CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
POLTICAL SCIENCE
राजनीति विज्ञान / POLITICAL SCIENCE
निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक : 80 / Maximum Marks: 80
पृष्ठ 2 - 3
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है – खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ।
(iii) खण्ड क – प्रश्न संख्या 1 से 12 तक बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(iv) खण्ड ख – प्रश्न संख्या 13 से 18 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 50 से 60 शब्दों में लिखिए।
(v) खण्ड ग – प्रश्न संख्या 19 से 23 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार-I के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 से 120 शब्दों में लिखिए।
(vi) खण्ड घ – प्रश्न संख्या 24 से 26 अवतरण, कार्टून तथा मानचित्र-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर यथानुसार लिखिए।
(vii) खण्ड ङ – प्रश्न संख्या 27 से 30 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार-II के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 170 से 180 शब्दों में लिखिए।
(viii) प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। यद्यपि कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाए।
(ix) इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए फोटो तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें।
General Instructions:
(i) This question paper contains 30 questions. All questions are compulsory.
(ii) Question paper is divided into five sections – Sections A, B, C, D and E.
(iii) Section A – Questions number 1 to 12 are Multiple Choice type questions. Each question carries 1 mark.
(iv) Section B – Questions number 13 to 18 are Short Answer type questions. Each question carries 2 marks. Write answer to each question in 50 to 60 words.
(v) Section C – Questions number 19 to 23 are Long Answer type-I questions. Each question carries 4 marks. Write answer to each question in 100 to 120 words.
(vi) Section D – Questions number 24 to 26 are Passage, Cartoon and Map-based questions. Answer each question accordingly.
(vii) Section E – Questions number 27 to 30 are Long Answer type-II questions. Each question carries 6 marks. Write answer to each question in 170 to 180 words.
(viii) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions has to be attempted.
(ix) In addition to this, note that a separate question has been provided for Visually Impaired candidates in lieu of questions having visual inputs, map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired candidates only.
खण्ड क / SECTION A
(प्रश्न संख्या 1 से 12 तक बहुविकल्पीय प्रश्न, प्रत्येक 1 अंक / Questions 1 to 12 are MCQs, 1 mark each)
1. निम्नलिखित घटनाओं को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए : / Arrange the following events in chronological order:
I. गोर्बाचेव सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने। / Gorbachev became the General Secretary of Communist Party of the Soviet Union.
II. रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ की समाप्ति की घोषणा की। / Russia, Ukraine and Belarus declared that Soviet Union is disbanded.
III. रूस की क्रांति। / Russian Revolution.
IV. बर्लिन की दीवार का गिरना। / Fall of the Berlin Wall.
सही विकल्प चुनिए / Choose the correct option:
(A) III, I, IV, II
(B) III, II, I, IV
(C) III, I, II, IV
(D) III, IV, I, II
पृष्ठ 4 - 5
2. किन मध्य एशियाई गणराज्यों के राष्ट्रपतियों ने पहले 10 वर्षों के लिए अपने को सत्ता में नियुक्त किया और फिर अपनी समय सीमा अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ा ली ? / The Presidents of which Central Asian Republics appointed themselves to power first for ten years and then extended their term for another ten years?
