RRB-Railway-Ministerial & Isolated Categories 2024 TGT-PGT Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi-Shift 2
रेलवे भर्ती बोर्ड / RAILWAY RECRUITMENT BOARD CEN 07/2024 - मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कोटियाँ / CEN 07/2024 - Ministerial & Isolated Categories
General Instructions
Test Date10/09/2025
Test Time12:45 PM - 2:15 PM
SubjectALL POST GRADUATE TEACHERS PGTS and TRAINED GRADUATE TEACHERS TGTS
* Note
Correct Answer will carry 1 mark per Question.
Incorrect Answer will carry 1/3 Negative mark per Question.
1. Options shown in green color with a tick icon are correct.
2. Chosen option on the right of the question indicates the option selected by the candidate.
Section : Professional Ability
Q.1 कौन-सा दर्शन, शिक्षा को कालातीत विचारों के माध्यम से बुद्धि का विकास करने के रूप में देखता है?
Ans A. अस्तित्ववाद (Existentialism)
B. शाश्वतवाद (Perennialism) (correct)
C. प्रगतिवाद (Progressivism)
D. सारवाद (Essentialism)
Q.2 स्पीयरमैन के द्वि-कारक सिद्धांत में, s-कारक का क्या अर्थ है?
Ans A. विशिष्ट क्षमताएँ जो किसी व्यक्ति को विशेष क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाती हैं (correct)
B. समूह निष्पादन के लिए आवश्यक सामाजिक कौशल
C. केवल संवेदी प्रत्यक्षण से संबंधित कौशल
D. सभी व्यक्तियों द्वारा साझा की जाने वाली सामान्य बुद्धि
Q.3 जब किसी भौगोलिक क्षेत्र में कई संस्कृतियाँ एक-दूसरे पर हावी हुए बिना सह-अस्तित्व में विद्यमान रहती हैं, तो उसे क्या कहा जाता है?
Ans A. सांस्कृतिक संपर्क (Cultural Conflict)
B. सांस्कृतिक बहुलवाद (Cultural Pluralism) (correct)
C. सांस्कृतिक समावेशन (Cultural Inclusion)
D. सांस्कृतिक अपवर्जन (Cultural Exclusion)
Q.4 पाठ्यचर्या संपादन (curriculum transaction) में, प्रत्यक्ष प्रेक्षण से छोड़े तथ्य ______ का निर्माण करते हैं।
Ans A. सामान्यीकरण (correct)
B. मूल्यों
C. कौशल
D. संकल्पनाओं
Q.5 निम्नलिखित में से कौन-सी, समूह अधिगम तकनीक नहीं है?
Ans A. व्याख्यान विधि (Lecture method) (correct)
B. भूमिका-निर्वाह (Role play)
C. सेमिनार (Seminar)
D. ट्यूटोरियल (Tutorial)
Q.6 एक लोकतांत्रिक शिक्षा प्रणाली में, स्कूल की गतिविधियों के बारे में निर्णय ______ के माध्यम से लिए जाने चाहिए।
Ans A. शिक्षक की व्यक्तिगत पसंद
B. केवल सरकारी आदेश
C. विद्यार्थी मतदान और चर्चा (correct)
D. केवल माता-पिता के निर्देश
Q.7 वह प्रक्रिया, जिसमें विद्यार्थियों का एक समूह समस्याओं/प्रश्नों का चयन करता है और वैज्ञानिक तरीके से उनके समाधान को सामूहिक रूप से पाने का प्रयास करता है, उसे ______ कहा जाता है।
Ans A. अंत:संवाद सत्र
B. सहकारी अधिगम
C. समूह अवेण
D. समूह परियोजना (correct)
Q.8 शिक्षा मनोविज्ञान का प्राथमिक केंद्र क्या है?
Ans A. विशेष रूप से शैक्षिक संदर्भ में मानव व्यवहार (correct)
B. केवल अध्यापन विधियां
C. सभी संदर्भों में मानव व्यवहार
D. शिक्षा के दार्शनिक सिद्धांत
Q.9 निम्नलिखित में से कौन-सी, मूल्यांकन की एक विशेषता नहीं है?
Ans A. सदैव समय के संदर्भ में
B. उपागम में अधिक मात्रात्मक
C. सदैव बताए गए मानदंडों के संदर्भ में
D. कम उद्देश्यपूर्ण और कम सामूहिक (correct)
Q.10 कौन-सा सिद्धांत, बुद्धि को अपने परिवेश के अनुकूल ढलने की क्षमता के रूप में समझाता है?
Ans A. पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत
B. गार्डनर का बहु-बुद्धि सिद्धांत
C. स्पीयरमैन का द्वि-कारक सिद्धांत
D. स्टनबर्ग का त्रिआकिक बुद्धि सिद्धांत (correct)
Q.11 शिक्षा में राज्य की कौन-सी भूमिका सभी सामाजिक समूहों के बीच समानता को बढ़ावा देने में सहायता करती है?
