं।”
कारण (R) : “चालू अनुपात या द्रुत अनुपात के 1 से अधिक होने पर चालू/द्रुत संपत्तियों और चालू दायित्वों में बराबर कमी करके इसे सुधारा जा सकता है। इसलिए, इसमें आसानी से हेर-फेर किया जा सकता है।”
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) का सही कारण है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) का सही कारण नहीं है।
(C) केवल कारण (R) सही है।
(D) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों गलत हैं।
On the basis of given statements : Assertion (A) & Reason (R), choose the correct option :
Assertion (A) : "The biggest drawback of Liquidity ratios is that these are open to Window Dressing."
Reason (R) : "Current Ratio or Quick Ratio of more than 1 can be improved by equal decrease in current/quick assets and current liabilities. Therefore, it can easily be manipulated."
Option :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct reason of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct reason of Assertion (A).
(C) Only Reason (R) is correct.
(D) Both Assertion (A) and Reason (R) are incorrect.
27. कंपनी की बैलेंस शीट बनाते समय निम्नलिखित में से कौन-सी मद “चालू दायित्व” शीर्षक के अंतर्गत नहीं आती है ? 1
(A) व्यापार देयताएँ
(B) अन्य चालू दायित्व
(C) स्थगित कर दायित्व (शुद्ध)
(D) अल्पावधि प्रावधान
Which of the following item does not appear under the head "Current Liabilities" while making a Company's Balance Sheet ?
(A) Trade Payables
(B) Other Current Liabilities
(C) Deferred Tax Liabilities (Net)
(D) Short Term Provisions
28. वित्तीय विवरणों की किन्हीं दो सीमाओं को संक्षेप में समझाइए। 2
Briefly explain any two limitations of Financial Statements.
29. दिए गए विवरण से ज्ञात करें :
(i) इन्वेंटरी टर्नओवर अनुपात, और
(ii) इन्वेंटरी की औसत आयु
| विवरण | राशि |
| :--- | :--- |
| संचालन से आय | ₹ 4,00,000 |
| प्रारम्भिक रहितया | ₹ 75,000 |
| अंतिम रहितया | ₹ 85,000 |
| सकल लाभ | बिक्री की लागत पर 25% |
From the given details, find out :
(i) Inventory Turnover Ratio, and
(ii) Average Age of Inventory
| Particulars | Amount |
| :--- | :--- |
| Revenue from Operations | ₹ 4,00,000 |
| Opening Inventory | ₹ 75,000 |
| Closing Inventory | ₹ 85,000 |
| Gross Profit | 25% on Cost of Revenue |
अथवा OR
निम्नलिखित पदों का विस्तृत वर्णन करें :
(i) कार्यशील पूँजी
(ii) निवेश पर आय (प्रतिफल)
(iii) ऋण समता अनुपात
Describe the following terms in detail :
(i) Working Capital
(ii) Return on Investment
(iii) Debt Equity Ratio
30. निम्नलिखित गतिविधियों से प्रमुख नकदी के स्रोतों और प्रयोगों (नकदी अंतर्वाह और नकदी बहिर्प्रवाह) को सूचीबद्ध करें : 5
(i) वित्तीय गतिविधियाँ
(ii) निवेश गतिविधियाँ
Mention the major sources and applications of Cash (Cash inflows and Outflows) from :
(i) Financing Activities
(ii) Investing Activities
अथवा OR
दी गयी सूचनाओं के आधार पर निवेश संबंधी गतिविधियों से नकदी प्रवाह की गणना करें : 5
| | ₹ |
| :--- | :--- |
| मशीनरी (01.04.2016) | 50,000 |
| मशीनरी (31.03.2017) | 60,000 |
| संचित मूल्यह्रास (01.04.2016) | 15,000 |
| संचित मूल्यह्रास (31.03.2017) | 25,000 |
वर्ष के दौरान एक मशीन जिसकी लागत ₹ 25,000 थी और संचित मूल्यह्रास ₹ 15,000 था, उसे ₹ 13,000 में बेचा गया।
Calculate cash flow from Investing Activities on the basis of given information :
| | ₹ |
| :--- | :--- |
| Machinery (01.04.2016) | 50,000 |
| Machinery (31.03.2017) | 60,000 |
| Accumulated Depreciation (01.04.2016) | 15,000 |
| Accumulated Depreciation (31.03.2017) | 25,000 |
During the year, a machine costing ₹ 25,000 with accumulated depreciation of ₹ 15,000 was sold for ₹ 13,000.
भाग - स
PART - C
(कम्प्यूटरीकृत लेखांकन)
(Computerized Accounting)
[ M. M. : 15 ]
23. कोडिफिकेशन की आवश्यकता है :
(A) डेटा का एन्क्रिप्शन
(B) स्मरणीय कोड का सृजन
(C) खातों, रिपोर्टों आदि को सुरक्षित करना
(D) उचित रिकॉर्ड रखते हुए डेटा को प्रोसेस करना आसान
The need of codification is :
(A) The Encryption of data
(B) The Generation of mnemonic code
(C) To secure the accounts, reports, etc.
