UP Board Class 12 Previous Year Question Paper
UP Board Class 12 -Biology – First Question Paper (Zoology) Question Paper -2015 -जीव विज्ञान, प्रथम प्रश्नपत्र (प्राणि विज्ञान)- Free PDF Download Link
UP Board Class 12 -Biology – First Question Paper (Zoology) Question Paper -2015
जीव विज्ञान, प्रथम प्रश्नपत्र (प्राणि विज्ञान)- Online Free PDF Download Link
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2015
जीव विज्ञान, प्रथम प्रश्नपत्र (प्राणि विज्ञान)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट] [पूर्णांक : 35
376 (JP)
UP board Previous year question Paper , Last year question paper , UP board Class 12 previous year question paper , Biology (Zoology ) question Paper , UP Board 2015 - Online Free PDF download Link
UP Board Class 12 -Biology – First Question Paper (Zoology) Question Paper -2015
जीव विज्ञान, प्रथम प्रश्नपत्र (प्राणि विज्ञान)- Online Free PDF Download Link
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2015
जीव विज्ञान, प्रथम प्रश्नपत्र (प्राणि विज्ञान)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट] [पूर्णांक : 35
376 (JP)
सही विकल्प छाँटकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए-
(क) निद्रा रोग किस जन्तु के द्वारा होता है- 1
(i) यूग्लीना
(ii) प्लाज्मोडियम
(iii) ट्रिपेनोसोमा
(iv) अमीबा।
(ख) निम्नलिखित में से कौन सरीसृपों एवं पक्षियों को जोड़ने की कड़ी माना जाता है- 1
(i) ड्रेको
(ii) चमगादड़
(iii) आर्किऑप्टेरिक्स
(iv) पेरीपेटस।
(ग) एक स्वस्थ मनुष्य एक मिनट में साँस लेता है- 1
(i) 10 से 15 बार
(ii) 20 से 25 बार
(iii) 14 से 18 बार
(iv) 25 से 30 बार।
(घ) मनुष्य का हृदय होता है- 1
(i) कार्डियोजेनिक
(ii) न्यूरोजेनिक
(iii) डाइजेनिक
(iv) मायोजेनिक।
मेन्डल ने अपने प्रयोग के लिए कितने लक्षणों का चुनाव किया? किन्हीं दो लक्षणों के नाम लिखिए। 1/2+1/2=1
उस रुधिर कणिका का नाम लिखिए जो रुधिर स्कन्दन में सहायता करता है। 1
स्तनधारियों में दुग्ध शर्करा किस रूप में उपस्थित होती है? 1
अथवा
हॉर्मोन्स तथा एन्जाइम्स में अन्तर बताइए।
'आधुनिक वर्गीकरण का पिता' कौन कहलाता है? 1
मानव शरीर की 'प्राकृतिक विनाशी कोशिकाएँ' किन्हें कहते हैं? 1
विषैले एवं विषहीन सर्प में मुख्य अन्तर क्या है? दो विषैले तथा दो विषहीन सर्पों के नाम लिखिए। 1+1/4+1/4+1/4+1/4=2
हृदय के सभी छिद्रों पर कपाट क्यों होते हैं? द्विवलनी तथा त्रिवलनी कपाटों के बारे में लिखिए। 1+1/2+1/2=2
निम्नलिखित जन्तुओं के जीव वैज्ञानिक नाम लिखिए- 1/2+1/2+1/2+1/2=2
(i) कबूतर (ii) खरगोश (iii) सितारा मछली (iv) जोंक।
अथवा
पैरामीशियम का स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए तथा इसके लक्षण बताइए। 1+1=2
अपरा क्या है? इसका मुख्य कार्य लिखिए। 1+1=2
बहिःस्रावी तथा अन्तःस्रावी ग्रन्थियों में क्या अन्तर है? किन्हीं दो अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के नाम लिखिए। 1+1/2+1/2=2
अथवा
पित्त रस शरीर के किस अंग में बनता है? पाचन में इसकी क्या भूमिका है? 1+1=2
आनुवंशिक कूट क्या है? इसकी कोई चार विशेषताएँ लिखिए। 2
आनुवंशिक रोग क्या है? मनुष्य में इस रोग के दो उदाहरण लिखिए। 2
आर्थिक महत्त्व के किन्हीं दो कीटों के नाम लिखिए तथा इनके द्वारा उत्पादित पदार्थों का मनुष्य के लिए उपयोग बताइए। 1+1=2
अथवा
कारण बताइए-
(i) ऑरेलिया मछली नहीं है यद्यपि इसे जेली फिश कहा जाता है। 1
(ii) समुद्री घोड़ा, घोड़ा नहीं मछली है। 1
जीनी अभियांत्रिकी क्या होती है? इसे 'पुनर्संयोजी डी०एन०ए० प्रौद्योगिकी' क्यों कहते हैं? मानव हित में इसकी उपयोगिता का उल्लेख कीजिए। 1+1+3=5
अथवा
जैव-विकास से आप क्या समझते हैं? डार्विन के जैव-विकास के सिद्धान्त का वर्णन कीजिए।
पाचन क्या है? मनुष्य के आहारनाल का सचित्र वर्णन एवं पाचन क्रिया-विधि बताइए। 1+2+2=5
अथवा
लिंग निर्धारण क्या है? मनुष्य में लिंग निर्धारण कैसे होता है? रेखाचित्र की सहायता से स्पष्ट कीजिए। 2+3=5
Up Board Class 12 All subjects Question Paper 2015 -free pdf download link
Chemistry II Question Paper UP board Class 12 with Free PDF Download Link
Chemistry I Question Paper UP BOARD Class 12- with Free PDF download link
Mathematics II Question Paper UP Board Class 12 with Free PDF download link