Ans A. निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना (correct)
B. सांस्कृतिक उत्सव मनाना
C. स्कूल निरीक्षण करना
D. खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना
Q.12 अभिप्रेरणा को ______ के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
Ans A. एक निश्चित कार्य पूरा करने के बाद दिए जाने वाले पुरस्कार
B. सूचना को शीघ्रता से याद करने और स्मरण करने की क्षमता
C. किसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए कार्रवाई को प्रेरित करने वाली मानसिक और शारीरिक स्थिति (correct)
D. अधिगम के परिवेश और परिस्थितियाँ
Q.13 किसका मानना था कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बुद्धि का विकास नहीं बल्कि बच्चे के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होना चाहिए?
Ans A. रवीन्द्रनाथ टैगोर (correct)
B. महात्मा गांधी
C. कृष्णमूर्ति
D. अरविंदो
Q.14 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (1986, संशोधित 1992) के अनुसार, बहुलवादी समाज में एकीकरण को बढ़ावा देने हेतु शिक्षकों को कौन-सा उपागम अपनाना चाहिए?
Ans A. सांस्कृतिक अभिव्यक्ति में एकरूपता पर ध्यान केंद्रित करें
B. भारत की मिश्रित संस्कृति की आलोचनात्मक समझ को प्रोत्साहित करें (correct)
C. सांस्कृतिक विविधता पर चर्चा को इतिहास की कक्षाओं तक सीमित रखें
D. राष्ट्रीय पहचान के बजाय क्षेत्रीय पहचान को प्राथमिकता दें
Q.15 गिलफोर्ड के पूर्ण बुद्धि संरचना मॉडल में कितने प्रक्रिया होते हैं?
Ans A. 180, क्योंकि इसमें 6 संक्रियाएँ × 5 विषयवस्तु × 6 उत्पाद हैं
B. 36, क्योंकि इसमें 6 सांक्रियाएँ × 6 विषयवस्तु हैं
C. 200, क्योंकि इसमें 10 सांक्रियाएँ × 5 विषयवस्तु × 4 उत्पाद हैं
D. 120, क्योंकि इसमें 5 सांक्रियाएँ × 4 विषयवस्तु × 6 उत्पाद हैं (correct)
Q.16 ___________ में, आत्मज्ञान को जीवन का अंतिम लक्ष्य माना जाता है।
Ans A. इस्लामी परंपराओं
B. बौद्ध दर्शन
C. उपनिषदों (correct)
D. ब्रिटिश दर्शन
Q.17 ___________ मनोविज्ञान एक शाखा है जिसमें मनोविज्ञान के निष्कर्षों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रयुक्त किया जाता है।
Ans A. अनुप्रयुक्त (Applied)
B. मानव (Human)
C. नैदानिक (Clinical)
D. शिक्षा (Educational) (correct)
Q.18 निम्नलिखित में से कौन-सा, शैक्षिक मनोविज्ञान के संदर्भ में अंतर्भूत अभिप्रेरण की सर्वोत्तम रूप से व्याख्या करता है?
Ans A. कार्य में आंतरिक संतुष्टि और अभिरुचि से उत्पन्न अभिप्रेरणा (correct)
B. प्रेड और प्रशंसा जैसे बाहरी पुरस्कारों से प्रेरित अभिप्रेरणा
C. साथियों के दबाव और प्रतिस्पर्धा से उत्पन्न अभिप्रेरणा
D. दंड या असफलता के भय पर आधारित अभिप्रेरणा
Q.19 कौन-सी मूल्यांकन पद्धति, पाठ्यक्रम के अंत में विद्यार्थी अधिगम का आकलन करने हेतु परीक्षणों और परीक्षाओं का उपयोग करती है?
Ans A. सतत मूल्यांकन (Continuous evaluation)
B. नैदानिक मूल्यांकन (Diagnostic evaluation)
C. योगात्मक मूल्यांकन (Summative evaluation) (correct)
D. रचनात्मक मूल्यांकन (Formative evaluation)
Q.20 शिक्षा में कौन-सी दार्शनिक विचारधारा, वास्तविक जीवन के अनुभवों और समस्या समाधान के माध्यम से अधिगम पर जोर देती है?
Ans A. आदर्शवाद (Idealism)
B. यथार्थवाद (Realism)
C. स्थायित्ववाद (Perennialism)
D. व्यावहारिकतावाद (Pragmatism) (correct)
Q.21 शिक्षा मनोविज्ञान किस प्रकार एक प्राकृतिक विज्ञान है?
Ans A. यह विशेष रूप से सैद्धांतिक अवधारणाओं से संबंधित है।
B. यह बिना अवलोकन के मानव व्यवहार का अध्ययन करता है।
C. यह केवल सामाजिक प्रतिमानों और नैतिकता का अध्ययन करता है।
D. यह भौतिकीविदों या जीवविज्ञानियों की तरह अन्वेषण करता है, आंकड़े एकत्र करता है और निष्कर्ष पर पहुँचता है। (correct)
Q.22 वह सिद्धांत जो यह सुझाव देता है, कि पाठ्यचर्या में कला, संगीत, योग और क्षेत्र यात्राओं सहित सभी कक्षा और सह-पाठ्यचर्या क्रियाकलापों को शामिल किया जाना चाहिए, ___________ कहलाता है।
Ans A. स्तर-उपयुक्त (Level-appropriate)
B. अद्यतन (Up-to-date)
C. व्यापक (Comprehensive) (correct)
D. आयु-उपयुक्त (Age-appropriate)
Q.23 समुदाय और शिक्षा के बीच संबंध _____________ पर आधारित होना चाहिए।
Ans A. शिक्षा पर केवल प्रशासकों के सम्पूर्ण नियंत्रण
B. सहयोग और आपसी समझ (correct)
C. एक-दूसरे से पूर्णतः स्वतंत्रता
D. शिक्षकों के समुदाय के अधीन होने
Q.24 कौन-सी अवधारणा समाज की संस्कृति और मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने में शिक्षा की भूमिका को संदर्भित करती है?
