CBSE BOARD CLASS 12th Previous Year Question Paper
CBSE Class 12 History Previous Year Question Paper 2024 – Free PDF Download
CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
HISTORY
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
HISTORY QUESTION PAPER
Series &RQPS/S
Set - 1
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 61/S/1
Roll No. / अनुक्रमांक परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book. • कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 21 + 1 मानचित्र हैं ।
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं ।
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें ।
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
• इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे । • Please check that this question paper contains 21 printed pages + 1 Map.
• Please check that this question paper contains 34 questions.
• Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
• Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
• 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
CBSC class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE HISTORY exam, CBSE CLASS 12 HISTORY QUESTION PAPER 2024 - FREE PDF DOWNLOAD LINK
इतिहास / HISTORY
निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक : 80 / Maximum Marks: 80 सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है – खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ ।
(iii) खण्ड क – प्रश्न संख्या 1 से 21 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(iv) खण्ड ख – प्रश्न संख्या 22 से 27 लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 60 से 80 शब्दों में लिखिए।
(v) खण्ड ग – प्रश्न संख्या 28 से 30 दीर्घ उत्तरीय (LA) प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 300 से 350 शब्दों में लिखिए ।
(vi) खण्ड घ – प्रश्न संख्या 31 से 33 तीन उप-प्रश्नों वाले स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है।
(vii) खण्ड ङ – प्रश्न संख्या 34 मानचित्र-आधारित प्रश्न है जिसमें महत्त्वपूर्ण परीक्षण वस्तुओं की पहचान और स्थान शामिल हैं। यह प्रश्न 5 अंकों का है। मानचित्र को उत्तर-पुस्तिका के साथ संलग्न करें।
(viii) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, प्रश्न-पत्र के खण्ड ख, ग तथा ङ में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। परीक्षार्थी को इन प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखना है।
(ix) इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए फोटो तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें। General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them :
(i) This question paper contains 34 questions. All questions are compulsory.
(ii) Question paper is divided into five Sections - Sections A, B, C, D and E.
(iii) Section A - questions number 1 to 21 are Multiple Choice type questions. Each question carries 1 mark.
(iv) Section B - questions number 22 to 27 are Short Answer type questions. Each question carries 3 marks. Write answer to each question in 60 to 80 words.
(v) Section C - questions number 28 to 30 are Long Answer (LA) type questions. Each question carries 8 marks. Write answer to each question in 300 to 350 words.
(vi) Section D - questions number 31 to 33 are Source-based questions having three sub-questions. Each question carries 4 marks.
(vii) Section E - question number 34 is Map-based question that includes the identification and location of significant test items. This question carries 5 marks. Attach the Map with the answer-book.
(viii) There is no overall choice. However, an internal choice has been provided in Sections B, C and E of question paper. A candidate has to write answer for only one of the alternatives in such questions.
(ix) In addition to this, Note that a separate question has been provided for Visually Impaired candidates in lieu of questions having visual inputs, Map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired candidates only. खण्ड क / SECTION A
(बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न / Multiple Choice Type Questions)
21 × 1 = 21 हड़प्पा के अधिकांश स्थल निम्नलिखित में से किस प्रकार की भूमि पर स्थित थे ?
(A) शुष्क भूमि
(B) अर्ध-शुष्क भूमि
(C) आर्द्र भूमि
(D) रेगिस्तान भूमि On which of the following kinds of land were most of the Harappan sites located?
(A) Arid land
(B) Semi-arid land
(C) Wetland
(D) Desert land निम्नलिखित में से कौन-सी मगध की राजधानी थी ?
(A) राजगाह
(B) उज्जैन
(C) वैशाली
(D) तक्षशिला Which one of the following was the capital of Magadha ?
(A) Rajagaha
(B) Ujjain
(C) Vaishali
(D) Taxila निम्नलिखित में से कौन-सी वकाटक रानी थी ?
(A) प्रभावती गुप्त
(B) गौतमी
(C) सुभद्रा
(D) दिथ्या Who among the following was the Vakataka queen ?
