Haryana Board (BSEH) Class-12 Accountancy-Previous Year Question Paper 2025 (HBSE) PDF Download (Free)
सामान्य निर्देश :
(i) यह प्रश्न-पत्र तीन भागों में विभाजित है :
भाग – अ : साझेदारी फर्मों और कंपनियों के लिए लेखांकन।
भाग – ब : वित्तीय विवरणों का विश्लेषण।
भाग – स : कम्प्यूटरीकृत लेखांकन।
(ii) भाग – अ अनिवार्य है। परीक्षार्थी अपनी इच्छा से भाग – ब तथा भाग – स में से कोई एक भाग हल करें।
(iii) सभी प्रश्न हल करने हैं।
(iv) प्रश्न संख्या 1 से 10 तथा 23 से 27 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(v) प्रश्न संख्या 11 से 15 तथा 28 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
(vi) प्रश्न संख्या 16 से 20 तथा 29 लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है।
(vii) प्रश्न संख्या 21, 22 तथा 30 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है।
(viii) कुछ प्रश्नों में आन्तरिक विकल्प उपलब्ध है। ऐसे प्रश्नों में से आपको केवल एक ही प्रश्न करना है।
General Instructions :
(i) This question paper is divided into three Parts :
Part – A : Accounting for Partnership Firms & Companies.
Part - B : Analysis of Financial Statements.
Part - C : Computerized Accounting.
(ii) Part - A is compulsory. Candidates have to attempt any one part from Part - B and Part - C of their choice.
(iii) All questions are to be attempted.
(iv) Question Nos. 1 to 10 and 23 to 27 are objective type questions. Each question carries 1 mark.
(v) Question Nos. 11 to 15 and 28 are very short answer type questions. Each question carries 2 marks.
(vi) Question Nos. 16 to 20 and 29 are short answer type questions. Each question carries 3 marks.
(vii) Question Nos. 21, 22 and 30 are long answer type questions. Each question carries 5 marks.
(viii) An internal choice is available in some questions. You have to attempt only one of the given choice in such questions.
भाग - अ
PART - A
[ M. M. : 45 ]
(साझेदारी फर्मों और कंपनियों के लिए लेखांकन)
(Accounting for Partnership Firms & Companies)
1. “परिवर्तनशील ऋणपत्र” से आप क्या समझते हैं ?
What do you understand by "Convertible Debentures"?
2. 'A' तथा 'B' लाभ-हानि को समान बाँटते हुए फर्म में साझेदार थे। 1 अप्रैल, 2024 से वे लाभ-हानि को 4 : 3 के अनुपात में बाँटने पर सहमत हुए। लाभ विभाजन के अनुपात में परिवर्तन के कारण 'A' का लाभ प्राप्ति अथवा त्याग का हिस्सा होगा :
(A) लाभ प्राप्ति 1/14
(B) त्याग 1/14
(C) लाभ प्राप्ति 4/7
(D) त्याग 3/7
'A' and 'B' were partners in a firm sharing profit or loss equally. With effect from 1st April, 2024 they agreed to share profits in the ratio 4 : 3, due to change in profit sharing ratio, A's gain or sacrifice will be :
(A) Gain 1/14
(B) Sacrifice 1/14
(C) Gain 4/7
(D) Sacrifice 3/7
3. अंशधारियों को प्रतिफल के रूप में कंपनी से ............. प्राप्त होता है। 1
Shareholders get ............. as their return from the company.
4. संचित लाभ किसे कहते हैं ? 1
What are Accumulated Profits ?
