CBSE CLASS 12 - PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER -
FREE PDF DOWNLOAD LINK - AGRICULTURE
कृषि / AGRICULTURE
निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक : 60 / Maximum Marks: 60
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्डों में 24 प्रश्न हैं: खण्ड क और खण्ड ख।
(iii) खण्ड क में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं, जबकि खण्ड ख में विषयपरक प्रकार के प्रश्न हैं।
(iv) दिए गए (6 + 18) = 24 प्रश्नों में से, उम्मीदवार को 3 घंटे के आबंटित (अधिकतम) समय में (6 + 11) = 17 प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
(v) किसी विशेष खण्ड के सभी प्रश्नों को सही क्रम में करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
(vi) खण्ड क : वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (30 अंक) :
(a) इस खण्ड में 6 प्रश्न हैं।
(b) कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए।
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है।
(vii) खण्ड ख : विषयपरक प्रकार के प्रश्न (30 अंक) :
(a) इस खण्ड में 18 प्रश्न हैं।
(b) उम्मीदवार को 11 प्रश्न करने हैं।
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए।
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है।
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully.
(ii) This question paper consists of 24 questions in two Sections: Section A and Section B.
(iii) Section A has Objective type questions, whereas Section B contains Subjective type questions.
(iv) Out of the given (6 + 18) = 24 questions, a candidate has to answer (6 + 11) = 17 questions in the allotted (maximum) time of 3 hours.
(v) All questions of a particular section must be attempted in the correct order.
(vi) Section A: Objective Type Questions (30 marks):
(a) This section has 6 questions.
(b) There is no negative marking.
(c) Do as per the instructions given.
(d) Marks allotted are mentioned against each question/part.
(vii) Section B: Subjective Type Questions (30 marks):
(a) This section has 18 questions.
(b) A candidate has to do 11 questions.
(c) Do as per the instructions given.
(d) Marks allotted are mentioned against each question/part.
खण्ड क / SECTION A
(वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions)
(30 अंक / 30 marks)
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर दीजिए। / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability Skills. (4 × 1 = 4)
(i) किसी टेक्स्ट या चित्र को चिपकाने के लिए शॉर्टकट की का चयन कीजिए। / Select the shortcut key to paste a text or a picture.
(A) Ctrl + R
(B) Ctrl + X
(C) Ctrl + V
(D) Ctrl + B
(ii) कृषि में ग्रीन कॉलर श्रमिकों में पेशेवर शामिल हैं, जैसे : / Green collar workers in agriculture include professionals such as:
(A) ग्रीन बिल्डिंग आर्किटेक्ट्स / Green building architects
(B) सौर प्रकाश तकनीशियन / Solar lighting technicians
(C) जैविक किसान / Organic farmers
(D) सोलर फोटोवोल्टेक इंस्टॉलर / Solar photovoltaic installers
(iii) किसी कार्य के कठिन होने पर भी उसे करते रहने की क्षमता कहलाती है : / The ability to continue to do something, even when it is difficult is called:
(A) संगठनात्मक कौशल / Organisational skill
(B) दृढ़ता / Perseverance
(C) पारस्परिक कौशल / Interpersonal skill
(D) पहल करना / Taking initiative
(iv) उस व्यक्तित्व विकार को पहचानिए जिसमें व्यक्ति में दूसरों के प्रति सहानुभूति की कमी होती है और वह अपनी उपलब्धियों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है। / Recognize the personality disorder in which the person lacks empathy for others and tends to exaggerate his/her own achievements.
(A) विक्षिप्त (पैरानॉयड) व्यक्तित्व विकार / Paranoid personality disorder
(B) असामाजिक व्यक्तित्व विकार / Antisocial personality disorder
(C) अलगाव व्यक्तित्व विकार / Avoidant personality disorder
(D) आत्ममुग्ध व्यक्तित्व विकार / Narcissistic personality disorder
(v) निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ग़लत है ? / Which of the following statements is incorrect?
(A) सभी वाक्य बड़े अक्षर से शुरू होते हैं। / All sentences begin with a capital letter.
(B) लोगों, स्थानों और दिनों के नाम आदि का पहला अक्षर बड़े अक्षर में होता है। / First letter in the names of people, places, days, etc. is with capital letter.
(C) सभी महीनों के नाम का पहला अक्षर छोटे अक्षर में होता है। / First letter in the names of all months is with small letter.
(D) जब शब्द के रूप में 'I' अक्षर का प्रयोग किया जाता है तो उसे बड़े अक्षर में लिखा जाता है। / Capitalise the letter 'I' when used as a word.