Ans A. समाजीकरण (correct)
B. सामाजिक नियंत्रण
C. सामाजिक गतिशीलता
D. सामाजिक परिवर्तन
Q.25 निम्नलिखित में कौन, बहु-बुद्धि सिद्धांत के लिए जाने जाते हैं?
Ans A. हावर्ड गार्डनर (correct)
B. जीन पियाजे
C. सिगमंड फ्रायड
D. बी.एफ. स्किनर
Q.26 निम्नलिखित में से कौन-सी संगतता का वह माप है, जो यह दर्शाती है कि एक परीक्षा समान परिस्थितियों में समान परिणाम देती है?
Ans A. विश्वसनीयता (Reliability) (correct)
B. वैधता (Validity)
C. व्यवहार्यता (Practicability)
D. निष्पक्षता (Fairness)
Q.27 निम्नलिखित में से क्या जाति, पंथ और धर्म के मतभेदों से परे सामाजिक चेतना पैदा करके एक पीढ़ी को सशक्त बना सकता है?
Ans A. परंपरा
B. शिक्षा (correct)
C. सहयोग
D. आधुनिकता
Q.28 ______ में कक्षा में चर्चा से लेकर समूहों में समस्या समाधान और टीम में कार्य करने तक के क्रियाकलाप शामिल हैं।
Ans A. दूरस्थ अधिगम
B. ऑनलाइन अधिगम
C. सहयोगात्मक अधिगम (correct)
D. मिश्रित अधिगम
Q.29 शिक्षा को किसने "शिक्षा एक स्वस्थ शरीर में एक स्वस्थ मन का निर्माण है। यह मनुष्य की क्षमताओं, विशेषकर उसके मन का विकास करती है ताकि वह परम सत्य, अच्छाई और सौंदर्य के चिंतन का आनंद ले सके, जिनमें पूर्ण सुख अनिवार्य रूप से निहित है।" के रूप में परिभाषित किया है?
Ans A. प्लेटो (Plato)
B. जेएस मिल (JS Mill)
C. सुकरात (Socrates)
D. अरस्तू (Aristotle) (correct)
Q.30 सामाजिक समायोजन में मुख्यतः ___________ शामिल होता है।
Ans A. केवल व्यक्तिगत हितों पर ध्यान केंद्रित करना
B. सामाजिक प्रतिमानकों की उपेक्षा करना
C. सामाजिक परिवेश की माँगों और दबावों पर प्रतिक्रिया करना (correct)
D. सरकारी नियमों का बिना सोचे-समझे पालन करना
Q.31 सहिष्णुता का मुख्यतः क्या अर्थ है?
Ans A. विभिन्न समूहों के साथ आदरपूर्वक और समझदारी से व्यवहार करना (correct)
B. अन्य समूहों की पूरी तरह से उपेक्षा करना
C. केवल एक समूह के विश्वासों का पालन करना
D. किसी भी कीमत पर संघर्ष से बचना
Q.32 समाज और राष्ट्र के विकास हेतु आवश्यक मौलिक और राष्ट्रीय मानव संसाधन किसे माना जाता है?
Ans A. माता-पिता
B. राजनीतिज्ञ
C. विद्यार्थी (correct)
D. शिक्षक
Q.33 कौन-सा संवैधानिक मूल्य यह सुनिश्चित करता है, कि भारत में शिक्षा सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करें?
Ans A. स्वतंत्रता
B. समानता
C. धर्मनिरपेक्षता (correct)
D. न्याय
Q.34 किसी शिक्षक के लिए एक प्रभावी ______ बनने का सबसे महत्वपूर्ण गुण, विद्यार्थियों की समस्याओं को पहचानने में उसकी संवेदनशीलता (sensitivity) है।
Ans A. परामर्शक (counsellor) (correct)
B. अनुदेशक (instructor)
C. अनुगामी (follower)
D. अधिनायक (dictator)
Q.35 समाजशास्त्र और मनोविज्ञान में, ______ किसी व्यक्ति के अपने महत्व के समग्र व्यक्तिपरक संवेगात्मक मूल्यांकन को दर्शाता है।
Ans A. आत्म-अवलंब (self-support)
B. आत्म-निर्भरता (self-sufficiency)
C. आत्म-सम्मान (self-esteem) (correct)
D. आत्म-विश्वास (self-reliance)
Q.36 प्रतिपुष्टि प्रदान करने के लिए अधिगम प्रक्रम के दौरान किस प्रकार का मूल्यांकन किया जाता है?