5. यदि नया साझेदार ख्याति की रकम नकद लाता है, तो उसे पुराने साझेदारों द्वारा बाँटा जाएगा : 1
(A) त्याग अनुपात में
(B) पुराने अनुपात में
(C) नए अनुपात में
(D) पूँजी अनुपात में
If the new partner brings his share of goodwill in cash, it will be shared by old partners in :
(A) Ratio of Sacrifice
(B) Old Profit Sharing Ratio
(C) New Profit Sharing Ratio
(D) Capital Ratio
6. जिन ऋणपत्रों/प्रतिभूतियों पर ब्याज की दर निर्धारित नहीं होती अपितु विक्रय मूल्य तथा क्रय मूल्य में अंतर की राशि ही उन पर ब्याज होता है, ऐसी प्रतिभूतियों को ................ बॉन्ड कहा जाता है। 1
The debentures/securities on which the rate of interest is not specified, instead the difference in sale price and purchase price works as interest, such securities are known as ............. bonds.
7. दिए गए कथनों : अभिकथन (A) तथा कारण (R) के आधार पर सही विकल्प का चयन करें : 1
अभिकथन (A) : साझेदार से ऋण को वसूली खाते में हस्तांतरित नहीं किया जाता है।
कारण (R) : साझेदार से ऋण एक बाह्य दायित्व है, इसे साझेदारों की पूँजी के भुगतान के बाद किया जाता है।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
On the basis of given Statements : Assertion (A) & Reason (R), choose the correct option :
Assertion (A) : Loan from partner is not transferred to realization account.
Reason (R) : Loan from partner is a outside liability. It is paid after the payment of partner's capital.
Options :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, and Reason (R) is correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
8. दिए गए कथनों : अभिकथन (A) तथा कारण (R) के आधार पर सही विकल्प का चयन करें : 1
अभिकथन (A) : साझेदार के प्रवेश का अर्थ फर्म का समापन नहीं, परन्तु पुरानी साझेदारी का समापन है।
कारण (R) : साझेदार के प्रवेश का अर्थ साझेदारी का पुनर्गठन (Reconstitution) है जिससे कि पुरानी साझेदारी अस्तित्व में नहीं रहती है और एक नई साझेदारी अस्तित्व में आती है, परन्तु फर्म चालू रहती है।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(C) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों असत्य हैं।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
On the basis of given Statements : Assertion (A) & Reason (R), choose the correct option :
Assertion (A) : Admission of a partner does not mean the dissolution of the firm but the dissolution of the old partnership.
Reason (R) : Admission of a partner means reconstitution of the partnership so that the old partnership ceases to exist and a new partnership comes into existence but the firm continuous.
Options :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is correct explanation of Assertion (A).
(C) Both Assertion (A) and Reason (R) are false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
9. आरक्षित पूँजी होती है : 1
(A) प्राथमिक पूँजी
(B) पूँजीगत संचय
(C) न माँगी हुई पूँजी
(D) न माँगी हुई पूँजी का वह भाग जो केवल कम्पनी के समापन पर ही माँगा जा सकता है
Reserve Capital is :
(A) Subscribed Capital
(B) Reserve Capital
(C) Uncalled Capital
(D) Part of uncalled capital with may be called only at the time of liquidation of the company
10. ऋणपत्रों को स्थिति विवरण के ............ पक्ष में दिखाया जाता है। 1
Debentures are shown on ............. side of the Balance Sheet.
11. 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए मि० ऋषभ के आहरण पर 10% वार्षिक दर से ब्याज की गणना कीजिए, यदि उसने प्रत्येक तिमाही के आरम्भ में 20,000 रु आहरण किए हों। 2
Calculate the interest on drawing of Mr. Rishabh @ 10% p.a. for the year ended 31 March, 2024, if he withdrew ₹ 20,000 in beginning of each quarter.
12. फर्म के समापन तथा साझेदारी के समापन में कोई दो अन्तर स्पष्ट कीजिए। 2
Clarify any two differences between dissolution of a firm and dissolution of partnership.