(D) Easy to process data, keeping proper records
24. आधारभूत सूचना प्रोसेस मॉडल का गतिविधि क्रम क्या है ?
(A) डेटा व्यवस्थित करना, डेटा संसाधित (प्रोसेस) करना और डेटा एकत्र करना
(B) डेटा एकत्र करना, डेटा व्यवस्थित और संसाधित करना, और जानकारी संप्रेषित करना
(C) डेटा संसाधित करना, डेटा व्यवस्थित करना और डेटा एकत्र करना
(D) डेटा व्यवस्थित करना, डेटा एकत्र करना और जानकारी संप्रेषित करना
What is the activity sequence of the basic information processing model ?
(A) Organize data, process data and collect data
(B) Collect data, organize & process data and communicate information
(C) Process data, organize data and collect data
(D) Organize data, collect data and communicate information
25. इस सूत्र में किस श्रेणी के फंक्शन का उपयोग किया जाता है ? 1
PMT (C10/12, C8, C9, 1)
(A) तार्किक
(B) वित्तीय
(C) भुगतान
(D) सांख्यिकीय
What category of functions is used in this formula ?
PMT (C10/12, C8, C9, 1)
(A) Logical
(B) Financial
(C) Payment
(D) Statistical
26. किसी कार्यपुस्तिका में नेविगेट करते समय, वर्तमान पंक्ति की शुरूआत में जाने के लिए किस कमांड का उपयोग किया जाता है ? 1
(A) [Ctrl] + [होम]
(B) [पेज अप]
(C) [होम]
(D) [Ctrl]+[बैकस्पेस]
When navigating in a workbook, which command is used to move to the beginning of the current row ?
(A) [Ctrl] + [Home]
(B) [Page Up]
(C) [Home]
(D) [Ctrl]+[Backspace]
27. कौन-सा फंक्शन स्वचालित रूप से मानों के कॉलम या पंक्ति का योग करता है ? 1
(A) TOTAL
(B) ADD
(C) SUM
(D) AVG
Which function automatically totals a column or row of values ?
(A) TOTAL
(B) ADD
(C) SUM
(D) AVG
28. वर्कशीट में तालिका (टेबल) को फॉर्मेट करने पर एक संक्षिप्त नोट लिखें। 2
Write a short note on formatting a table in a worksheet.
29. आशय स्पष्ट कीजिए : 3
(i) एक्सेल की रैप टेक्स्ट सुविधा
(ii) सेल मर्जिंग
What is meant by :
(i) Wrap Text feature of Excel
(ii) Merging of Cells
अथवा OR
पाई चार्ट बनाने के चरणों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। 3
Briefly describe the steps for creating a Pie Chart.
30. निम्नलिखित निर्देशों के अनुसार, मेसर्स अपॉर्च्युनिटीज कंपनी के कर्मचारियों का रिकॉर्ड रखने के लिए एक वर्कशीट बनाने के चरणों की व्याख्या करें :
(a) कर्मचारी विवरण में, कर्मचारी का नाम, पदनाम और मूल वेतन शामिल होना चाहिए।
(b) महँगाई भत्ता (डीए) मूल वेतन का 40%, मकान किराया भत्ता (एच आर ए) मूल वेतन का 20%, भविष्य निधि (पी एफ) मूल वेतन का 12%।
(c) सकल वेतन, मूल वेतन + डीए + एच आर ए।
(d) आयकर (आईटी) सकल वेतन का 20%।
(e) शुद्ध वेतन प्रत्येक कर्मचारी के लिए [ सकल वेतन – (पीएफ + आईटी)] है।
आप विभिन्न एक्सेल फॉर्मूलों का उपयोग करके कंपनी द्वारा भुगतान किए गए कुल वेतन, औसत वेतन, अधिकतम वेतन और न्यूनतम वेतन की गणना कैसे करेंगे ? 5
Write down the steps to create a worksheet to keep a record of employees of M/s Opportunities Company as per the following instructions :
(a) Employee details should include : Name of Employee, Designation and Basic Salary.
(b) Take Dearness Allowance (DA) is 40% of Basic Salary, House Rent Allowance (HRA) as 20% of Basic Salary, Provident Fund (PF) as 12% of Basic Salary.
(c) Gross Salary as Basic Salary + DA + HRA.
(d) The Income Tax (IT) as 20% of Gross Salary.
(e) Net Salary is [Gross Salary – (PF + IT)] for each employee.
How will you calculate Total Salary, Average Salary, Maximum Salary and Minimum Salary paid by the company using various excel formulas ?
अथवा OR
कम्प्यूटरीकृत लेखांकन सॉफ्टवेयर की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं ? इसके लाभ एवं सीमाओं का वर्णन कीजिए। 5
What are the salient features of Computerised Accounting Software ? Mention its advantages and limitations.
Haryana Board class 12 Accountancy 2024 Free PDF Download link
Other important Question Paper:
Haryana Board (BSEH) Class-12 Sanskrit-Previous Year Question Paper 2023 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Punjabi-Previous Year Question Paper 2023 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Mathematics-Previous Year Question Paper 2023 (HBSE) PDF Download (Free)