Ans A. रचनात्मक मूल्यांकन (Formative evaluation) (correct)
B. योगात्मक मूल्यांकन (Summative evaluation)
C. नैदानिक मूल्यांकन (Diagnostic evaluation)
D. पूर्वोक्ति मूल्यांकन (Predictive evaluation)
Q.37 प्लेटोनिक आदर्शवाद के अनुसार, हमारी भौतिक संसार किसे माना जाता है?
Ans A. अंतिम और अपरिवर्तनीय सत्य
B. आध्यात्मिक संसार से भी अधिक महत्वपूर्ण एक क्षेत्र
C. आध्यात्मिक संसार के समान
D. रूपों और विचारों के एक आदर्श क्षेत्र की एक अस्थायी छाया (correct)
Q.38 शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता को अक्सर निम्नलिखित में से किस रूप में देखा जाता है?
Ans A. एक प्रकार दंड
B. अनुशासन के समान
C. अनुशासन का विरोधाभास (correct)
D. छात्र व्यवहार से असंबद्ध
Q.39 पाठ्यचर्या संपादन (curriculum transaction) में इनपुट-प्रोसेस-आउटपुट मॉडल मुख्य रूप से
Ans A. केवल विद्यार्थी व्यवहार का मूल्यांकन करने के लिए कार्य करता है
B. पाठ्योत्तर क्रियाकलापों पर ध्यान केंद्रित करने का कार्य करता है
C. अनुदेशन में शिक्षक को प्रतिस्थापित करने का कार्य करता है
D. समग्र शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया का मार्गदर्शन करने का कार्य करता है (correct)
Q.40 निम्नलिखित में से किसे, प्रशासनिक संगठनों में पदाधिकारियों की विधिसम्मत शक्ति के रूप में परिभाषित किया गया है?
Ans A. विद्याशाखा (Discipline)
B. संस्कृति (Culture)
C. स्वतंत्रता (Freedom)
D. प्राधिकार (Authority) (correct)
Q.41 शब्द 'democracy' ग्रीक शब्द 'Demokratia' से लिया गया है, जहाँ ___________।
Ans A. 'demos' का अर्थ सरकार है और 'kratia' का अर्थ स्वतंत्रता है
B. 'demos' का अर्थ जनता है और 'kratia' का अर्थ शासन है (correct)
C. 'demos' का अर्थ समानता है और 'kratia' का अर्थ न्याय है
D. 'demos' का अर्थ शासन है और 'kratia' का अर्थ जनता है
Q.42 किस प्रकार की योजना में पाठ्यक्रम की सभी यूनिटों या अध्यायों को संगठित करना और अनुक्रमण शामिल है?
Ans A. माइक्रो अध्यापन (Microteaching)
B. यूनिट योजना (Unit Planning)
C. पाठ योजना (Lesson Planning)
D. पाठ्यक्रम योजना (Course Planning) (correct)
Q.43 कौन-सा नैतिक सिद्धांत इस बात पर जोर देता है कि किसी कार्य की नैतिकता, परिणाम की परवाह किए बिना, केवल कर्तव्य के पालन से निर्धारित होती है?
Ans A. व्यावहारिकतावाद (Pragmatism)
B. सद्गुण नीति (Virtue ethics)
C. कर्तव्यशास्त्र (Deontology) (correct)
D. उपयोगितावाद (Utilitarianism)
Q.44 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वोत्तम रूप से बताता है कि शिक्षा सामाजिक संरचना में किस प्रकार योगदान देती है?
Ans A. शिक्षा सभी व्यक्तियों के लिए उच्च प्रतिष्ठा और उच्चतर पद की गारंटी देती है।
B. शिक्षा मुख्यतः विद्यमान सामाजिक पदानुक्रम को बनाए रखने का काम करती है।
C. शिक्षा के बिना, व्यक्तियों के लिए सामाजिक गतिशीलता प्राप्त करना संभव नहीं है, यद्यपि शिक्षा इसकी गारंटी नहीं देती। (correct)
D. अकेले शिक्षा से सामाजिक संरचना में बदलाव नहीं आ सकता ।
Q.45 समानता का कौन-सा रूप यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक बच्चे को बिना किसी भेदभाव के स्कूली शिक्षा प्राप्त हो?
Ans A. शैक्षिक समानता (correct)
B. आर्थिक समानता
C. सामाजिक समानता
D. राजनीतिक समानता
Q.46 शिक्षा में प्रणाली उपागम मुख्यतः __________ पर केंद्रित होता है।
Ans A. विशिष्ट उद्देश्यों की दिशा में किसी समस्या के सभी पहलुओं को समन्वित करने (correct)
B. बिना किसी योजना के विद्यार्थियों को पढ़ाने
C. शिक्षा को केवल पाठ्यचर्या और मूल्यांकन तक सीमित करने
D. सभी उद्देश्यों के लिए एक विशिष्ट अध्यापन विधि का उपयोग करने
Q.47 समूह-नियंत्रित अनुदेशन (Group-Controlled Instruction) का निम्नलिखित में से कौन-सा लाभ है?