13. एक फर्म का औसत लाभ 70,000 रु है, इसमें 5,000 रु का एक असामान्य लाभ शामिल है। व्यवसाय में विनियोजित पूँजी 5,50,000 रु है तथा लाभ की सामान्य दर 10% है। अधिलाभ के चार गुना के बराबर ख्याति की गणना कीजिए। 2
A firm average profit are ₹ 70,000, it includes an abnormal profit of ₹ 5,000. Capital invested in the business is ₹ 5,50,000 and the normal rate of return is 10%. Calculate goodwill at four times the super profit.
अथवा OR
कोई दो मदें लिखिए जो लाभ-हानि विनियोजन खाते के क्रेडिट में लिखी जाती हैं।
Name any two items which are shown on the credit of profit and loss appropriation account.
14. 'A' तथा 'B' साझेदार हैं जो लाभों को 4 : 1 के अनुपात में बाँटते हैं। 'A' अपने हिस्से का 1/4 तथा 'B' अपने हिस्से का 1/2, 'C' के पक्ष में त्याग करते हैं जो नया साझेदार है। त्याग अनुपात और नए अनुपात क्या होंगे ? 2
'A' and 'B' are partners sharing profit in the ratio of 4 : 1. 'A' surrenders 1/4th of his share and 'B' surrenders 1/2 of his share in favour of 'C', a new partner. What is the sacrificing ratio and the new ratio ?
अथवा OR
एक साझेदारी फर्म की ख्याति को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो घटकों को सूचीबद्ध कीजिए। 2
List any two factors affecting goodwill of a partnership firm.
15. साझेदारी संलेख की अनुपस्थिति में लागू होने वाली साझेदारी अधिनियम की किन्हीं दो व्यवस्थाओं का उल्लेख कीजिए। 2
Mention any two provisions of the Partnership Act applicable in the absence of Partnership Deed.
16. निम्नलिखित पर संक्षेप में टिप्पणी लिखिए : 1 × 3 = 3
(i) शोध्य पूर्वाधिकार अंश
(ii) संचयी पूर्वाधिकार अंश
(iii) भागयुक्त पूर्वाधिकार अंश
Write short note on the following :
(i) Redeemable Preference Shares
(ii) Cumulative Preference Shares
(iii) Participating Preference Shares
17. यदि कुल सम्पत्तियाँ 6,00,000 रू; कुल दायित्व 1,00,000 रू; सम्पत्तियों के विक्रय से प्राप्त राशि 4,20,000 रू तथा वसूली व्यय 5,000 रू हो, तो वसूली खाता बनाकर लाभ/हानि की गणना कीजिए। 3
If total assets are ₹ 6,00,000; total liabilities are ₹ 1,00,000; amount realized on sale of assets is ₹ 4,20,000 and realization expenses are ₹ 5,000. Find out profit or loss by making Realization A/c.
18. 'X' लि० कम्पनी ने 'Y' लि० कम्पनी से 9,90,000 के पुस्तक मूल्य की सम्पत्तियाँ क्रय की। यह सहमति हुई कि 100 रु वाले 11% ऋणपत्रों के निर्गमन द्वारा क्रय मूल्य का भुगतान किया जाएगा। यह मानिए कि ऋणपत्र (i) सममूल्य पर, (ii) 10% प्रीमियम पर निर्गमित किए गए। आवश्यक जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए। 3
'X' Ltd. Company purchase assets of the book value of ₹ 9,90,000 from 'Y' Ltd. Company. It was agreed that the purchase consideration be paid issuing 11% Debentures of 100 ₹ each. Assume that the Debentures have been issued (i) at par, (ii) at a premium of 10%. Do necessary journal entries.