(A) Prabhavati Gupta
(B) Gautami
(C) Subhadra
(D) Dithya दिए गए चित्र की निम्नलिखित विकल्पों से पहचान कीजिए :
(A) सिंह शीर्ष
(B) कुषाण की मूर्ति
(C) साँची की मूर्ति
(D) प्रयाग प्रशस्ति नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्र. सं. 4 के स्थान पर है :
सुदर्शन झील, कृत्रिम जलाशय की मरम्मत निम्नलिखित में से किस राजा ने की थी ?
(A) कुषाण राजा, कनिष्क
(B) शक राजा, रुद्रदामन
(C) कन्नौज राजा, हर्ष
(D) गुप्त राजा, चन्द्रगुप्त द्वितीय Identify the given image from the following options:
(A) Lion Capital
(B) Sculpture of Kushans
(C) Sanchi Sculpture
(D) Prayaga Prashasti Note: The following question is for the Visually Impaired Candidates only, in lieu of Q. no. 4.
Who among the following kings repaired the Sudarshana lake, an artificial reservoir?
(A) Kushana king, Kanishka
(B) Shaka king, Rudradaman
(C) Kanauj ruler, Harsha
(D) Gupta king, Chandragupta II नीचे दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :
विद्वानों ने अनुमान लगाया है कि मोहनजोदड़ो में कुओं की कुल संख्या लगभग ________ थी।
(A) 600
(B) 500
(C) 400
(D) 700 Fill in the blank with the appropriate option out of those given below :
Scholars have estimated that the total number of wells in Mohenjodaro was about ________.
(A) 600
(B) 500
(C) 400
(D) 700 बुद्ध के अनुयायियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
I. महाप्रजापति गौतमी संघ में आने वाली पहली महिला थी जो भिक्खुणी बनीं ।
II. कई स्त्रियाँ जो संघ में आई, वे धम्म की उपदेशिकाएँ बन गईं।
III. बुद्ध के अनुयायी कई सामाजिक वर्गों से आए, जिनमें राजा और दास भी थे।
IV. एक बार संघ में आ जाने पर, सभी को धम्म महामात्य माना जाता था ।
विकल्प :
(A) I और II
(B) I, II और IV
(C) I और III
(D) I, II और III Read the following statements regarding the followers of the Buddha and choose the correct option:
I. Mahapajapati Gotami was the first woman to be ordained as a Bhikkhuni.
II. Many women who entered the Sangha became the teachers of Dhamma.
III. The Buddha's followers came from many social groups, including kings and slaves.
IV. Once within the Sangha, all were regarded as Dhamma Mahamatya.
Options:
(A) I and II
(B) I, II and IV
(C) I and III
(D) I, II and III नीचे दो कथन दिए गए हैं, अभिकथन (A) और कारण (R) । इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : हम्पी के भग्नावशेष 1800 ई. में एक अभियंता तथा पुराविद कर्नल कॉलिन मैकेन्ज़ी द्वारा प्रकाश में लाए गए थे।
कारण (R) : विरुपाक्ष मंदिर और हम्पी के अन्य मंदिरों से कई दर्जन अभिलेख मिले थे।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है।
(D) अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है। Two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and select the correct option:
Assertion (A): The ruins of Hampi were brought to light in 1800 AD by an engineer and antiquarian named Colonel Colin Mackenzie.
Reason (R): Dozens of inscriptions were found from the Virupaksha temple and other temples at Hampi.
Options:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. उस विदेशी यात्री की पहचान कीजिए जिसने भूमि पर मुगलों के राजकीय स्वामित्व के दुष्प्रभावों की बात अपनी पुस्तक में लिखी :
(A) अल-बिरुनी
(B) फ्राँस्वा बर्नियर
(C) इब्न बतूता
(D) डोमिंगो पेस Identify the foreign traveller who wrote about the ill-effects of the Mughal crown's ownership of land in his book :
(A) Al-Biruni
(B) François Bernier
(C) Ibn Battuta
(D) Domingo Paes निम्नलिखित में से कौन-सी मुगलों की भू-राजस्व प्रणाली थी ?