Ans A. सहकर्मी सहयोग और साझा जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करता है (correct)
B. व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है
C. विद्यार्थियों की अन्योन्यक्रिया को सीमित करता है
D. केवल शिक्षक-निर्देशित व्याख्यानों पर निर्भर करता है
Q.48 अंतरिक्ष में विभिन्न ज्यामितीय पैटर्न, रूपों और काल्पनिक वस्तुओं का अनुमान लगाने और कुशलता पूर्वक प्रयोग करने (manipulate) की क्षमता को __________ कहा जाता है।
Ans A. स्थानिक संबंध (correct)
B. प्रायशिक गति
C. स्मृति
D. शब्द प्रवाह
Q.49 परिचय कौशल (skill of introducing) में निम्नलिखित में से कौन-सा वांछनीय व्यवहार है?
Ans A. असंबद्ध कथन बनाना
B. निरंतरता का अभाव
C. विद्यार्थियों के पूर्व बोध को नजरअंदाज करना
D. पूर्व ज्ञान का उपयोग करना (correct)
Q.50 एशियन इंस्टीट्यूट फॉर टीचर एजुकेटर्स (Asian Institute for Teacher Educators) ने को विशेष रूप से शिक्षण की उन गतिविधियों के रूप में परिभाषित किया है, जो विद्यार्थियों में वांछित परिवर्तन लाने में विशेष रूप से प्रभावी है।
Ans A. शिक्षण अभिवृत्ति
B. शिक्षण कौशल (correct)
C. शिक्षक के चरित्र
D. शिक्षक के व्यवहार
Section : General Ability
Q.51 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘LAST’ को ‘3947’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LIST’ को ‘8973’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘I’ का कूट क्या है?
Ans A. 9 (correct)
B. 8
C. 7
D. 4
Q.52 भारत के संविधान के अनुसार मौलिक अधिकारों की निम्नलिखित श्रेणियों में से कौन-सी उसके संबंधित अनुच्छेदों से सुमेलित है?
Ans A. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार - अनुच्छेद 23 से 24
B. शोषण के विरुद्ध अधिकार - अनुच्छेद 25 से 28
C. सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार - अनुच्छेद 29 से 30 (correct)
D. स्वतंत्रता का अधिकार - अनुच्छेद 14 से 18
Q.53 चार पाइप A, B, C और D एक टंकी को क्रमशः 12, 15, 20 और 30 घंटे में भर सकते हैं। शुरू में टंकी खाली होती है। पाइप A को अकेले 3 घंटे के लिए खोला जाता है, फिर पाइप B को A के साथ 2 घंटे के लिए खोला जाता है, फिर पाइप C को दोनों पाइप के साथ 1 घंटे के लिए खोला जाता है, और अंत में चारों पाइप एक साथ खोले जाते हैं। टंकी के पूरी तरह से भरने में लगने वाला कुल समय ज्ञात कीजिए।
Ans A. 7 8/15
B. 7 1/2
C. 7 1/14 (correct)
D. 7 1/14
Q.54 उस समुच्चय का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार निम्नलिखित समुच्चयों की संख्याएं संबंधित हैं। (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को लीजिए- 13 पर संक्रियाएँ, जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि, की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
(82, 86.3, 88.4) (56, 60.3, 62.4)
Ans A. (64, 68.3, 70.4) (correct)
B. (31, 35.3, 36.4)
C. (79, 83.3, 87.4)
D. (59, 62.3, 65.4)
Q.55 असमांगी निकाय, जो ______, ______ में परिक्षेपित हो जाता है, निर्वंबन कहलाता है।
Ans A. द्रव, गैस
B. गैस, ठोस
C. द्रव, द्रव
D. ठोस, द्रव (correct)
Q.56 सात बॉक्स E, F, G, H, S, T और U एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। H को E के ठीक ऊपर रखा गया है। T को U के ठीक ऊपर रखा गया है। केवल F को S के ऊपर रखा गया है। H के ऊपर केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। T को नीचे से तीसरे स्थान पर नहीं रखा गया है।
G और F के बीच कितने बॉक्स रखे गए हैं?
Ans A. दो
B. एक
C. चार
D. तीन (correct)
Q.57 शब्द GOURMANDIZE में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उससे ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षर-समूह में, निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर ठीक दो बार आएगा?
Ans A. Z
B. N (correct)
C. O
D. S
Q.58 मृदा में पोषक-तत्वों की कमी को किस प्रकार दूर किया जा सकता है?
Ans A. पादप के कुछ हिस्सों को काटकर
B. खाद और उर्वरक डालकर (correct)
C. मृदा को धूप के संपर्क में लाकर
D. जल आपूर्ति कम करके
Q.59 एक वर्ग का क्षेत्रफल 324 cm2 है। इसका परिमाप एक सम षट्भुज के परिमाप के बराबर है। षट्भुज का क्षेत्रफल (cm2 में) ज्ञात कीजिए।
Ans A. 260√3
B. 216√3 (correct)
C. 226
D. 210
Q.60 भारत के मराठा सैन्य परिदृश्य, जिन्हें 2025 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है, में अधिकतर किले महाराष्ट्र में स्थित हैं। इनमें से एक किला किस अन्य राज्य में स्थित है?
Ans A. गुजरात
B. कर्नाटक (correct)
C. तमिलनाडु
D. मध्य प्रदेश
Q.61 निम्नलिखित में से किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की कोई अंतर्राष्ट्रीय सीमा नहीं है?
