Haryana Board (BSEH) Class-12 Political Science-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Political Science-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
CLASS : 12th (Sr. Secondary)
Code No. 3616
Series : SS/Annual Exam.-2026
Roll No.
SET : A
राजनीतिशास्त्र
POLITICAL SCIENCE
[ Hindi and English Medium ]
ACADEMIC/OPEN
(Only for Fresh/Re-appear/Improvement/Additional Candidates)
Time allowed : 3 hours |
Maximum Marks : 80
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 16 तथा प्रश्न 40 हैं।
Please make sure that the printed pages in this question paper are 16 in number and it contains 40 questions.
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिये गये कोड नम्बर तथा सेट को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख्य-पृष्ठ पर लिखें।
The Code No. and Set on the right side of the question paper should be written by the candidate on the front page of the answer-book.
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
Before beginning to answer a question, its Serial Number must be written.
• उत्तर-पुस्तिका के बीच में खाली पन्ना/पन्ने न छोडें।
Don’t leave blank page/pages in your answer-book.
• उत्तर-पुस्तिका के अतिरिक्त कोई अन्य शीट नहीं मिलेगी। अतः आवश्यकतानुसार ही लिखें और लिखा उत्तर न काटें।
Except answer-book, no extra sheet will be given. Write to the point and do not strike the written answer.
• परीक्षार्थी अपना रोल नं० प्रश्न-पत्र पर अवश्य लिखें। रोल नं० के अतिरिक्त प्रश्न-पत्र पर अन्य कुछ भी न लिखें और वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तरों पर किसी प्रकार का निशान न लगाएँ।
Candidates must write their Roll No. on the question paper. Except Roll No. do not write anything on question paper and don't make any mark on answers of objective type questions.
• कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि प्रश्न-पत्र पूर्ण व सही है, परीक्षा के उपरान्त इस सम्बन्ध में कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा
Before answering the questions, ensure that you have been supplied the correct and complete question paper, no claim in this regard, will be entertained after examination.
Free PDF Download link given in last of this Post
Quarry Solved:
Class 12 ,BSEH , Haryana Board Previous Year Question Paper, HBSE Previous Year Question Paper, Haryana Board Class 12 Previous Year Question Paper, HBSE Class 12 Previous Year Question Paper, Haryana Board Class 12 Question Paper PDF, HBSE Class 12 Quest
Haryana Board (BSEH) Class-12 Political Science-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
## सामान्य निर्देश :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने दर्शाए गए हैं।
(iii) प्रश्नपत्र को चार खण्डों : क, ख, ग एवं घ में विभाजित किया गया है। जिनमें कुल 40 प्रश्न हैं।
(iv) खण्ड – क में प्रश्न संख्या 1 से 20 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(v) खण्ड – ख में प्रश्न संख्या 21 से 28 तक आंतरिक विकल्प के साथ अतिलघु उत्तरात्मक प्रश्न दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक या दो वाक्यों में अथवा कुछ शब्दों में होना चाहिए।
(vi) खण्ड – ग में प्रश्न संख्या 29 से 36 तक आंतरिक विकल्प के साथ लघुत्तरात्मक प्रश्न दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 80 से 100 शब्दों में होना चाहिए।
(vii) खण्ड – घ में प्रश्न संख्या 37 से 40 तक निबन्धात्मक प्रश्न हैं। सभी प्रश्न आंतरिक विकल्प के साथ दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 150 से 180 शब्दों में होना चाहिए।
## General Instructions :
(i) All questions are compulsory.
(ii) Marks of all questions are shown against them.
(iii) Question paper comprises four Sections : A, B, C & D. There are 40 questions in the question paper.
(iv) Section - A consists of Question Nos. 1 to 20 are objective type questions. Each question is of 1 mark.
(v) Section - B consists of Question Nos. 21 to 28 are very short answer type questions with internal choice. Each question is of 2 marks. The answer of these questions should be in one or two sentences or in few words.
(vi) Section - C consists of Question Nos. 29 to 36 are short answer type questions with internal choice. Each question is of 3 marks. The answer to each question should be in about 80 to 100 words.