19. 'A', 'B', 'C' तथा 'D' एक फर्म में समान साझेदार हैं। 1 अप्रैल, 2023 को उनकी पूँजी क्रमशः 50,000 रु; 30,000 रु; 25,000 रु तथा 15,000 रु थी। 31 मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के खाते बन्द करने के पश्चात् यह पता चला कि साझेदारी संलेख के अनुसार लाभ के विभाजन के पूर्व पूँजी पर 10% प्रतिवर्ष ब्याज की व्यवस्था नहीं की गई है। यह मानते हुए कि पूँजी स्थायी नहीं है, जर्नल की आवश्यक प्रविष्टि कीजिए। 3
'A', 'B', 'C' and 'D' are equal partners in a firm. Their capitals on 1st April, 2023 were ₹ 50,000; ₹ 30,000; ₹ 25,000 and ₹ 15,000 respectively. After closing the accounts for year ended 31st March, 2024 it was discovered that according to the Partnership Deed interest @ 10% per annum on partner's capitals was not provided before distribution of profit. Pass the necessary journal entry assuming that the capitals are not fixed.
20. वसूली खाता किसे कहते हैं ? यह पुन: मूल्यांकन खाते से कैसे भिन्न है ? 3
What is Realization Account ? How does it differ from Revaluation Account ?
21. अनुराग और भावना की स्थिति विवरण निम्न थी, जो 31 मार्च, 2024 तक लाभ को 2/3 और 1/3 के अनुपात में बाँट रहे थे :
| देनदारियाँ | ₹ | सम्पत्ति | ₹ |
| :--- | :--- | :--- | :--- |
| लेनदार | 65,900 | रोकड़ | 1,200 |
| पूँजी : | | विविध देनदार | 9,700 |
| अनुराग | 30,000 | स्टॉक | 20,000 |
| भावना | 20,000 | प्लांट व मशीनरी | 35,000 |
| | | भवन | 50,000 |
| **कुल** | **1,15,900** | **कुल** | **1,15,900** |
1 अप्रैल, 2024 को निम्न शर्तों पर उन्होंने मोनिका को साझेदार बनाने का निर्णय किया :
(a) मोनिका को लाभ का 1/3 हिस्सा मिलेगा और उसे 15,000 रु पूँजी और 6,000 रु ख्याति के लाने होंगे।
(b) स्टॉक, प्लॉट एवं मशीनरी का मूल्य 10% कम किया जाएगा।
(c) संदिग्ध ऋणों के लिए 5% का प्रावधान बनाया जाएगा।
(d) भवन का 20% अधिक मूल्यांकन होगा।
(e) 1,400 रु के विनियोग खाते में लेने हैं (जो चिट्ठे में नहीं दिखाए गए हैं)।
(f) ख्याति की राशि पुराने साझेदारों द्वारा निकाल ली जाएगी।
पुनः मूल्यांकन खाता, पूँजी खाता और नई फर्म का आरम्भ का चिट्ठा दिखाइए।
The following was the Balance Sheet of Anurag and Bhawna, who were sharing profit in the ratio of 2/3 and 1/3 as at 31st March, 2024 :
| Liabilities | ₹ | Assets | ₹ |
| :--- | :--- | :--- | :--- |
| Creditors | 65,900 | Cash | 1,200 |
| Capitals : | | Sundry Debtors | 9,700 |
| Anurag | 30,000 | Stock | 20,000 |
| Bhawna | 20,000 | Plants & Machinery | 35,000 |
| | | Building | 50,000 |
| **Total** | **1,15,900** | **Total** | **1,15,900** |
On 1st April, 2024 they agreed to admit Monika into partnership on the following terms :
(a) Monika was to be given 1/3 share in profits and was to bring ₹ 15,000 as capital and ₹ 6,000 as share of goodwill.
(b) That the value of stock and plant & machinery were to be reduced by 10%.
(c) That a provision of 5% was to be created for doubtful debts.
(d) That the building account was to be appreciated by 20%.
(e) Investment worth ₹ 1,400 (not mentioned in the Balance Sheet) were to be taken into account.
(f) That the amount of goodwill was to be withdrawn by the old partners.
Prepare the Revaluation A/c, Capital Account and Opening Balance Sheet of the new firm.
