UP Board Class 12 Previous Year Question Paper
UP Board Class 12 -Chemistry I Question Paper -2015 -रसायन विज्ञान- प्रथम प्रश्न-पत्र- Free PDF Download Link
UP Board Class 12 -Chemistry I Question Paper -2015
रसायन विज्ञान- प्रथम प्रश्न-पत्र- ONLINE Free PDF Download Link
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2015
रसायन विज्ञान- प्रथम प्रश्न-पत्र
समय : 3 घण्टे 15 मिनट] [पूर्णांक : 35
374 (JA)
UP board Previous year question Paper , Last year question paper , UP board Class 12 previous year question paper , Chemistry question Paper , UP Board 2015 - Free PDF Download lik Online
UP Board Class 12 -Chemistry I Question Paper -2015
रसायन विज्ञान- प्रथम प्रश्न-पत्र- ONLINE Free PDF Download Link
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2015
रसायन विज्ञान- प्रथम प्रश्न-पत्र
समय : 3 घण्टे 15 मिनट] [पूर्णांक : 35
374 (JA)
इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए-
(क) विसरण की दर सबसे अधिक होगी- 1
(i) NH₃ के लिए
(ii) CH₄ के लिए
(iii) H₂ के लिए
(iv) O₂ के लिए।
(ख) ऑक्सीजन के एक परमाणु का भार होगा- 1
(i) 16 amu
(ii) 16 / (6.022 × 10²³) gm
(iii) 32 / (6.022 × 10²³) gm
(iv) 1 / (6.022 × 10²³).
(ग) वात्या भट्टी में आयरन को अपचयित करता है- 1
(i) SiO₂
(ii) CO
(iii) C
(iv) Na₂O.
(घ) दिए गए अम्लीयता का सही क्रम है- 1
(i) HClO₄ < HClO₃ < HClO₂ < HClO
(ii) HClO < HClO₂ < HClO₃ < HClO₄
(iii) HClO < HClO₄ < HClO₃ < HClO₂
(iv) HClO₄ < HClO₂ < HClO₃ < HClO.
(ङ) गैस के किसी निश्चित भार के लिए यदि दाब को आधा तथा ताप को दोगुना कर दिया जाए तो गैस का आयतन होगा- 1
(i) V/4
(ii) 2V
(iii) 6V
(iv) 4V.
(क) भारी जल के दो मुख्य उपयोग लिखिए। 1
(ख) लीथियम अपने कुछ गुणों में मैग्नीशियम से विकर्ण सम्बन्ध प्रदर्शित करता है। कारण सहित समझाइए। 1
(ग) कोलराऊश के नियम को समझाइए। 1
(घ) गुणित अनुपात के नियम को उदाहरण द्वारा समझाइए। 1
(क) हाइड्रोजन परॉक्साइड के दो ऑक्सीकारक गुणों को लिखिए एवं ऑक्सीकरण अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण दीजिए। 1
(ख) ब्लू परक्रोमेट में क्रोमियम (Cr) की ऑक्सीकरण संख्या निकालिए। 1
(ग) निम्नलिखित को हाइड्रोजन बन्ध सामर्थ्य (X.....H - X) के बढ़ते क्रम में लिखिए : O, S, F, Cl, N. 1
(घ) कॉपर के मुख्य दो अयस्कों के नाम एवं सूत्र लिखिए। 1
(क) निम्नलिखित सेल का e.m.f निकालिए। यह भी बताइए कि कौन-सा इलेक्ट्रोड धन ध्रुव और कौन-सा ऋण ध्रुव है? सेल में होने वाली अर्ध-अभिक्रियाएँ और पूर्ण अभिक्रियाएँ लिखिए : 2
Ni | Ni²⁺ (0.1M) || Ag⁺ (0.1M) | Ag
E°(Ni²⁺/Ni) = -0.25V और E°(Ag⁺/Ag) = +0.80V
(ख) PCl₅ के उदाहरण द्वारा sp³d संकरण को समझाइए। 2
(ग) (i) हुण्ड का नियम उदाहरण द्वारा समझाइए।
(ii) क्रोमियम (Cr) का परमाणु क्रमांक 24 है। Cr³⁺ का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास s, p, d में लिखिए। 1+1=2
(घ) मध्यमण्डल (Mesosphere) और आयनमण्डल (Ionosphere) में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाएँ लिखिए। 2
(क) कोलेमेनाइट द्वारा बोरेक्स बनाने की विधि एवं रासायनिक अभिक्रिया लिखिए। 2
(ख) अमोनिया गैस निर्माण में हेबर विधि का सिद्धान्त समझाइए। 2
(ग) निम्न उपसहसंयोजन यौगिकों के IUPAC नाम लिखिए : 2
(i) [Ag(NH₃)₂]Cl
(ii) [Fe(H₂O)₆]Cl₃
(iii) K₂[HgI₄]
(iv) [Cu(NH₃)₄]SO₄
(घ) (i) इलेक्ट्रॉन को ऋणात्मक आवेश की इकाई क्यों माना जाता है?
(ii) आयनन विभव को समझाइए। 1+1=2
नेल्सन सेल द्वारा सोडियम हाइड्रॉक्साइड की औद्योगिक निर्माण विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। इसकी अभिक्रिया सफेद या पीले फॉस्फोरस के साथ लिखिए। सम्बन्धित रासायनिक समीकरण दीजिए। 3
अथवा
क्या होता है जब (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए) -
(i) तनु एवं ठण्डा सोडियम हाइड्रॉक्साइड क्लोरीन के साथ क्रिया करता है? 1
(ii) सोडियम बाइकार्बोनेट को गर्म किया जाता है? 1
(iii) जस्ते की सोडियम हाइड्रॉक्साइड से क्रिया करायी जाती है? 1
(i) f-ब्लॉक तत्वों की विशेषता बताइए। 1
(ii) संक्रमण तत्वों से आप क्या समझते हैं? इनकी विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। 2
अथवा
क्या होता है जब (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए) -
(i) CuSO₄ के विलयन में NH₄OH मिलाया जाता है? 1
(ii) सिल्वर नाइट्रेट के विलयन में फॉस्फीन प्रवाहित किया जाता है? 1
(iii) मरक्यूरिक क्लोराइड विलयन में स्टैनस क्लोराइड विलयन मिलाया जाता है? 1
Up Board Class 12 All subjects Question Paper 2015 -free pdf download link
Mathmatics II Question paper UP Board Class 12 free pdf
Mathematics I question Paper UP board Class 12 with Free PDF download link
Hindi II Question Paper UP Board Class 12 - Free PDF download link