(vi) पहले से मौजूद लिब्रेऑफिस इम्प्रेस (LibreOffice Impress) में कितने टेक्स्ट बॉक्स होते हैं? / How many text boxes does LibreOffice Impress have by default?
(A) 2
(B) 3
(C) 1
(D) 4
2. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 7 questions. (5 × 1 = 5)
(i) उस बागवानी फसल का नाम बताइए जिसे 'स्वर्ग का सेब' भी कहा जाता है। / Name the horticultural crop also known as 'Apple of Paradise'.
(ii) FPO विनिर्देश के अनुसार, फ्रूट जैम में तैयार फल का न्यूनतम प्रतिशत कितना होता है ? / According to FPO specifications, what is the minimum percentage of prepared fruit in fruit jam?
(iii) किस विटामिन की कमी से रतौंधी रोग होता है ? / Which vitamin deficiency causes night blindness?
(iv) एक सूखे फल का नाम बताइए जिसमें 15% से अधिक प्रोटीन होता है। / Name one dry fruit which contains more than 15% protein content.
(v) मधुमक्खियों (Apis spp.) का जीवन काल कितना होता है ? / What is the life span of honey bees (Apis spp.)?
(vi) एवेन्यू रोपण के लिए उपयुक्त वृक्ष का एक उदाहरण दीजिए। / Give one example of a tree suitable for avenue planting.
(vii) कम तापमान के उपयोग को संरक्षण का स्थायी तरीका क्यों नहीं माना जाता है ? / Why is use of low temperature not considered a permanent method of preservation?
3. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 6 के उत्तर दीजिए। / Answer any 6 out of the given 7 questions. (6 × 1 = 6)
(i) उन वैज्ञानिकों के नाम बताइए जिन्होंने पौधों के पोषक तत्त्वों की अनिवार्यता का मानदंड दिया। / Name the scientists who gave the criteria of essentiality of plant nutrients.
(ii) रॉक हनी मधुमक्खी का वैज्ञानिक नाम लिखिए। / Write the scientific name of rock honey bee.
(iii) लॉन क्या है ? / What is a lawn?
(iv) भारत में बागवानी की मुक्त शैली का एक प्रसिद्ध उदाहरण दीजिए। / Give one famous example of free style of gardening in India.
(v) कटाई के बाद की उपचार प्रक्रिया का नाम बताइए जिसमें ताजी काटी गई बागवानी उपज से खेत की गर्मी को तेजी से हटाया जाता है। / Name the post-harvest treatment process where there is rapid removal of the field heat from the freshly harvested horticultural produce.
(vi) किस उर्वरक में, उपलब्ध नाइट्रोजन का 46% होता है ? / Which fertilizer contains 46% of available nitrogen?
(vii) डिब्बाबंदी (कैनिंग) का पिता किसे कहा जाता है ? / Who is known as the Father of Canning?
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) उस वैज्ञानिक का नाम बताइए जिसने सबसे पहले ऑटोक्लेव का प्रयोग किया था ? / Name the scientist who first used Autoclave.
(ii) वानस्पतिक जैव कीटनाशकों का एक उदाहरण लिखिए। / Write one example of botanical biopesticide.
(iii) मृदा परीक्षण के उद्देश्य क्या हैं ? / What are the objectives of Soil testing?
(iv) आवश्यक पौधों के पोषक तत्त्वों की संख्या ______ है। / ______ is the number of essential plant nutrients.
(v) रेशम उत्पादन (सेरीकल्चर) को परिभाषित कीजिए। / Define Sericulture.
(vi) एसेप्सिस (asepsis) का क्या अर्थ है ? / What is the meaning of asepsis?
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) जैविक खेती क्या है? / What is organic farming?
(ii) शीट परीक्षण का उपयोग किस मूल्य वर्धित उत्पाद के समापन बिंदु (end point) को खोजने के लिए किया जाता है ? / Sheet test is used to find the end point of which value-added product?
(iii) उन दो पौधों के पोषक तत्त्वों के नाम बताइए जिनकी कमी सबसे पहले पौधों के बढ़ते हुए भागों में देखी जाती है। / Name two plant nutrients whose deficiency is first seen in young growing parts of plants.
(iv) द्वितीय श्रेणी (Class II) परिरक्षकों में से, फलों और सब्जियों के संरक्षण में कितने रासायनिक परिरक्षकों का उपयोग किया जाता है ? / Among Class II preservatives, how many chemical preservatives are used in fruit and vegetable preservation?
(v) उस जीव का नाम बताइए जो सीधे तौर पर दालों में N₂ फिक्सिंग के साथ जुड़ा है। / Name the organism which is directly associated with N₂ fixing in pulses.