OR
त्याग अनुपात तथा लाभ प्राप्ति अनुपात से आप क्या समझते हैं ? इन दोनों में क्या अंतर है ?
What do you understand by Sacrificing Ratio and Gaining Ratio ? What is the difference between two ?
22. (a) रवि लिमिटेड ने 10 रु वाले 800 अंशों का अपहरण किया, जिन पर 7.50 रु प्राप्त हो चुके हैं, परन्तु अंतिम याचना के 2.50 रु प्रति अंश प्राप्त नहीं हुए। इनमें से 600 अंशों को पूर्ण चुकता मानते हुए इस प्रकार पुनः-निर्गमन किया गया कि 2,100 रु पूँजी संचय में हस्तांतरित किए गए।
आवश्यक जर्नल प्रविष्टियाँ दीजिए। 2 1/2
Ravi Ltd., forfeited 800 shares of ₹ 10 each ₹ 7.50 paid, for non-payment of final call of ₹ 2.50 per share. Out of these, 600 shares were re-issued as fully paid up in such a way that ₹ 2,100 were transferred to capital reserve. Pass necessary journal entries.
(b) 'X' लिमिटेड ने 10 ₹ वाले 800 अंशों का अपहरण किया, जिन पर 7.50 ₹ प्रति अंश माँगे गए हैं और प्रथम याचना के 2.50 ₹ प्रति अंश प्राप्त नहीं हुए। इनमें से 600 अंशों का 6 ₹ प्रति अंश पर 7.50 ₹ चुकता मानते हुए पुनः-निर्गमन किया गया।
आवश्यक जर्नल प्रविष्टियाँ दीजिए। 2 1/2
'X' Ltd., forfeited 800 shares of ₹ 10 each, ₹ 7.50 called-up, for non-payment for first call of ₹ 2.50 per share. Out of these, 600 shares were re-issued for ₹ 6 per share as ₹ 7.50 paid up. Pass necessary journal entries.
अथवा OR
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें : 2 1/2 + 2 1/2 = 5
(a) अंशों का प्रीमियम पर निर्गमन
(b) अल्प-अभिदान एवं अति-अभिदान
Write a short note on the following :
(a) Issue of Shares at Premium
(b) Under Subscription and Over Subscriptions
भाग – ब
PART – B
[ M. M. : 15 ]
(वित्तीय विवरणों का विश्लेषण)
(Analysis of Financial Statements)
23. ................ अनुपात किसी फर्म की दीर्घकालीन भुगतान क्षमता के विषय में सूचना प्रदान करते हैं। 1
(A) तरलता
(B) द्रवता
(C) शोधन-क्षमता
(D) लाभप्रदता
The ........... ratios provide the information critical to the long run payment ability of the firm.
(A) Liquidity
(B) Activity
(C) Solvency
(D) Profitability
24. दिए गए कथनों : अभिकथन (A) तथा कारण (R) के आधार पर सही विकल्प का चयन करें : 1
अभिकथन (A) : बैंक से निकाली गई राशि रोकड़ एवं रोकड़ तुल्य के प्रवाह को प्रभावित नहीं करती है।
कारण (R) : बैंक से निकाली गई राशि रोकड़ तुल्य की मदों में आपसी लेन-देन है।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों असत्य हैं।
(D) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है।
On the basis of given Statements : Assertion (A) & Reason (R), choose the correct option :
Assertion (A) : Amount withdrawn from the bank does not affect the flow of cash and cash equivalents.
Reason (R) : The amount withdrawn from the bank is a transaction between cash and cash equivalent item.
Options :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not correct explanation of Assertion (A).
(C) Both Assertion (A) and Reason (R) are false.