(vii) Section - D consists of Question Nos. 37 to 40 are essay type questions. All questions are given with internal choice. Each question is of 5 marks. The answer to each question should be in about 150 to 180 words.
खण्ड - क
SECTION - A
[ वस्तुनिष्ठ प्रश्न ]
[ Objective Type Questions ]
1. निम्नलिखित में से किसे पुलिस द्वारा पुर्तगालियों से मुक्त करवाया गया था ?
(A) पांडिचेरी
(B) कारगिल
(C) गोवा
(D) कश्मीर
Who among the following was freed from Portugal by the police ?
(A) Pondicherry
(B) Kargil
(C) Goa
(D) Kashmir
2. भारत ने शुरुआती दौर में विकास की जो नीति अपनाई उसमें निम्नलिखित में कौन-सा विचार शामिल नहीं था ? 1 (A) नियोजन (B) उदारीकरण (C) सहकारी खेती (D) आत्मनिर्भरता Which of the following ideas was not included in the development policy adopted by India in its early phase ? (A) Planning (B) Liberalization (C) Cooperative farming (D) Self-Reliance 3. 1971 के 'शैड अलायंस' के बारे में कौन-सा कथन सही है ? 1 (A) इसका गठन गैर-कम्युनिष्ट और गैर-कांग्रेसी दलों ने किया था। (B) इसके पास एक स्पष्ट राजनीतिक तथा विचारधारात्मक कार्यक्रम था। (C) इसका गठन सभी गैर-कांग्रेसी दलों ने एकजुट होकर किया था। (D) इनमें से कोई नहीं Which statement is correct about the Grand Alliance of 1971 ? (A) It was formed by Non-congress and Non-communist parties. (B) It had a clear political and ideological programme. (C) It was formed by all Non-congress parties as a alliance. (D) None of these 4. निम्नलिखित में से कौन-सा आपातकाल की घोषणा के सन्दर्भ में मेल नहीं खाता है ? 1 (A) सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान (B) 1974 की रेल हड़ताल (C) नक्सलवादी आन्दोलन (D) इलाहाबाद उच्च न्यायालय का फैसला Which of the following does not match with the context of declaration of Emergency ? (A) Call for the total revolution (B) Railway strike in 1974 (C) Naxalite movement (D) Allahabad High Court decision
5. आपातकाल की घोषणा किस प्रधानमंत्री के समय हुई थी ? 1 (A) चौ० चरण सिंह (B) श्री राजीव गाँधी (C) श्रीमती इंदिरा गाँधी (D) श्री मोरारजी देसाई During the tenure of which Prime Minister was the Emergency declared ? (A) Ch. Charan Singh (B) Sh. Rajiv Gandhi (C) Smt. Indira Gandhi (D) Sh. Morarji Desai 6. निम्नलिखित में से कौन-सा सोवियत संघ के विघटन का परिणाम नहीं है ? 1 (A) संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के बीच विचारधारात्मक लड़ाई का अंत (B) स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रकुल (सी० आई० एस०) का जन्म (C) विश्व व्यवस्था के शक्ति संतुलन में बदलाव (D) मध्यपूर्व में संकट Which of the following is not a result of the disintegration of the Soviet Union ? (A) The end of the ideological battle between the United States and Soviet Union (B) The birth of the Commonwealth of Independent States (C) Change in the balance of power in the World Orders (D) Crisis in the Middle East 7. विश्व व्यापार संगठन निम्नलिखित में से किस संगठन का उत्तराधिकारी है ? 1 (A) जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एण्ड टैरिक (B) जनरल एरेंजमेंट ऑन ट्रेड एण्ड टैरिक (C) विश्व स्वास्थ्य संगठन (D) संयुक्त राष्ट्र संघ विकास कार्यक्रम The World Trade Organization is the successor to which of the following organization ? (A) General Agreement on Trade and Tariff (B) General Arrangement on Trade and Tariff (C) World Health Organization (D) United Nation Development Programme
8. ASEAN WAY या आसियान शैली क्या है ?
(A) आसियान के सदस्य देशों की जीवन शैली है। (B) आसियान सदस्यों के अनौपचारिक और सहयोगपूर्ण कामकाज की शैली को कहा जाता है। (C) आसियान सदस्य देशों की रक्षा नीति है। (D) सभी आसियान सदस्य देशों को जोड़ने वाली सड़क है।
What is the ASEAN WAY ?