Ans A. जम्मू और कश्मीर
B. झारखंड (correct)
C. लद्दाख
D. बिहार
Q.62 व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
Ans A. नीरज चोपड़ा
B. अभिनव बिंद्रा (correct)
C. राज्यवर्धन सिंह राठौड़
D. मिल्खा सिंह
Q.63 जनवरी 2025 में, जीनोम इंडिया डेटा कॉन्क्लेव (Genome India Data Conclave) किस शहर में आयोजित किया गया था?
Ans A. लखनऊ
B. गांधीनगर
C. नई दिल्ली (correct)
D. मुंबई
Q.64 यदि 'I' का अर्थ '+' है, 'J' का अर्थ '×' है, 'K' का अर्थ '÷' है, और 'L' का अर्थ '–' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
12 J 2 L 1 16 J 4 L 3 = ?
Ans A. 41 (correct)
B. 44
C. 46
D. 48
Q.65 निम्नलिखित में से किस प्रकार वैश्वीकरण किसी देश में रोज़गार की प्रवृत्तियों को प्रभावित करता है?
Ans A. वैश्वीकरण का रोज़गार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
B. वैश्वीकरण सदैव बेरोज़गारी दरों में वृद्धि का कारण बनता है।
C. वैश्वीकरण विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र में रोज़गार सृजित करता है।
D. वैश्वीकरण विभिन्न उद्योगों में रोज़गार सृजित भी कर सकता है और विस्थापन भी कर सकता है। (correct)
Q.66 A, B, C, D, P, Q और R एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। C के बायें से गिनने पर, C और A के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। B के दायें से गिनने पर, R और B के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। Q, R के ठीक दायें पड़ोस में बैठा है। P, B के साथ-साथ A का भी निकटतम पड़ोसी है। D के दायें तीसरे स्थान पर कौन बैठा है?
Ans A. B
B. P (correct)
C. C
D. Q
Q.67 यदि किसी बंटन के माध्य और बहुलक के मान क्रमशः 65 और 56 हैं, तो माध्यिका का सम्भावित मान ज्ञात कीजिए।
Ans A. 59
B. 58
C. 62 (correct)
D. 60
Q.68 भारत में नीति (NITI) आयोग द्वारा प्रयुक्त राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) और वैश्विक MPI में क्या अंतर है?
Ans A. राष्ट्रीय MPI, 12 संकेतकों का उपयोग करता है, जबकि वैश्विक MPI, 10 संकेतकों का उपयोग करता है। (correct)
B. राष्ट्रीय MPI, विश्व बैंक पद्धति पर आधारित है, जबकि वैश्विक MPI अल्कायर-फोस्टर पद्धति पर आधारित है।
C. राष्ट्रीय MPI, 10 संकेतकों का उपयोग करता है, जबकि वैश्विक MPI, 12 संकेतकों का उपयोग करता है।
D. राष्ट्रीय MPI, केवल मौद्रिक गरीबी को कवर करता है, जबकि वैश्विक MPI गरीबी के सभी आयामों को शामिल करता है।
Q.69 अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन अक्षर-समूह युग्म एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, अक्षर-समूह में व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Ans A. HG-KJ
B. LK-ON
C. PO-RT (correct)
D. WV-ZY
Q.70 एक कस्बे की जनसंख्या पहले वर्ष 10% बढ़ी और दूसरे वर्ष 20% घट गई। यदि प्रारंभिक जनसंख्या 5,000 थी, तो दो वर्ष बाद जनसंख्या कितनी होगी?
Ans A. 4,600
B. 4,400 (correct)
C. 4,800
D. 4,200
Q.71 निम्नलिखित में से कौन-सी पारिस्थितिक अवधारणा किसी प्रजाति की अपने पर्यावरण में भूमिका और स्थिति का वर्णन करती है, जिसमें सजीव (जैविक) और निर्जीव (अजैविक) दोनों कारकों के साथ उसकी अंत:क्रियाएँ शामिल हैं?
Ans A. पोषण स्तर (Trophic Level)
B. प्राकृतिक वास (Habitat)
C. पारिस्थितिक निकेत (Ecological Niche) (correct)
D. कोर-प्रभाव (Edge Effect)
Q.72 राजा राम मोहन राय की पहल पर 1829 के रेगुलेशन एवंट के माध्यम से अंग्रेजों ने किस सामाजिक सुधार का समर्थन किया था?