(vi) डाईसैकेराइड के लिए एक उदाहरण लिखिए। / Write one example for Disaccharides.
6. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) मिट्टी के नमूने लेने के दौरान आने वाली एक चुनौती का उल्लेख कीजिए। / Mention one challenge faced during soil sampling.
(ii) घरेलू पैमाने की इकाई की उत्पादन क्षमता क्या है ? / What is the production capacity of the Home scale unit?
(iii) फलों की नर्सरी में पर्णपाती फलों के पौधे रोपने के लिए कौन-सा महीना सबसे उपयुक्त है ? / Which month is most suitable for planting deciduous fruit seedlings in a fruit nursery?
(iv) भारत में राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्र (NCOF) कहाँ स्थित है ? / Where is the National Centre for Organic Farming (NCOF) located in India?
(v) भारत में बागवानी उपज का कितना प्रतिशत प्रसंस्कृत किया जाता है ? / What percentage of horticultural produce is processed in India?
(vi) FYM में फॉस्फोरस कितना प्रतिशत मौजूद होता है ? / What is the percentage of phosphorus available in FYM?
खण्ड ख / SECTION B
(विषयपरक प्रश्न / Subjective Type Questions)
(30 अंक / 30 marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills in 20 - 30 words each. (3 × 2 = 6)
7. तनाव प्रबंधन के क्या फायदे हैं ? / What are the advantages of managing stress?
8. सक्रिय श्रवण के विभिन्न चरणों की व्याख्या कीजिए। / Explain the different steps of active listening.
9. प्रेजेंटेशन में एक नई स्लाइड जोड़ने के चरण लिखिए। / Write the steps to insert a new slide in a presentation.
10. ईको-पर्यटन क्षेत्र में हरित नौकरियों की व्याख्या कीजिए। / Describe the green jobs in eco-tourism.
11. सफल उद्यमी के कोई दो गुण लिखिए। / Write any two qualities of a successful entrepreneur.
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 20-30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions in 20-30 words each. (3 × 2 = 6)
12. उर्वरक प्रयोग की ब्रॉडकास्टिंग विधि के दो नुकसान लिखिए। / Write two disadvantages of broadcasting method of fertilizer application.
13. जेली तैयार करने के दौरान समापन बिंदु का आकलन करने की विभिन्न विधियों के नाम दीजिए। / Name the various methods to judge the end point during jelly preparation.
14. फव्वारा सिंचाई के दो लाभ लिखिए। / Write two advantages of sprinkler irrigation.
15. फलों में डिग्रीनिंग के बारे में संक्षेप में समझाइए। / Briefly explain about degreening in fruits.
16. जैविक खेती में किसानों को आने वाली कोई दो बाधाओं की सूची बनाइए। / List out any two constraints faced by farmers in organic farming.
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 के उत्तर 30-50 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 2 out of the given 3 questions in 30 - 50 words each. (2 × 3 = 6)
17. मिट्टी की उर्वरता मूल्यांकन के कोई तीन तरीकों को संक्षेप में समझाइए। / Briefly explain any three ways to evaluate the fertility of the soil.
18. फलों और सब्जियों को संरक्षित करने की आवश्यकता क्यों है ? / Why is there a need to preserve fruits and vegetables?
19. विभिन्न प्रकार के गेहूँ के आटे और उनके उपयोग को समझाइए। / Explain the various types of wheat flour and their use(s).
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 50-80 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3 × 4 = 12)
20. खेत में उर्वरक प्रयोग की विभिन्न विधियों को समझाइए। / Explain the different methods of fertilizer application.
21. जैविक खेती के मुख्य सिद्धांतों की सूची बनाइए। / List out the main principles of organic farming.
22. जैव-कीटनाशक क्या है ? विभिन्न जैव-कीटनाशकों को उदाहरण सहित वर्गीकृत कीजिए। (1 + 3 = 4) / What is bio-pesticide? Classify the various bio-pesticides with example.
23. फ़्लोचार्ट की सहायता से खीरे का अचार बनाने की विधि का वर्णन कीजिए। (4) / With the help of a flowchart, describe a method of cucumber pickles preparation.
24. शीत नसबंदी क्या है ? उद्देश्य सहित प्याज, आलू, लहसुन और छोटे प्याज की विकिरण आवश्यकताओं की सूची बनाइए। (4) / What is cold sterilization? List out the irradiation requirements for onions, potatoes, garlic and shallots, along with the purpose.
POLTICAL SCIENCE CBSE CLASS 12 Previous Year Question Paper
PHYSICS CBSE CLASS 12 Previous Year Question Paper -free pdf download link
Mathematics CBSE Class 12 Previous year question Paper