(A) The life style of ASEAN Countries. (B) The formal and cooperative working style of ASEAN members. (C) The defence policy of ASEAN member countries. (D) The road connecting all ASEAN member countries.
9. इनमें से खुले द्वार की नीति अपनाई :
(A) चीन ने (B) दक्षिण कोरिया ने (C) जापान ने (D) अमेरिका ने
Of these the Open Door Policy was adopted by :
(A) China (B) South Korea (C) Japan (D) United States
10. दक्षिण एशिया के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है ?
(A) दक्षिण एशिया में सिर्फ एक प्रकार की राजनीतिक प्रणाली चलती है।
(B) बांग्लादेश और भारत ने नदी जल की हिस्सेदारी के बारे में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
(C) ‘साप्ता’ पर हस्ताक्षर इस्लामाबाद के 12वें सार्क सम्मेलन में हुए।
(D) दक्षिण एशिया की राजनीति में चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Which of the following statement about South Asia is incorrect ?
(A) There is only one type of political system in South Asia.
(B) India and Bangladesh have signed an agreement on sharing river water.
(C) SAFTA was signed at the 12th SAARC Summit in Islamabad.
(D) China and United States play an important roles in the politics of South Asia.
## 11. आजकल संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव हैं :
(A) कोफी अन्नान (B) एंटोनियो गुटेरेस (C) बान-की-मून (D) यू-थांट
Who is the present General Secretary of United Nations Organization ?
(A) Kofi Annan (B) Antonio Guterres (C) Ban-ki-Moon (D) U-Thant
12. वैश्वीकरण के कारणों के बारे में कौन-सा कथन सही है ? 1
(A) वैश्वीकरण का एक महत्त्वपूर्ण कारण प्रौद्योगिकी है।
(B) जनता का खास समुदाय वैश्वीकरण का कारण है।
(C) वैश्वीकरण का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ।
(D) वैश्वीकरण का एक मात्र कारण आर्थिक धरातल पर पारस्परिक निर्भरता है।
Which statement is correct about the cause of globalization ?
(A) Technology is an important factor in globalization.
(B) Specific communities of people are the cause of globalization.
(C) Globalization originated in the United States of America.
(D) The sole reason for globalization is interdependent on economic level.
13. 5 जून, 1984 को ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ किस राज्य में चलाया गया था ? 1
In which state was 'Operation Blue Star' conducted on 5th June, 1984 ?
14. भारत में नई आर्थिक नीति कब अपनाई गई थी ? 1
When was the New Economics Policy adopted in India ?
15. सी० टी० बी० टी० (C.T.B.T.) का पूरा नाम लिखिए। 1
Write the full form of C.T.B.T.
16. भारत में जनसंघ के संस्थापक ................... थे। 1
The founder of Jana Sangh in India was ................... .
17. जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद ................... भारत के प्रधानमंत्री बने। 1
................... became the Prime Minister of India after the death of Jawahar Lal Nehru.
18. हिन्दुत्व शब्द को ................... ने गढ़ा था। 1
The term Hindutva was coined by ................... .
निर्देशः निम्नलिखित प्रश्नों (प्र० सं० 19 एवं 20) में दो-दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। इन दोनों कथनों को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए विकल्पों (A), (B), (C) व (D) में से उत्तर के रूप में सही विकल्प चुनिए :
Direction : The following questions (Q. Nos. 19 & 20) there are two statements in each, one labelled as Assertion (A) and the other labelled as Reason (R). Read both statements carefully and choose the correct option as your answer from the options (A), (B), (C) and (D) given below :
19. अभिकथन (A) : रूस को सुरक्षा परिषद् में सोवियत संघ की सीट दे दी गई। 1 कारण (R) : अन्तर्राष्ट्रीय जगत द्वारा रूस को सोवियत संघ का उत्तराधिकारी स्वीकार किया गया। विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है। (B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है। (D) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
Assertion (A) : Russia was given the Soviet Union's seat in the Security Council.