(A) इजारेदारी प्रणाली
(B) इक्ता प्रणाली
(C) मनसबदारी प्रणाली
(D) महानायक प्रणाली Which one of the following was the land revenue system of the Mughals ?
(A) Ijaradari System
(B) Iqta System
(C) Mansabdari System
(D) Mahanayak System मार्को पोलो का संबंध निम्नलिखित में से किस देश से था ?
(A) रूस
(B) इटली
(C) फ्रांस
(D) पुर्तगाल Which one of the following countries did Marco Polo belong to ?
(A) Russia
(B) Italy
(C) France
(D) Portugal निम्नलिखित में से कौन 'अमुक्तमल्यद' के लेखक थे ?
(A) कृष्णदेव राय
(B) रामा राय
(C) हरिहर
(D) बुक्का Who among the following was the author of Amuktamalyada?
(A) Krishnadeva Raya
(B) Rama Raya
(C) Harihara
(D) Bukka अल-बिरुनी ने अपनी पुस्तक 'किताब-उल-हिन्द' के प्रत्येक अध्याय में निम्नलिखित में से किस विशिष्ट शैली का प्रयोग किया ?
(A) प्रश्न के साथ आरंभ
(B) कविता के साथ आरंभ
(C) चित्र के साथ आरंभ
(D) उद्धरण के साथ आरंभ Which one of the following distinct styles did Al-Biruni adopt in each chapter of his book 'Kitab-ul-Hind'?
(A) Beginning with a question
(B) Beginning with a poem
(C) Beginning with a picture
(D) Beginning with a quote कबीर के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
I. कबीर की बानी चार विशिष्ट परंपराओं में संकलित हैं।
II. कबीर की कविताएँ केवल उर्दू भाषा में उपलब्ध हैं।
III. कबीर ने परम सत्यता को वर्णित करने के लिए अनेक परंपराओं का सहारा लिया है।
IV. कबीर परम सत्यता को अल्लाह, आत्मा, हज़रत और निराकार कहते हैं।
विकल्प :
(A) I और II
(B) III और IV
(C) II और III
(D) I और IV Read the following statements regarding Kabir and choose the correct option :
I. Verses ascribed to Kabir have been compiled in four distinct traditions.
II. Kabir's poems are available only in the Urdu language.
III. Kabir used many traditions to describe the ultimate reality.
IV. Kabir called ultimate reality as Allah, Atma, Hazrat and Nirakar.
Options:
(A) I and II
(B) III and IV
(C) II and III
(D) I and IV निम्नलिखित जानकारी की सहायता से सूफी संत की पहचान कीजिए :
• उनकी दरगाह दिल्ली में है।
• आमिर खुसरो उनके शिष्य थे।
(A) शेख मुइनुद्दीन चिश्ती
(B) ख्वाजा कुतबुद्दीन बख्तियार काकी
(C) शेख फरीदुद्दीन गंज-ए शकर
(D) शेख निज़ामुद्दीन औलिया Identify the Sufi saint with the help of following information :
• His dargah is in Delhi.
• Amir Khusrau was his disciple.
(A) Shaikh Muinuddin Chishti
(B) Khwaja Qutbuddin Bakhtiyar Kaki
(C) Shaikh Fariduddin Ganj-i Shakar
(D) Shaikh Nizamuddin Auliya भारतीय इतिहास में संथाल विद्रोह को महत्त्वपूर्ण क्यों माना जाता है ? निम्नलिखित में से सर्वोपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
(A) इसने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत की।
(B) इसने इस्तमरारी बंदोबस्त को तत्काल समाप्त कर दिया।
(C) इसने सिपाहियों के माध्यम से 1857 के विद्रोह को सीधे तौर से भड़काया।
(D) इसने दामिन-ए-कोह के लोगों के प्रति अंग्रेजों की शोषणकारी प्रकृति को उजागर किया। Why is the Santhal rebellion considered significant in the Indian history? Choose the most suitable option from the following:
(A) It marked the beginning of National Freedom Movement.