(D) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
25. निम्न ऑकडों के आधार पर एक कम्पनी द्वारा बेचे गए माल की लागत होगी : 1
आरम्भिक स्टॉक 70,000 रु; अंतिम स्टॉक 80,000 रु; स्टॉक आवर्त अनुपात 6 गुणा।
(A) 1,50,000 ₹
(B) 90,000 ₹
(C) 4,50,000 ₹
(D) 4,80,000 ₹
On the basis of following data, the cost of goods sold by a Company will be :
Opening Inventory ₹ 70,000; Closing Inventory ₹ 80,000; Stock Turnover Ratio 6 times.
(A) ₹ 1,50,000
(B) ₹ 90,000
(C) ₹ 4,50,000
(D) ₹ 4,80,000
26. लेखांकन में गुणात्मक सूचना से आप क्या समझते हैं ? 1
What do you mean by Qualitative Information in Accounting ?
27. कम्पनी की स्थिति विवरण ............. में दिए गए प्रारूप के अनुसार तैयार करना होता है। 1
(A) अनुसूची II भाग II
(B) अनुसूची III भाग I
(C) अनुसूची III भाग III
(D) तालिका (A)
Balance Sheet of a Company is required to be prepared in the format given in ................ .
(A) Schedule II Part II
(B) Schedule III Part I
(C) Schedule III Part III
(D) Table (A)
28. वित्तीय विवरणों के कोई दो उपयोग दीजिए। 2
Give any two uses of Financial Statements.
29. निम्नलिखित सूचनाओं द्वारा विनियोग सम्बन्धी क्रियाओं से रोकड़ प्रवाह ज्ञात करें : 3
| | 31-03-2015 | 31-03-2016 |
| :--- | :--- | :--- |
| भवन (अपलिखित मूल्य) : | 6,00,000 रु | 7,50,000 रु |
अतिरिक्त सूचना :
(i) 1,00,000 रु लागत का भवन जिस पर 30,000 रु संचित ह्रास था, उसे 50,000 रु में बेच दिया गया।
(ii) 31-03-2016 को समाप्त होने वाले वर्ष में भवन पर 50,000 रु ह्रास लगाया गया।
Calculate Net Cash Flows from investing activities from the following informations :
| | 31-03-2015 | 31-03-2016 |
| :--- | :--- | :--- |
| Building (Written Down Value) : | 6,00,000 | 7,50,000 |
Additional Informations :
(i) Building costing ₹ 1,00,000 on which ₹ 30,000 has accumulated as depreciations was sold for ₹ 50,000.
(ii) Depreciation charged on building for the year ended 31-03-2016 ₹ 50,000.
अथवा OR
'वित्त संबंधी क्रियाओं से रोकड़ प्रवाह' के किन्हीं तीन मदों का वर्णन करें।
Explain any three items of 'cash flow from financial activities'.
30. निम्न ऑकडों से चालू अनुपात और शीघ्र अनुपात की गणना करें : 2 1/2 + 2 1/2 = 5
तरल सम्पत्तियाँ : 75,000 रु
स्टॉक/इन्वेंटरी : 35,000 रु
(20,000 रु छोटे औजारों के मूल्य सहित)
पूर्वदत्त व्यय : 10,000 रु
कार्यशील पूँजी : 60,000 रु
From the following data, calculate Current Ratio and Liquid Ratio :
Liquid Assets : 75,000
Inventories : 35,000
(Includes loose tools at ₹ 20,000)
Prepaid Expenses : 10,000
Working Capital : 60,000
अथवा OR
रोकड़ प्रवाह विवरण से क्या आशय है ? इसकी किन्हीं चार सीमाओं का उल्लेख करें। 1 + 4 = 5
What is meant by Cash Flow Statement ? Mention any four limitations of it.