Ans A. विधवा पुनर्विवाह
B. बाल विवाह उन्मूलन
C. सती प्रथा उन्मूलन (correct)
D. अस्पृश्यता उन्मूलन
Q.73 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, किसी निश्चित प्रकार से, WQSD का संबंध MGI से है। उसी प्रकार, ICEP का संबंध YSUF से है। इसी तर्क के अनुसरण करते हुए, EYAL का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
Ans A. UOQB
B. BOQU (correct)
C. BQWE
D. BTYU
Q.74 अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से, NOSE का संबंध RTOZ से है। उसी प्रकार, VYKU का संबंध ZDGP से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, DICK का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
Ans A. IMXG
B. HNYF (correct)
C. GOXE
D. FNZD
Q.75 पादप कोशिकाओं की तुलना में जंतु कोशिकाएँ अल्पपरासारी विलयनों में प्रस्फोटन (bursting) के प्रति अधिक सुभेद्य होती हैं क्योंकि उनमें ______।
Ans A. उनमें प्लाज्मा कला की कमी होती है
B. आंतरिक दाब का प्रतिरोध करने के लिए दृढ़ कोशिका भित्ति की कमी होती है (correct)
C. लघु रिक्तिकाएँ होती हैं
D. जल का अवशोषण कम होता है
Q.76 नीचे दो कथन दिए गए हैं। इन कथनों के लिए सही उत्तर चुनिए।
कथन I: संतृप्त हाइड्रोकार्बन अधिकांश अभिकर्मकों के साथ अत्यधिक अभिक्रियाशील होते हैं।
कथन II: ऐल्केन में प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ सूर्य के प्रकाश या पराबैंगनी प्रकाश की उपस्थिति में होती हैं।
Ans A. दोनों कथन सत्य हैं।
B. कथन-I असत्य है, लेकिन कथन-II सत्य है। (correct)
C. दोनों कथन असत्य हैं।
D. कथन-I सत्य है, लेकिन कथन-II असत्य है।
Q.77 बंगाल में ‘दोहरी सरकार’ की ब्रिटिश नीति (1765) के तहत, राजस्व और नागरिक प्रशासन को क्रमशः किसने नियंत्रित किया?
Ans A. नवाब – राजस्व, कंपनी – नागरिक प्रशासन
B. कंपनी – राजस्व, नवाब – नागरिक प्रशासन (correct)
C. कंपनी – राजस्व, कंपनी – नागरिक प्रशासन
D. नवाब – राजस्व, नवाब – नागरिक प्रशासन
Q.78 23 जनवरी 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की कौन-सी जयंती मनाई गई, जिसे पराक्रम दिवस के नाम से भी जाना जाता है?
Ans A. 125वीं
B. 128वीं (correct)
C. 118वीं
D. 122वीं
Q.79 अगस्त 2025 में, इंडियाAI (IndiaAI) इंडिपेंडेंट बिजनेस डिवीजन (IBD) ने किस संगठन के सहयोग से कैंसर AI एंड टेक्नोलॉजी चैलेंज (CATCH) अनुदान कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की?
Ans A. नेशनल कैंसर ग्रिड (NCG)
B. नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI), दिल्ली
C. कैंसर अवेयरनेस, प्रिवेंशन एंड अर्ली डिटेक्शन (CAPED), इंडिया
D. राष्ट्रीय कैंसर निवारण एवं अनुसंधान संस्थान (NICPR) (correct)
Q.80 दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन:
सभी केचप, पिज्जा हैं।
कोई भी पिज्जा, सॉस नहीं है।
निष्कर्ष:
(I) कोई भी केचप, सॉस नहीं है।
(II) कुछ सॉस, पिज्जा हैं।
Ans A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
C. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है। (correct)
Q.81 निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गणना केवल बाएं से दाएं की जानी है।
(बाएं) E & * X N @ % * $ E A $ D Y % H & V @ £ J £ (दाएं)
ऐसे कितने अक्षर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक है तथा ठीक बाद भी एक प्रतीक है?
Ans A. 2 (correct)
B. 3
C. 5
D. 4
Q.82 नीचे दी गई संख्या श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद प्रश्न का उत्तर दीजिए। गणना केवल बाएं से दाएं की जानी है। (सभी संख्या, केवल एक अंक वाली संख्या हैं।)
(बाएं) 3 4 5 2 4 8 4 3 5 2 1 5 7 9 1 6 9 7 4 6 2 1 5 7 3 7 8 (दाएं)
ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है और ठीक बाद एक सम अंक भी है?
Ans A. 6
B. 5
C. 4 (correct)
D. 3
Q.83 आठ वर्ष पहले, माता की आयु उसके पुत्र की आयु से चार गुनी थी। आठ वर्ष बाद, माता की आयु उसके पुत्र की आयु से दोगुनी हो जाएगी। माता की वर्तमान आयु और पुत्र की वर्तमान आयु का अनुपात ज्ञात कीजिए।
Ans A. 5 : 2
B. 5 : 3 (correct)
C. 3 : 2
D. 2 : 1
Q.84 जुलाई 2025 तक की स्थिति के अनुसार, निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में दो सदन (द्विसदनीय विधायिका) हैं?
Ans A. केरल
B. उत्तर प्रदेश (correct)
C. हरियाणा
D. हिमाचल प्रदेश
Q.85 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CODE’ को ‘1267’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘COLD’ को ‘6371’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘L’ का कूट क्या है?
Ans A. 6
B. 2
C. 3 (correct)
D. 1
Q.86 √4489 का मान ज्ञात कीजिए।
Ans A. 76
B. 66
C. 61
D. 67 (correct)
Q.87 किसी गोलीय दर्पण के ध्रुव और मुख्य फोकस के बीच की दूरी को क्या कहा जाता है?