(B) It led to the immediate abolition of Permanent Settlement.
(C) It directly sparked the Revolt of 1857 through sepoys.
(D) It highlighted the exploitative nature of the British towards people of Damin-e-Koh. बहादुर शाह ज़फर द्वितीय ने निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया ?
(A) दिल्ली
(B) लखनऊ
(C) अवध
(D) बैरकपुर From which one of the following regions did Bahadur Shah Zafar II represent the Revolt of 1857?
(A) Delhi
(B) Lucknow
(C) Awadh
(D) Barrackpore निम्नलिखित में से भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे ?
(A) सरदार पटेल
(B) महात्मा गाँधी
(C) राजेन्द्र प्रसाद
(D) बी.आर. अम्बेडकर Who among the following was the President of the Constituent Assembly of India?
(A) Sardar Patel
(B) Mahatma Gandhi
(C) Rajendra Prasad
(D) B.R. Ambedkar नीचे दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :
________ की सलाह पर, गाँधीजी ने एक वर्ष तक ब्रिटिश भारत की यात्रा की, जिससे वे इस भूमि और इसके लोगों को जान सके ।
(A) बाल गंगाधर तिलक
(B) बिपिन चंद्र पाल
(C) लाला लाजपत राय
(D) गोपाल कृष्ण गोखले Fill in the blank with the appropriate option out of those given below :
On the advice of ________, Gandhiji spent a year travelling around British India, getting to know the land and its peoples.
(A) Bal Gangadhar Tilak
(B) Bipin Chandra Pal
(C) Lala Lajpat Rai
(D) Gopal Krishna Gokhale गाँधीजी ने चरखे को राष्ट्रीय प्रतीक क्यों चुना ? निम्नलिखित में से सर्वोपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
(A) गाँधीजी ने चरखे को सत्य के प्रतीक के रूप में देखा।
(B) गाँधीजी ने चरखे को गरीबों के प्रतीक के रूप में देखा।
(C) गाँधीजी ने चरखे को मानव समाज के प्रतीक के रूप में देखा ।
(D) गाँधीजी ने चरखे को स्वावलंबन के प्रतीक के रूप में देखा। Why was the Charkha chosen as a national symbol by Gandhiji? Choose the most suitable option from the following:
(A) Gandhiji saw the Charkha as a symbol of truth.
(B) Gandhiji saw the Charkha as a symbol of the poor.
(C) Gandhiji saw the Charkha as a symbol of human society.
(D) Gandhiji saw the Charkha as a symbol of self-reliance. निम्नलिखित में से कौन आरा, बिहार से 1857 के विद्रोह के नेता थे ?
(A) शाहमल
(B) बिरजिस क़द्र
(C) डंका शाह
(D) कुँवर सिंह Who among the following was the leader of the 1857 Revolt from Arrah, Bihar ?
(A) Shah Mal
(B) Birjis Qadr
(C) Danka Shah
(D) Kunwar Singh निम्नलिखित में से किसने संविधान सभा में, 'उद्देश्य प्रस्ताव' पारित किया ?
(A) डब्ल्यू.सी. बैनर्जी
(B) जी.बी. पंत
(C) के.एम. मुंशी
(D) जवाहरलाल नेहरू Who of the following introduced the 'Objectives Resolution' in the Constituent Assembly ?