भाग – स
PART – C
[ M. M. : 15 ]
(कम्प्यूटरीकृत लेखांकन)
(Computerized Accounting)
23. A1 : E2 एक्सेल में संदर्भित करता है :
(A) एक्सेल शीट पर कॉलम
(B) एक्सेल शीट पर पंक्ति
(C) एक्सेल शीट के प्रारम्भ और अंत बिन्दुओं के बीच सेल
(D) एक्सेल शीट पर A से E के बीच अक्षर
A1 : E2 in Excel refers to :
(A) Column on Excel Sheet
(B) Row on Excel Sheet
(C) Cell between start and end point of Excel Sheet
(D) Alphabets between A to E on Excel Sheet
24. निम्नलिखित में से कौन कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रणाली की सीमा नहीं है ? 1
(A) बिजली की रुकावट के कारण डेटा खो या दूषित हो सकता है।
(B) डेटा हैकिंग के लिए प्रवण है।
(C) डेटा हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाता है।
(D) अनियोजित और अनिर्दिष्ट रिपोर्ट उत्पन्न नहीं की जा सकती है।
Which of the following is not a limitation of Computerized Accounting System ?
(A) Data may be lost or corrupted due to power interruptions.
(B) Data is prone to hacking.
(C) Data is not made available to everybody.
(D) Unprogrammed and un-specified reports cannot be generated.
25. राम कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रणाली को अपनाना चाहता है, परन्तु उसका बजट कम है। उसे इनमें से कौन-सी प्रणाली चुननी चाहिए ? 1
(A) उपयोग के लिए तैयार सॉफ्टवेयर
(B) अनुकूलित सॉफ्टवेयर
(C) टेलर-मेड सॉफ्टवेयर
(D) उपरोक्त में से कोई भी खरीदें, सभी की लागत समान है
Ram wants to install a Computerized Accounting System, but his budget is low. Which software he should opt for ?
(A) Ready to use Software
(B) Customized Software
(C) Tailor-made Software
(D) Buy any of above, all cost same
26. किस विकल्प के प्रयोग से हम चार्ट के स्वरूप में परिवर्तन कर सकते हैं ? 1
Using which option/view, we can change the look of a chart ?
27. दिए गए कथनों : अभिकथन (A) तथा कारण (R) के आधार पर सही विकल्प का चयन करें : 1
अभिकथन (A) : अलग रूप और उद्देश्य पाने के लिए एक चार्ट को दूसरे प्रकार के चार्ट में बदला जा सकता है।
कारण (R) : एक पाई चार्ट में 10 से अधिक श्रेणियाँ हो सकती हैं।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है।
(B) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
(C) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(D) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों असत्य हैं।
On the basis of given Statements : Assertion (A) & Reason (R), choose the correct option :
Assertion (A) : A chart can be changed to another type of chart to get different look and purpose.
Reason (R) : A Pie chart can have more than 10 categories in it.
Option :
(A) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(B) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
(C) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not correct explanation of Assertion (A).
(D) Both Assertion (A) and Reason (R) are false.
28. अपलिखित मूल्य पद्धति से क्या अभिप्राय है ? 2
What is meant by Written Down Value Method ?
29. ग्राफ का क्या अर्थ है ? इसके कोई दो लाभों का वर्णन करें। 3
What is meant by Graph ? Explain any two advantages of it.
30. कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रणाली से क्या अभिप्राय है ? मैनुअल लेखांकन प्रणाली की अपेक्षा इसके चार लाभ बताइए। 5
What is meant by Computerized Accounting System ? Give four advantages over Manual Accounting System.
अथवा OR
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : 2 1/2 + 2 1/2 = 5
(a) इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट की विशेषताएँ
(b) इलेक्ट्रॉनिक स्प्रेडशीट के उपयोग
Write short notes on the following :
(a) Features of Electronic Spreadsheet
(b) Application of Electronic Spreadsheet
Haryana Board Class 12 Accountnacy 2025 Free PDF Download link
Other Important Question Paper:
Haryana Board (BSEH) Class-12 Sanskrit-Previous Year Question Paper 2024 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Punjabi-Previous Year Question Paper 2024 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Mathematics-Previous Year Question Paper 2024 (HBSE) PDF Download (Free)