(A) किर्गिज़स्तान और कज़ाकिस्तान / Kyrgyzstan and Kazakhstan
(B) यूक्रेन और अज़रबैजान / Ukraine and Azerbaijan
(C) तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान / Turkmenistan and Uzbekistan
(D) ताजिकिस्तान और कज़ाकिस्तान / Tajikistan and Kazakhstan
3. "निरस्त्रीकरण" के लिए सभी राज्यों से ______ अपेक्षा की जाती है। / "Disarmament" requires all states to ______
(A) कुछ विशेष प्रकार के हथियारों को त्यागने की / give up certain kinds of weapons
(B) हथियारों के अधिग्रहण या विकास को विनियमित करने की / regulate the acquisition or development of weapons
(C) विरोधियों के साथ हथियारों के बारे में जानकारी साझा करने की / share information about arms with rivals
(D) सैनिक आक्रमण के विरुद्ध सुरक्षा अथवा आक्रमण रोकने के लिए आपस में सहयोग करने की / coordinate their actions to deter or defend against military attack
4. युद्ध, प्राकृतिक आपदा अथवा राजनीतिक उत्पीड़न के कारण देश छोड़ने वाले लोगों को निम्नलिखित में से क्या पुकारा/कहा जाता है ? / People who flee from war, natural disaster or political persecution are called:
(A) भगोड़ा / Fugitives
(B) निर्वासित / Expatriates
(C) शरणार्थी / Refugees
(D) प्रवासी / Migrants
5. सूची-I का सूची-II से सही मिलान कीजिए और उत्तर के रूप में सही विकल्प चुनिए : / Match List-I with List-II and choose the correct option:
सूची-I / List-I:
-
ऊर्जा संरक्षण अधिनियम, भारत / The Energy Conservation Act, India
-
बिजली अधिनियम, भारत / The Electricity Act, India
-
पृथ्वी सम्मेलन / Earth Summit
-
वर्ल्ड काउंसिल ऑफ इंडिजिनस पीपल (मूलवासियों) / World Council of Indigenous Peoples
सूची-II / List-II:
(i) 1975
(ii) 1992
(iii) 2001
(iv) 2003
विकल्प / Options:
(A) 1-(iv), 2-(i), 3-(iii), 4-(ii)
(B) 1-(iii), 2-(iv), 3-(ii), 4-(i)
(C) 1-(ii), 2-(iii), 3-(i), 4-(iv)
(D) 1-(i), 2-(ii), 3-(iv), 4-(iii)
पृष्ठ 6 - 7
6. अभिकथन (A) तथा कारण (R):
अभिकथन (A) : साझी संपदा के संसाधन पूरी दुनिया में आकार, गुणवत्ता और ग़रीबों के लिए उनकी उपलब्धता के आधार पर घट रहे हैं। / Assertion (A): Common property resources have dwindled in size, quality and availability to the poor in much of the world.
कारण (R) : साझी संपदा के निम्नीकरण के लिए कई कारक जैसे निजीकरण, गहनतर खेती, जनसंख्या वृद्धि और पारिस्थितिकी तंत्र की गिरावट उत्तरदायी हैं। / Reason (R): A combination of factors including privatisation, agricultural intensification, population growth and ecosystem degradation are responsible for degradation of common property.
विकल्प / Options:
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है। / Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है। / Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
7. निम्नलिखित में से कौन-सी राजनीतिक पार्टी पहली लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी थी ? / Which one of the following political parties was the main opposition party in the first Lok Sabha?
(A) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया / Communist Party of India
(B) भारतीय जनसंघ / Bharatiya Jana Sangh
(C) सोशलिस्ट पार्टी / Socialist Party
(D) काँग्रेस सोशलिस्ट पार्टी / Congress Socialist Party
8. भारत में कौन-से वर्ष पूरे देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का प्रयोग शुरू किया गया ? / In which year did India start using the Electronic Voting Machines (EVM) throughout the entire country?
(A) 2001
(B) 2002
(C) 2003
(D) 2004
9. भारत और चीन ने पंचशील समझौते पर हस्ताक्षर किस वर्ष में किए थे ? / In which year did India and China sign the Panchsheel Agreement?
(A) 1950
(B) 1952
(C) 1954
(D) 1956
पृष्ठ 8 - 9
10. अभिकथन (A) तथा कारण (R):
अभिकथन (A) : असम से एक जनजातीय राज्य के बजाय अनेक राज्य अलग करके बनाए गए। / Assertion (A): Instead of one tribal state, several states got carved out of Assam.
कारण (R) : प्रमुख जनजातीय समुदायों के नेता असम से अलग होना चाहते थे। / Reason (R): Leaders of the major tribal communities wanted to separate from Assam.
विकल्प / Options:
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है। / Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है। / Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
11. 1955 में एफ्रो-एशियन कॉन्फ्रेंस निम्नलिखित में से किस स्थान पर हुई थी ? / Where was the Afro-Asian Conference held in 1955?
(A) जकार्ता / Jakarta
(B) बांडुंग / Bandung
(C) बाली / Bali
(D) जावा / Java
12. दिमसा समुदाय भारत के किस राज्य से सम्बन्ध रखता है? / To which state of India does the Dimasa community belong?
