UP Board Class 12 Previous Year Question Paper
UP Board Class 12 -Chemistry II Question Paper -2015 -रसायन विज्ञान-द्वितीय प्रश्न-पत्र- Free PDF Download Link
UP Board Class 12 -Chemistry II Question Paper -2015
रसायन विज्ञान-द्वितीय प्रश्न-पत्र- Online Free PDF Download Link
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2015
रसायन विज्ञान-द्वितीय प्रश्न-पत्र
समय : 3 घण्टे 15 मिनट] [पूर्णांक : 35
375 (JH)
UP board Previous year question Paper , Last year question paper , UP board Class 12 previous year question paper , Chemistry II question Paper , UP Board 2015 - Online Free PDF download link
UP Board Class 12 -Chemistry II Question Paper -2015
रसायन विज्ञान-द्वितीय प्रश्न-पत्र- Online Free PDF Download Link
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2015
रसायन विज्ञान-द्वितीय प्रश्न-पत्र
समय : 3 घण्टे 15 मिनट] [पूर्णांक : 35
375 (JH)
इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए-
(क) एसिटिलीन अणु में है- 1
(i) 5 σ बन्ध
(ii) 4 σ तथा 1 π बन्ध
(iii) 3 σ तथा 2 π बन्ध
(iv) 2 σ तथा 3 π बन्ध।
(ख) निम्नांकित में से कौन-सा अणुसंख्य गुणधर्म है- 1
(i) पृष्ठ तनाव
(ii) श्यानता
(iii) परासरण दाब
(iv) प्रकाशिक सक्रियता।
(ग) ब्राउनी गति का कारण है- 1
(i) द्रव अवस्था में तापमान का उतार-चढ़ाव
(ii) कणों का आकार
(iii) परिक्षेपण माध्यम के अणुओं का कोलाइडी कणों पर संघात
(iv) कोलाइडी कणों पर आवेश का आकर्षण व प्रतिकर्षण।
(घ) एसीटॉक्सी बेन्जोइक अम्ल कार्य करता है- 1
(i) पीड़ाहारी
(ii) ज्वरनाशी
(iii) पूतिरोधी
(iv) प्रतिजैविक।
(ङ) निम्न में से कौन-सा पॉलीएमाइड है- 1
(i) बेकेलाइट
(ii) टेरिलीन
(iii) नायलॉन-6, 6
(iv) टेफ्लॉन।
(क) संघनन तथा योगात्मक बहुलक को समझाइए तथा एक-एक उदाहरण भी दीजिए। 1
(ख) श्मिट अभिक्रिया लिखिए। 1
(ग) 58.5 ग्राम NaCl में इकाई सेलों की संख्या ज्ञात कीजिए। 1
(घ) निम्न यौगिकों के I.U.P.A.C. नाम लिखिए- 1/2+1/2=1
(i) CH₃-C(Br)(Cl)-CH(CH₃)-COOH
(ii) CH₃-C(OH)(CH₃)-CH₂-CO-CH₃
(क) समन्वय संख्या क्या है? K₄[Fe(CN)₆] में Fe की समन्वय संख्या ज्ञात कीजिए। 1
(ख) मध्यावयवता पर टिप्पणी लिखिए। 1
(ग) वुर्ट्ज-फिटिग अभिक्रिया क्या है? समीकरण दीजिए। 1
(घ) (HCOO)₂Ca --(Δ)--> A --(50% NaOH)--> B + CH₃OH अभिक्रिया में A तथा B को पहचानिए। 1
(क) एक बन्द बर्तन में HI के 1.2 मोलों को वियोजित किया जाता है। साम्यावस्था पर HI के वियोजन की मात्रा 44% है। HI के वियोजन की क्रिया का साम्य स्थिरांक ज्ञात कीजिए। 2
(ख) एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध-आयुकाल 60 मिनट है। कितने समय में अभिक्रिया 90% पूर्ण हो जाएगी? 2
(ग) आन्तरिक ऊर्जा क्या है? एक उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। 2
(घ) निम्नलिखित अभिक्रियाओं को पूर्ण कीजिए- 2
(i) CH₃CH=C(CH₃)₂ + HCl --(परॉक्साइड)-->
(ii) CH₃CH₂COCl + AlCl₃ -->
(क) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए : 2
(i) वुर्ट्ज अभिक्रिया
(ii) एल्डोल संघनन।
(ख) 36 ग्राम जल और 46 ग्राम एथिल एल्कोहॉल मिश्रण में दोनों का मोल प्रभाज ज्ञात कीजिए। 2
(ग) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- 2
(i) HVZ अभिक्रिया
(ii) हाफमैन ब्रोमामाइड अभिक्रिया।
(घ) निम्नलिखित अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए- 2
(i) CH₃CH₂CHCl₂ --(KOH / Δ)--> A
(ii) (CH₃)₃CCH₂Br --(C₂H₅OH / Δ)--> B
मेथेनॉल के निर्माण की विधि विस्तार से लिखिए। मेथेनॉल से एथेनॉल कैसे प्राप्त करेंगे? 3
अथवा
निम्नलिखित को समझाइए-
(i) ईथर को रंगीन बोतल में पूर्ण रूप से भरकर रखा जाता है।
(ii) C₂H₅OH तथा CH₃OCH₃ दोनों के अणु भार समान हैं किन्तु कमरे के ताप पर C₂H₅OH द्रव है तथा CH₃OCH₃ गैस है।
(iii) एल्कोहॉलों का अणु भार बढ़ने पर जल में इनकी विलेयता घटती है।
एमीनो अम्ल क्या हैं? इनका वर्गीकरण कैसे किया जाता है? उदाहरण देकर समझाइए। 3
अथवा
(i) विटामिन C के स्रोतों का उल्लेख कीजिए तथा इसका महत्व समझाइए। 1
(ii) हमारे शरीर में प्रोटीन का क्या कार्य है? 1
(iii) विटामिन A तथा D की कमी से कौन-सी बीमारियाँ हो सकती हैं? इनके बचाव के लिए हमें क्या करना चाहिए? 1
Up Board Class 12 All subjects Question Paper 2015 -free pdf download link
Chemistry I Question Paper UP Board Class 12
Mathematics II question Paper UP board Class 12 - Free PDf download link
Mathematics I Question Paper UP Board Class 12 with Free PDf download link