(A) W.C. Bannerjee
(B) G.B. Pant
(C) K.M. Munshi
(D) Jawaharlal Nehru खण्ड ख / SECTION B
(लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न / Short-Answer Type Questions)
6 × 3 = 18 (क) महाजनपदों की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए। (3)
अथवा
(ख) मगध के एक शक्तिशाली महाजनपद में विकसित होने के किन्हीं तीन कारणों का वर्णन कीजिए। (3) (a) Describe any three features of the Mahajanapadas. (3)
OR
(b) Describe any three causes of the growth of Magadha as a powerful Mahajanapada. (3) बौद्ध धर्म की शिक्षाओं का वर्णन कीजिए। (3) Describe the teachings of Buddhism. (3) विजयनगर साम्राज्य के विट्ठल मंदिर की विशेषताओं की परख कीजिए। (3) Examine the features of Vitthala Temple of Vijayanagara empire. (3) (क) आर्थिक संसाधनों के प्रबंधन में मुगल साम्राज्य के विकास का विश्लेषण कीजिए। (3)
अथवा
(ख) मुगल साम्राज्य के कृषि समाज में एक संसाधन के रूप में महिलाओं की भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (3) (a) Analyse the growth of the Mughal Empire in managing their economic resources. (3)
OR
(b) Analyse the role of women as a resource in the agrarian society of the Mughal Empire. (3) “असहयोग आंदोलन में महात्मा गाँधी की भूमिका महत्त्वपूर्ण थी।" इस कथन की व्याख्या कीजिए। (3) "Mahatma Gandhi's role was vital in the Non-Cooperation Movement." Explain the statement. (3) 1857 के विद्रोह में परिलक्षित एकता के दृष्टिकोण के किन्हीं तीन पहलुओं की व्याख्या कीजिए। (3) Explain any three aspects of the vision of unity reflected in the 1857 Revolt. (3) खण्ड ग / SECTION C
(दीर्घ-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न / Long-Answer Type Questions)
3 × 8 = 24 (क) “ऐसे साक्ष्य मिले हैं जिनके अनुसार 1800 ईसा पूर्व में अधिकांश हड़प्पा स्थलों का त्याग कर दिया गया था।" कारणों और साक्ष्यों के संदर्भ में कथन की पुष्टि कीजिए। (8)
अथवा
(ख) “हड़प्पाई समाज में जटिल फैसले लेने और उन्हें कार्यान्वित करने के संकेत मिलते हैं ।” उपयुक्त तर्कों सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए। (8) (a) "There is evidence that by c. 1800 BCE most of the Harappan sites had been abandoned." Substantiate the statement in the context of causes and evidences. (8)
OR
(b) "There are indications of complex decisions being taken and implemented in Harappan society." Substantiate the statement with suitable arguments. (8) (क) “यात्रियों ने उपमहाद्वीप में जो भी देखा सामान्यतः उसकी तुलना उन्होंने उन प्रथाओं से की जिनसे वे परिचित थे।" उपर्युक्त कथन के संदर्भ में अल-बिरुनी के अवलोकन की व्याख्या कीजिए। (8)
अथवा
(ख) “इब्न बतूता ने उपमहाद्वीप के शहरों को उन लोगों के लिए व्यापक अवसरों से भरपूर पाया जिनके पास आवश्यक इच्छा, साधन तथा कौशल थे।" इस कथन की व्याख्या कीजिए। (8) (a) "Travellers often compared what they saw in the subcontinent with practices with which they were familiar." Explain the observations of Al-Biruni in context of the above statement. (8)
OR
(b) "Ibn Battuta found cities in the subcontinent full of exciting opportunities for those who had the necessary drive, resources and skills." Explain this statement. (8) (क) ब्रिटिश द्वारा बॉम्बे-दक्कन में लागू की गई 'रैयतवाड़ी व्यवस्था' के विभिन्न पहलुओं की परख कीजिए। (8)