(A) मिज़ोरम / Mizoram
(B) त्रिपुरा / Tripura
(C) असम / Assam
(D) मणिपुर / Manipur
खण्ड ख / SECTION B
(लघु-उत्तरीय प्रश्न, प्रत्येक 2 अंक / Short Answer type questions, 2 marks each)
13. बांग्लादेश के निर्माण से पूर्व, पूर्वी पाकिस्तान में लोगों द्वारा पश्चिम पाकिस्तान के विरोध के कोई दो कारण स्पष्ट कीजिए। (2) / Explain any two reasons for protests by the people of East Pakistan against West Pakistan prior to the creation of Bangladesh. (2)
14. समकालीन विश्व में 'वैश्विक ग़रीबी' किस प्रकार सुरक्षा के लिए खतरे का एक नया स्रोत है ? स्पष्ट कीजिए। (2) / How is 'global poverty' a new source of threat to security in the contemporary world? Explain. (2)
पृष्ठ 10 - 11
15. भारत में नियोजित विकास की ज़रूरत पर सहमति बनाने में सहयोग देने वाले किन्हीं दो कारकों को उजागर कीजिए। (2) / Highlight any two factors that contributed towards the development of consensus around the need for planned development in India. (2)
16. 1952 में पहला आम चुनाव करवाना, भारत के चुनाव आयोग के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य क्यों था ? स्पष्ट कीजिए। (2) / Why was holding of the first general elections in 1952 a great challenge for the Election Commission of India? Explain. (2)
17. आर्थिक वृद्धि और लोकतंत्र किस प्रकार भारत को अधिक सुरक्षा प्रदान करने में सहायक हैं ? स्पष्ट कीजिए। (2) / How do economic growth and democracy help India in providing greater security? Explain. (2)
18. भारत के ऐसे किन्हीं चार प्रधानमंत्रियों के नाम लिखिए, जो एक वर्ष से कम समय के लिए सत्ता में रहे। (2) / Name any four Prime Ministers of India who remained in power for less than a year. (2)
खण्ड ग / SECTION C
(दीर्घ उत्तरीय प्रकार-I प्रश्न, प्रत्येक 4 अंक / Long Answer type-I questions, 4 marks each)
19. 1962 के चीन के आक्रमण का भारत की राजनीतिक स्थिति पर हुए प्रभाव का विश्लेषण कीजिए। (4) / Analyse the impact of the Chinese Invasion of 1962 on the political situation in India. (4)
20. सोवियत संघ के विघटन के कोई दो कारण स्पष्ट कीजिए। (4) / Explain any two reasons for disintegration of the Soviet Union. (4)
21.
(क) “भारत के भूटान के साथ अति विशिष्ट सम्बन्ध हैं।" दो उदाहरणों की सहायता से कथन की पुष्टि कीजिए। (4) / (a) "India enjoys a very special relationship with Bhutan." Support the statement with two examples. (4)
अथवा / OR
(ख) भारत की अपने छोटे पड़ोसी देशों के साथ समस्याओं के किन्हीं दो कारणों का विश्लेषण कीजिए। (4) / (b) Analyse any two reasons for the problems that India has with its smaller neighbours. (4)
22.
(क) वैश्वीकरण का विरोध करने में भारत की भूमिका की व्याख्या कीजिए। (4) / (a) Explain India's role in resisting globalisation. (4)
अथवा / OR
(ख) वैश्वीकरण के संदर्भ में राज्यों की बदलती हुई भूमिका की व्याख्या कीजिए। (4) / (b) Explain the changing role of states in the light of globalisation. (4)
23. "क्षेत्रीय आकांक्षाएँ लोकतांत्रिक राजनीति का एक अभिन्न अंग हैं।" कथन को न्यायोचित ठहराइए। (4) / "Regional aspirations are very much a part of democratic politics." Justify the statement. (4)
खण्ड घ / SECTION D
(अवतरण, कार्टून तथा मानचित्र-आधारित प्रश्न / Passage, Cartoon and Map-based questions)
पृष्ठ 12 - 13
24. दिए गए अवतरण को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (4x1=4)
'साझी संपदा' उन संसाधनों को कहते हैं जिन पर कोई एक नहीं, बल्कि पूरे समुदाय का अधिकार होता है। यह एक 'कॉमन रूम' या 'सामुदायिक केन्द्र', पार्क या नदी हो सकता है। इसी तरह विश्व के कुछ हिस्से अथवा क्षेत्र ऐसे भी हैं जो किसी एक देश के संप्रभु क्षेत्राधिकार से बाहर होते हैं। इसीलिए उनका प्रबंधन साझे तौर पर अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा किया जाता है। इन्हें 'वैश्विक संपदा' कहा जाता है।
Read the given passage carefully and answer the questions that follow:
'Commons' are those resources which are not owned by anyone but rather shared by a community. This could be a 'common room' or a 'community centre', a park or a river. Similarly, there are some areas or regions of the world which are located outside the sovereign jurisdiction of any one state and therefore, require common governance by the international community. These are known as 'Global Commons'.