Ans A. मुख्य अक्ष
B. फोकस लंबाई (correct)
C. प्रकाशिक लंबाई
D. वक्रता त्रिज्या
Q.88 120 m लंबी एक ट्रेन, 80 m लंबी एक रुकी हुई ट्रेन को 8 सेकंड में पूरी तरह से पार करती है। गतिशील ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।
Ans A. 90 km/hr (correct)
B. 108 km/hr
C. 96 km/hr
D. 84 km/hr
Q.89 ऊर्जा संरक्षण के नियम में क्या बताया गया है?
Ans A. रूपांतरण के दौरान ऊर्जा लुप्त हो सकती है।
B. रूपांतरण से पहले और बाद में कुल ऊर्जा समान रहती है। (correct)
C. ऊर्जा को कभी भी एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित नहीं किया जा सकता।
D. ऊर्जा का निर्माण किया जा सकता है, लेकिन उसे नष्ट नहीं किया जा सकता।
Q.90 भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद, नागरिकों और विदेशियों (शत्रु विदेशियों को छोड़कर) दोनों के लिए उपलब्ध है?
Ans A. सार्वजनिक रोजगार के मामलों में अवसर की समानता (अनुच्छेद 16)
B. धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव का निषेध (अनुच्छेद 15)
C. अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने और उनका प्रशासन करने का अधिकार (अनुच्छेद 30)
D. कानून के समक्ष समानता और कानूनों का समान संरक्षण (अनुच्छेद 14) (correct)
Q.91 घरेलू अपशिष्ट को कम करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका सबसे प्रभावी है?
Ans A. सारा कचरा एक ही कूड़ेदान में डालना
B. सभी अपशिष्ट पदार्थों को जलाना
C. अपशिष्ट को जैवनिम्नीकरणीय और अजैवनिम्नीकरणीय में अलग-अलग करना (correct)
D. सामान ले जाने के लिए प्लास्टिक बैग का उपयोग करना
Q.92 निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए:
\[6 \frac{1}{4} \times 1 \frac{1}{5} \text{ of } 2 \frac{1}{2} \div 4 \frac{1}{6} + 5 \times 6 \text{ of } 3 - 3 \text{ of } 1 \frac{1}{3} \times 4\]
Ans A. 49.8
B. 57.6 (correct)
C. 78.5
D. 36.7
Q.93 3, 7 और 9 का चतुर्थनुपाती ज्ञात कीजिए।
Ans A. 27
B. 30
C. 21 (correct)
D. 24
Q.94 यदि ‘P’ का अर्थ ‘x’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘+’ है, ‘R’ का अर्थ ‘–’ है और ‘S’ का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
8 P 2 S 9 Q 3 P 2 R 1 = ?
Ans A. 25 (correct)
B. 17
C. 13
D. 21
Q.95 राहुल ने, कुछ धनराशि प्रथम 2 वर्षों के लिए 5% की वार्षिक साधारण ब्याज दर से, उसके अगले 2 वर्षों के लिए 10% की वार्षिक साधारण ब्याज दर से और फिर उसके अगले 4 वर्षों के लिए 15% की वार्षिक साधारण ब्याज दर से उधार लेता है। यदि वह 8 वर्षों के अंत में कुल ₹18,000 ब्याज के रूप में भुगतान करता है, तो उसके द्वारा उधार ली गई धनराशि ज्ञात कीजिए।
Ans A. 225,000
B. 222,000 (correct)
C. 220,000
D. 230,000
Q.96 कर्क रेखा, निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य से होकर नहीं गुजरती है?
Ans A. राजस्थान
B. मणिपुर (correct)
C. त्रिपुरा
D. गुजरात
Q.97 नीचे दो कथन दिए गए हैं। एक अभिकथन (A) है और दूसरा कारण (R) है। इन कथनों के लिए दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
अभिकथन (A): यौगिक के गुण उसमें निहित तत्वों के गुणों से भिन्न होते हैं।
कारण (R): यौगिक, तत्वों के एक निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोजन से बनते हैं।
Ans A. A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है। (correct)
B. A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
C. A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
D. A और R दोनों सत्य हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।
Q.98 पशुपालन में, विशेष रूप से दूध उत्पादन के लिए मादा पशुओं की संख्या बढ़ाना और प्रबंधित करना आमतौर पर किस रूप में संदर्भित किया जाता है?
Ans A. कृषि पशु (Farm animals)
B. भारवाहक पशु (Draught animals)
C. दुधारू पशु (Milch animals) (correct)
D. पालतू पशु (Reared animals)
Q.99 निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई शृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर आएगा?
RTY17 ACH32 JLQ47 SUZ62 ?
Ans A. VDI77
B. BDJ77
C. BDI77 (correct)
D. BCI77
Q.100 20 Hz से कम आवृति वाली ध्वनि को क्या कहते हैं?
Ans A. रव
B. अवश्रव्य ध्वनि (correct)
C. पराश्रव्य ध्वनि
D. श्रव्य ध्वनि
RRB-Railway-Ministerial & Isolated Categories 2024 TGT-PGT Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi-Shift 2
Other Important Question Paper:
RRB-Railway- Ministerial & Isolated Categories 2024 TGT-PGT Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download English-Shift 2
RRB-Railway Ministerial & Isolated Categories 2024 TGT-PGT Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi-Shift 1
RRB-Railway- Ministerial & Isolated Categories 2024 TGT-PGT Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download English Shift 1