Reason (R) : Russia was accepted by the international world as the successor to the Soviet Union.
## Options :
(A) Assertion (A) and Reason (R) both are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (B) Assertion (A) and Reason (R) both are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A). (C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
20. अभिकथन (A) : पृथ्वी सम्मेलन (1992) में पर्यावरण को लेकर बढ़ते सरोकारों को एक ठोस रूप मिला। 1
कारण (R) : इस सम्मेलन में यह बात खुलकर सामने आयी कि विकसित और विकासशील देश पर्यावरण से अलग-अलग एजेंडे के पैरोकार हैं।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
Assertion (A) : The growing concern for the environment in 1992 was given a concrete form by the Earth Summit.
Reason (R) : In this Summit it became clear that developed and developing countries have different agendas regarding the environment.
## Options :
(A) Assertion (A) and Reason (R) both are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Assertion (A) and Reason (R) both are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
खण्ड – ख
SECTION – B
[ अतिलघु उत्तरात्मक प्रश्न ]
[ Very Short Answer Type Questions ]
21. भारत विभाजन के दो बुरे परिणाम बताइए। 2 Name the two bad consequences of the partition of India.
अथवा OR
भारतीय राजनीति में भाषा की भूमिका पर दो बिन्दु लिखिए। Write two points on the role of language in the Indian politics.
22. ‘भारतीय जनसंघ’ पर संक्षिप्त नोट लिखिए। 2 Write a short note on 'Bhartiya Jana Sangh'.
23. भारत की परमाणु नीति पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 2 Write a short note on India's Nuclear Policy.
अथवा OR
गुट-निरपेक्षता का अर्थ व मुख्य उद्देश्य बताइए। Write a short note on meaning and objectives of Non-alignment.
24. सन् 1970 के दशक में ‘इंदिरा गाँधी’ की सरकार किन कारणों से लोकप्रिय हुई थी ? संक्षिप्त नोट लिखिए। 2 For what reasons did 'Indira Gandhi's' government became popular in the 1970's ? Write a short note.
25. पाकिस्तान के लोकतंत्रीकरण में कौन-कौन-सी कठिनाइयाँ हैं ? संक्षिप्त नोट लिखिए। 2 What are the difficulties in the democratization of Pakistan ? Write a short note.
26. रियो सम्मेलन के दो परिणाम लिखिए। 2 Write two outcomes of the 'Rio Conference'.
27. दक्षिण एशिया में द्विपक्षीय संबंधों को बाहरी शक्तियाँ कैसे प्रभावित करती हैं ? संक्षिप्त नोट लिखिए। 2 How do power dynamics affect bilateral relation in South Asia ? Write short note.
28. विश्वव्यापी पारस्परिक-जुड़ाव क्या है ? इसके घटकों के नाम लिखिए। 2 What is Global Interdependence ? Name its components.
अथवा OR
वैश्वीकरण में प्रौद्योगिकी के कोई दो योगदान लिखिए। Write any two contributions of technology in Globalization.
खण्ड – ग
SECTION – C
[ लघूत्तरात्मक प्रश्न ]
[ Short Answer Type Questions ]
29. आजादी के समय देश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में राष्ट्र निर्माण की चुनौतियों के लिहाज से दो मुख्य अन्तर क्या थे ? 3 Write two main differences in Nation building challenges between the Eastern and Western part of India the time of Independence.
अथवा OR
राज्य पुनर्गठन आयोग का काम क्या था ? इसकी प्रमुख सिफारिशें क्या थीं ?
What was the work of the States Reorganization Commission and what were its recommendations ?
30. पहली पंचवर्षीय योजना का किस चीज पर ज्यादा जोर था ? दूसरी पंचवर्षीय योजना पहली से किन अर्थों में अलग थी ? 3 What was the main focus of the first Five year plan, and how was the second Five year plan different from the first ?
31. 1977 के चुनाव के बाद पहली दफा केन्द्र में विपक्षी दल की सरकार बनी। ऐसा किन कारणों से संभव हुआ ? 3 For the first time since the 1977 election a government was formed by an opposition party. What are the reasons ?