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा पहलू 'वैश्विक संपदा' का सबसे अच्छा वर्णन करता है ? / Which one of the following aspects best describes the 'Global Commons'?
(A) केवल वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए उपलब्ध संसाधन। / Resources only accessible for scientific research.
(B) एकल राष्ट्र के अधिकार-क्षेत्र के तहत संसाधन। / Resources under the jurisdiction of a single nation.
(C) विकसित देशों के प्रबंधन के बाहर संसाधन। / Resources located outside the governance of developed nations.
(D) अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय के साझा प्रबंधन के तहत संप्रभु क्षेत्र। / Sovereign regions under the common governance of international community.
(ii) 1992 के रियो सम्मेलन को ______ नाम से भी जाना जाता है। / The Rio Summit of 1992 is also known as ______
(A) ग्लोबल सम्मेलन / Global Summit
(B) ग्रह सम्मेलन / Planet Summit
(C) पृथ्वी सम्मेलन / Earth Summit
(D) विश्व सम्मेलन / World Summit
(iii) 'वैश्विक संपदा' के प्रबंधन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग क्यों आवश्यक है ? सर्वोपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए : / Why is the international cooperation essential for managing the 'Global Commons'? Choose the most suitable option:
(A) संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं और स्वयं-पुनःपूर्ति करने वाले हैं। / Resources are abundant and self-replenishing.
(B) अन्य देशों के संसाधनों को साझा करने के राजनीतिक लाभ हैं। / There are political benefits for sharing resources of other countries.
(C) देश अपने-अपने संसाधनों का प्रबंधन कर सकते हैं। / Individual countries can manage their resources.
(D) सतत विकास के प्रति दृष्टिकोण सभी के लिए समान है। / The approach towards sustainable development is common for all.
(iv) निम्नलिखित में से, देशों के किस जोड़े को क्योटो प्रोटोकॉल की बाध्यताओं से छूट दी गई थी ? / Which of the following pair of countries was exempted from the requirements of the Kyoto Protocol?
(A) चीन और रूस / China and Russia
(B) चीन और भारत / China and India
(C) चीन और संयुक्त राज्य अमरीका / China and USA
(D) भारत और फ्रांस / India and France
पृष्ठ 14 - 17
25. भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र में चार राज्यों को A, B, C और D के द्वारा अंकित किया गया है। नीचे दी गई जानकारी के आधार पर, इन राज्यों की पहचान कीजिए और अपनी उत्तर-पुस्तिका में इनके सही नाम, प्रयोग की गई जानकारी की क्रम संख्या तथा संबंधित अक्षर लिखिए : (4x1=4)
| प्रयोग की गई जानकारी की क्रम संख्या / Serial number of the information used |
मानचित्र में दिया गया संबंधित अक्षर / Concerned alphabet given in the map |
राज्य का नाम / Name of the State |
| (i) |
|
|
| (ii) |
|
|
| (iii) |
|
|
| (iv) |
|
|
(i) वह राज्य जिससे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का संबंध था। / The State to which the former Prime Minister Lal Bahadur Shastri belonged.
(ii) वह राज्य जिससे पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का संबंध था। / The State to which the former Chief Minister Karpoori Thakur belonged.
(iii) वह राज्य जिससे पूर्व मुख्यमंत्री सी. नटराजन अन्नादुरई का संबंध था। / The State to which the former Chief Minister C. Natarajan Annadurai belonged.
(iv) वह राज्य जिससे भारत के पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरि का संबंध था। / The State to which the former President of India V.V. Giri belonged.
नोट : दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 25 के स्थान पर :
(25.1) उस राज्य का नाम लिखिए जिससे भारत के पूर्व राष्ट्रपति वी.वी. गिरि का संबंध था। / Name the State to which the former President of India V.V. Giri belonged.
(25.2) उस राज्य का नाम लिखिए जिससे पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज का संबंध था। / Name the State to which the former Chief Minister K. Kamaraj belonged.
(25.3) उस राज्य का नाम लिखिए जिससे पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का संबंध था। / Name the State to which the former Chief Minister Karpoori Thakur belonged.
(25.4) उस राज्य का नाम लिखिए जिससे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का संबंध था। / Name the State to which the former Prime Minister Lal Bahadur Shastri belonged.