अथवा
(ख) अंग्रेजों द्वारा बंगाल में लागू किए गए 'इस्तमरारी बंदोबस्त' के विभिन्न पहलुओं की परख कीजिए। (8) (a) Examine the different aspects of 'Ryotwari system' introduced in the Bombay Deccan by the British. (8)
OR
(b) Examine the different aspects of the 'Permanent Settlement' introduced in Bengal by the British. (8) खण्ड घ / SECTION D
(स्रोत-आधारित प्रश्न / Source-Based Questions)
3 × 4 = 12 दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
द्रौपदी के प्रश्न
ऐसा माना जाता है कि द्रौपदी ने युधिष्ठिर से यह प्रश्न किया था कि वह उसे दाँव पर लगाने से पहले स्वयं को हार बैठे थे अथवा नहीं। इस प्रश्न के उत्तर में दो भिन्न मतों को प्रस्तुत किया गया।
प्रथम तो यह कि यदि युधिष्ठिर ने स्वयं को हार जाने के पश्चात् द्रौपदी को दाँव पर लगाया तो यह अनुचित नहीं क्योंकि पत्नी पर पति का नियंत्रण सदैव रहता है।
दूसरा यह कि एक दासत्व स्वीकार करने वाला पुरुष (जैसे उस क्षण युधिष्ठिर थे) किसी और को दाँव पर नहीं लगा सकता।
इन मुद्दों का कोई निष्कर्ष नहीं निकला और अंततः धृतराष्ट्र ने सभी पांडवों और द्रौपदी को उनकी निजी स्वतंत्रता पुनः लौटा दी।
(31.1) सभा से द्रौपदी का क्या प्रश्न था ? (1)
(31.2) सभा में द्रौपदी के प्रश्नों ने सामाजिक मानदंडों की धारणाओं को फिर से परिभाषित कैसे किया ? (1)
(31.3) "द्रौपदी का चरित्र विभिन्न गुणों को दर्शाता था।" किन्हीं दो की व्याख्या कीजिए। (2) Read the given source carefully and answer the questions that follow :
Draupadi's question
Draupadi is supposed to have asked Yudhisthira whether he had lost himself before staking her. Two contrary opinions were expressed in response to this question.
One, that even if Yudhisthira had lost himself earlier, his wife remained under his control, so he could stake her.
Two, that an unfree man (as Yudhisthira was when he had lost himself) could not stake another person.
The matter remained unresolved; ultimately, Dhritarashtra restored to the Pandavas and Draupadi their personal freedom.
(31.1) What was Draupadi's question to the Assembly ? (1)
(31.2) How did Draupadi's questions in the Assembly redefine the notions of societal norms? (1)
(31.3) "Draupadi's character represented various virtues." Explain any two. (2) दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
शास्त्र या भक्ति ?
यह एक नयनार संत अप्पार द्वारा रचित एक कविता है :
हे कानून की किताबों का हवाला देने वाले लोगों,
आपके गोत्र और कुल किस काम के ?
बस अपने एकमात्र आश्रय के रूप में मार्पेरु के भगवान (तमिलनाडु के तंजावुर में मार्पेरु में रहने वाले शिव) को नमन कीजिए।
(32.1) नयनार कौन थे ? (1)
(32.2) एकमात्र आश्रयदाता किसे माना गया ? (1)
(32.3) भक्ति पर अप्पार के विचारों की व्याख्या कीजिए। (2) Read the given source carefully and answer the questions that follow :
Shastras or devotion ?
This is a verse composed by Appar, a Nayanar saint :
O people who quote the law books,
Of what use are your gotra and kula?
Just bow to Marperu's lord (Shiva who resides in Marperu, in Thanjavur, Tamil Nadu) as your sole refuge.
(32.1) Who were the Nayanars? (1)
(32.2) Who was considered as the sole refuge?