अथवा OR
आपातकाल की घोषणा के कोई तीन परिणाम लिखिए। Write any three consequences of the declaration of Emergency.
32. “गठबंधन की राजनीति के इस नये दौर में राजनीतिक दल विचारधारा को आधार मानकर गठजोड़ नहीं करते हैं।” इस कथन के पक्ष या विपक्ष में आप कौन-से तर्क देंगे ? 3 "In the new era of coalition politics, political parties are not aligning or realigning on the basis of ideology." What arguments would you put forward to support or oppose the statement ?
33. सोवियत अर्थव्यवस्था को किसी पूँजीवादी देश जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था से अलग करने वाली किन्हीं तीन विशेषताओं का जिक्र कीजिए। 3 Mention three characteristics that distinguish the Soviet economy from that of a capitalist country such as the United States.
34. क्षेत्रीय संगठनों को बनाने के उद्देश्य क्या हैं ? 3 What are the objectives for forming a regional organization ?
35. भारतीय परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए किस किस्म की सुरक्षा को वरीयता दी जानी चाहिए ? पारस्परिक या अपारस्परिक। अपने कथन की पुष्टि में आप कौन-से उदाहरण देंगे ? 3
Given the Indian context what kind of security should be prioritized ? Traditional or Non-traditional. What examples would you provide to support your statements ?
36. विश्व की ‘साझी विरासत’ का क्या अर्थ है ? इसका दोहन और प्रदूषण कैसे होता है ? 3 What is the meaning of World's 'Common Heritage' ? How is it exploited and polluted ?
अथवा OR
वैश्विक पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे सन् 1990 के दशक से विभिन्न देशों के प्राथमिक सरोकार क्यों बन गए हैं ?
What are the reasons for global environment issues becomes a primary concern for various countries in 1990 ?
खण्ड – घ
SECTION – D
[ निबन्धात्मक प्रश्न ]
[ Essay Type Questions ]
37. ‘भारत-पाकिस्तान’ संबंधों की व्याख्या कीजिए। 5 Discuss the 'India-Pakistan' relations.
अथवा OR
विदेश नीति का अर्थ बताते हुए भारत की विदेश नीति के मुख्य सिद्धान्तों की व्याख्या कीजिए। Explain the meaning of foreign policy and the main principles of India's foreign policy.
38. पंजाब समझौते के मुख्य प्रावधान क्या थे ? क्या ये प्रावधान पंजाब और उसके पड़ोसी राज्यों के बीच तनाव बढ़ाने के कारण बन सकते हैं ? तर्क सहित उत्तर दीजिए। 5
What are the main provision of the Punjab Accord ? In what way can they be the basis for further tension between the Punjab and its neighbouring states ? Explain with reasons.
## अथवा
OR
1980 के दशक में भारत में किन-किन क्षेत्रों में क्षेत्रीय आकांक्षाएँ उभर कर सामने आई ? भारत सरकार ने ऐसी चुनौतियों और तनावों के प्रति क्या कदम उठाए ?
In which area of India did regional aspirations emerge in the 1980s ? What steps did the Indian government take to address such challenges and tensions ?
39. भारत के नागरिक के रूप में सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थाई सदस्यता के पक्ष का समर्थन आप कैसे करेंगे ? अपने प्रस्ताव का औचित्य सिद्ध कीजिए। 5
As a citizen of India, how would you support India's case for permanent membership in the Security Council ? Justify your proposal.
## अथवा
OR
संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग कौन-कौन-से हैं ? उनका वर्णन कीजिए।
What are the organs of the United Nations Organization ? Describe them.
40. वैश्वीकरण ने भारत को कैसे प्रभावित किया है और भारत कैसे वैश्वीकरण को प्रभावित कर रहा है ? 5 How has globalization affected India and how is India in turn affecting globalization ?
Haryana Board Class 12 Political Science 2026 Free PDF Download link
Other Important Question Paper:
Haryana Board (BSEH) Class-12 Physics-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Physical Education-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Philosophy-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)