(मानचित्र विवरण: पृष्ठ 15 व 17 पर भारत का रूपरेखा राजनीतिक मानचित्र, जिसमें A = आंध्र प्रदेश, B = तमिलनाडु, C = उत्तर प्रदेश, D = बिहार अंकित हैं)
पृष्ठ 18 - 19
26. नीचे दिए गए कार्टून का अध्ययन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1+1+2=4)
(कार्टून विवरण: ऊपर के भाग में 'तब / THEN' शीर्षक के साथ एक नेता 'लाल किताब / LITTLE RED BOOK' पकड़े हैं; नीचे के भाग में 'अब / NOW' शीर्षक के साथ एक सूट-बूट पहने नेता 'लाल "टाई" / RED "POWER TIE"' पहने विक्ट्री साइन दिखा रहे हैं)
(i) 'लाल किताब' को हाथ में पकड़े हुए नेता को पहचान कर उसका नाम लिखिए। / Identify and name the leader who is holding the 'Red Book'.
(ii) चीन में 'लाल किताब' (तब) से 'लाल टाई' (अब) तक आने में क्या वैचारिक परिवर्तन हुआ ? / What ideological change took place in China from the 'Red Book' (Then) to the 'Red Tie' (Now)?
(iii) चीन में 'तब' और 'अब' के बीच हुए किन्हीं दो आर्थिक परिवर्तनों की व्याख्या कीजिए। / Explain any two economic changes that took place in China between 'then' and 'now'.
नोट : दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 26 के स्थान पर :
(26.1) चीन में कृषि का निजीकरण किस वर्ष लागू किया गया था ? / In which year was the privatisation of agriculture introduced in China?
(26.2) चीन में साम्यवादी क्रान्ति का नेतृत्व करने वाले नेता का नाम लिखिए। / Name the leader who led the Communist revolution in China.
(26.3) चीनी अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए जिम्मेदार किन्हीं दो कारकों की व्याख्या कीजिए। / Explain any two factors responsible for the growth of Chinese economy.
खण्ड ङ / SECTION E
(दीर्घ उत्तरीय प्रकार-II प्रश्न, प्रत्येक 6 अंक / Long Answer type-II questions, 6 marks each)
पृष्ठ 20 - 21
27.
(क) यूरोपीय संघ का एक आर्थिक संघ से बदलकर एक ज्यादा से ज्यादा राजनैतिक और सैन्य संघ का रूप लेने की विकास प्रक्रिया का वर्णन कीजिए। (6) / (a) Describe the process of evolution of European Union from an economic union to an increasingly political and military bloc. (6)
अथवा / OR
(ख) 'आसियान' के किन्हीं तीन उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। (6) / (b) Describe any three objectives of the ASEAN. (6)
28.
(क) समकालीन विश्व में संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए। (6) / (a) Explain the relevance of the United Nations in the contemporary world. (6)
अथवा / OR
(ख) “सुरक्षा परिषद में समान प्रतिनिधित्व की कमी है।" उपर्युक्त कथन के संदर्भ में, संयुक्त राष्ट्र की पुनर्रचना की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए। (6) / (b) "The Security Council lacks equitable representation." In the light of the above statement, explain the need for restructuring the United Nations. (6)
29.
(क) 1947 में ब्रिटिश इंडिया के विभाजन के किन्हीं चार परिणामों का विश्लेषण कीजिए। (6) / (a) Analyse any four consequences of the partition of British India in 1947. (6)
अथवा / OR
(ख) मणिपुर के भारतीय संघ में विलय के लिए उत्तरदायी घटनाओं का विश्लेषण कीजिए। (6) / (b) Analyse the events that led to the merger of Manipur into the Union of India. (6)
पृष्ठ 22 - 23
30.
(क) 1989 से 1999 के बीच भारत में घटी किन्हीं चार प्रमुख राजनीतिक घटनाओं का वर्णन कीजिए। (6) / (a) Describe any four major political developments that took place in India from 1989 to 1999. (6)
अथवा / OR
(ख) भारत की अधिकांश राजनीतिक पार्टियों के बीच उभरी सहमति के किन्हीं चार मुद्दों का वर्णन कीजिए। (6) / (b) Describe any four issues on which consensus has emerged among most political parties of India. (6)
PHYSICS CBSE CLASS 12 previous year question paper
Mathematics Question Paper CBSE CLASS 12 Free PDF download Link
Home Science Question Paper CBSE Class 12