(32.3) Explain the views of Appar on Bhakti. (2) दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
"हम सिर्फ नकल करने वाले नहीं हैं"
13 दिसम्बर, 1946 को अपने प्रसिद्ध भाषण में जवाहरलाल नेहरू ने यह कहा था :
... हमने एक स्वतंत्र संप्रभु गणराज्य की स्थापना का दृढ़ और पवित्र संकल्प लिया है। भारत का संप्रभु होना नियत है। इसका स्वतंत्र होना और गणराज्य होना भी स्वाभाविक है...। कुछ मित्रों ने सवाल उठाया है : "आपने यहाँ 'लोकतांत्रिक' शब्द क्यों नहीं रखा।" मैंने उन्हें कहा है कि निस्संदेह यह सोचा जा सकता है कि कोई गणराज्य लोकतांत्रिक न हो परंतु हमारा पूरा इतिहास इस तथ्य का साक्षी है कि हम लोकतांत्रिक संस्थानों के ही पक्षधर हैं। स्वाभाविक है कि हमारा लक्ष्य लोकतंत्र है। लोकतंत्र से कम कुछ भी नहीं । यह लोकतंत्र कैसा होगा, उसकी शक्ल-सूरत कैसी होगी, यह एक अलग मसला है ? आज के लोकतंत्रों ने दुनिया की प्रगति में जबरदस्त भूमिका निभायी है और उनमें से बहुत सारे यूरोप तथा अन्य स्थानों के देश हैं। परंतु यह संदेहजनक हो सकता है कि अगर उन्हें पूरी तरह लोकतांत्रिक बने रहना है तो न जाने कब उन लोकतंत्रों को अपनी शक्ल-सूरत थोड़ी बहुत बदलनी पड़ती। मैं आशा करता हूँ कि किसी कथित लोकतांत्रिक देश की एक खास लोकतांत्रिक प्रणाली या किसी संस्थान विशेष की हम सिर्फ नकल करने वाले नहीं हैं। हो सकता है कि हम उससे बेहतर कुछ रच दें। बहरहाल, किसी भी सूरत में, हम यहाँ जैसी चाहे सरकार बनाएँ, वह हमारे लोगों के स्वभाव के अनुरूप और उनको स्वीकार्य जरूर होनी चाहिए। हम लोकतंत्र के हक में हैं। यह इस सदन को तय करना है कि इस लोकतंत्र, पूर्णतम लोकतंत्र का स्वरूप कैसा होगा। सदन इस बात को देख सकता है यद्यपि इस प्रस्ताव में हमने "लोकतांत्रिक" शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है क्योंकि हमें लगा कि यह तो स्वाभाविक ही है कि "गणराज्य" शब्द में यह शब्द पहले ही निहित होता है। इसलिए हम अनावश्यक और अनुपयोगी शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहते थे। हमने शब्दों के उपयोग मात्र से कहीं ज्यादा ध्यान दिया है। हमने इस प्रस्ताव में लोकतंत्र की अंतर्वस्तु प्रस्तुत की है। बल्कि लोकतंत्र की ही नहीं, आर्थिक लोकतंत्र की अंतर्वस्तु प्रस्तुत की है। अन्य सदस्यों को इस बात पर आपत्ति हो सकती है कि इस प्रस्ताव में हमने भारत को एक समाजवादी राज्य बनाने का उल्लेख क्यों नहीं किया है। यहाँ मेरा केवल इतना ही कहना है कि मैं समाजवाद का समर्थक हूँ और मुझे आशा है कि एक दिन भारत भी समाजवाद के पक्ष में होगा और वही भारत एक समाजवादी राज्य की स्थापना के मार्ग पर चलेगा और मुझे पूरा विश्वास है कि एक दिन पूरी दुनिया को इसी मार्ग पर चलना होगा।
स्रोत : संविधान सभा बहस (CAD), खंड I (33.1) नेहरू ने प्रस्ताव में 'लोकतांत्रिक' शब्द क्यों शामिल नहीं किया ? (1)
(33.2) प्रस्ताव में आर्थिक लोकतंत्र के महत्त्व का विश्लेषण कीजिए। (1)
(33.3) समाजवाद पर जवाहरलाल नेहरू के विचारों का विश्लेषण कीजिए। (2) Read the given source carefully and answer the questions that follow :
"We are not going just to copy"
This is what Jawaharlal Nehru said in his famous speech of 13 December, 1946 :
...We say that it is our firm and solemn resolve to have an independent sovereign republic. India is bound to be sovereign, it is bound to be independent and it is bound to be a republic... Now, some friends have raised the question: "Why have you not put in the word 'democratic' here?" Well, I told them that it is conceivable, of course, that a republic may not be democratic but the whole of our past is witness to this fact that we stand for democratic institutions. Obviously we are aiming at democracy and nothing less than a democracy. What form of democracy, what shape it might take is another matter. The democracies of the present day, many of them in Europe and elsewhere, have played a great part in the world's progress. Yet it may be doubtful if those democracies may not have to change their shape somewhat before long if they have to remain completely democratic. We are not going just to copy, I hope, a certain democratic procedure or an institution of a so-called democratic country. We may improve upon it. In any event whatever system of government we may establish here must fit in with the temper of our people and be acceptable to them. We stand for democracy. It will be for this House to determine what shape to give to that democracy, the fullest democracy, I hope. The House will notice that in this Resolution, although we have not used the word "democratic" because we thought it is obvious that the word "republic" contains that word and we did not want to use unnecessary words and redundant words, but we have done something much more than using the word. We have given the content of democracy in this Resolution and not only the content of democracy but the content, if I may say so, of economic democracy in this Resolution. Others might take objection to this Resolution on the ground that we have not said that it should be a Socialist State. Well, I stand for Socialism and, I hope, India will stand for Socialism and that India will go towards the constitution of a Socialist State and I do believe that the whole world will have to go that way.
Source: CONSTITUENT ASSEMBLY DEBATES (CAD), VOL. I (33.1) Why did Nehru not include the word 'Democratic' in the Resolution ? (1)
(33.2) Analyse the significance of economic democracy in the resolution. (1)
(33.3) Analyse Jawaharlal Nehru's views on Socialism. (2) खण्ड ङ / SECTION E
(मानचित्र-आधारित प्रश्न / Map-Based Questions)
3 + 2 = 5 (34.1) भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र में, निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों से अंकित कीजिए और उनके नाम लिखिए : 3 × 1 = 3
(i) कालीबंगा - विकसित हड़प्पा पुरास्थल
(ii) कौशाम्बी - अशोक के अभिलेख
(iii) (क) कलकत्ता - अंग्रेज़ों के अधीन शहर
अथवा
(iii) (ख) लखनऊ – अंग्रेज़ों के अधीन शहर (34.2) भारत के इसी राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर मुगल साम्राज्य से संबंधित दो स्थानों को A और B के रूप में चिह्नित किया गया है। इनकी पहचान कीजिए और उनके सही नाम उनके निकट खींची गई रेखाओं पर लिखिए। (2) नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्र. सं. 34 के स्थान पर हैं :
(34.1) मुगलों के अधीन किन्हीं दो क्षेत्रों के नाम लिखिए। (2)
(34.2) 1857 के विद्रोह के किन्हीं दो केन्द्रों के नाम लिखिए। (2)
(34.3) (क) हड़प्पा के किसी एक विकसित पुरास्थल का नाम लिखिए। (1)
अथवा
(34.3) (ख) प्राचीन भारत के किसी एक महाजनपद का नाम लिखिए। (1) (34.1) On the given political outline map of India, locate and label the following with appropriate symbols : 3 × 1 = 3
(i) Kalibangan - Mature Harappan site
(ii) Kaushambi - Ashokan Inscription
(iii) (a) Calcutta - A city under the British
OR
(iii) (b) Lucknow - A city under the British (34.2) On the same outline map of India, two places related to the Mughal Empire are marked as A and B. Identify them and write their correct names on the lines drawn near them. (2) Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only, in lieu of Q. No. 34:
(34.1) Name any two territories under the Mughals. (2)
(34.2) Mention any two centres of Revolt of 1857. (2)
(34.3) (a) Mention any one mature site of Harappa. (1)
OR
(34.3) (b) Mention the name of any one Mahajanapada of ancient India. (1) प्रश्न सं. 34 के लिए / For question no. 34
भारत का रेखा-मानचित्र (राजनीतिक) / Outline Map of India (Political)
[मानचित्र में मुगल साम्राज्य से संबंधित दो बिंदु A तथा B चिह्नित हैं]
CBSE CLASS 12 : Previous Year Question Paper FREE PDF Download Link
HINDI ELECTIVE CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
HINDI CORE CBSE CLASS 12 -PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
GEOGRAPHY QUESTION PAPER CBSE CLASS 12 FREE PDF