CBSE Class 12 Home Science Previous Year Question Paper 2024 – Free PDF Download
CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
HOME SCIENCE
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
HOME SCIENCE
Series &RQPS/S
SET-4
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 69/S
रोल नं. / Roll No.
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 23 हैं ।
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 35 प्रश्न हैं ।
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें ।
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
• इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
• Please check that this question paper contains 23 printed pages.
• Please check that this question paper contains 35 questions.
• Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
• Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
• 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
गृह विज्ञान (सैद्धान्तिक) / HOME SCIENCE (Theory)
CBSC class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE Home Science exam, CBSE CLASS 12 Home Science QUESTION PAPER 2024 - free pdf download link
CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
HOME SCIENCE
गृह विज्ञान (सैद्धान्तिक) / HOME SCIENCE (Theory)
निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक : 70 / Maximum Marks: 70 सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका सख्ती से पालन कीजिए :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में 35 प्रश्न हैं ।
(iii) प्रश्न-पत्र को चार खण्डों में विभाजित किया गया है - खण्ड क, ख, ग तथा घ ।
(iv) खण्ड क में प्रश्न संख्या 1 से 14 (बहुविकल्पीय प्रश्न) हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है ।
(v) खण्ड ख में प्रश्न संख्या 15 से 18 (केस स्टडी-आधारित प्रश्न) हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(vi) खण्ड ग में प्रश्न संख्या 19 से 25 प्रत्येक 2 अंक के तथा प्रश्न संख्या 26 से 29 प्रत्येक 3 अंक के हैं।
(vii) खण्ड घ में प्रश्न संख्या 30 से 33 प्रत्येक 4 अंक के तथा प्रश्न संख्या 34 और 35 प्रत्येक 5 अंक के हैं।
(viii) कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं ।
(ix) जहाँ भी आवश्यक हो, उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तरों का समर्थन कीजिए । General Instructions:
Read the following instructions carefully and strictly follow them :
(i) All questions are compulsory.
(ii) This question paper contains 35 questions.
(iii) The question paper is divided into four sections - Sections A, B, C and D.
(iv) Section A has questions no. 1 to 14 (Multiple Choice Questions) of 1 mark each.
(v) Section B has questions no. 15 to 18 (Case study-based questions) and are of 1 mark each.
(vi) Section C has questions no. 19 to 25 of 2 marks each and questions no. 26 to 29 of 3 marks each.
(vii) Section D has questions no. 30 to 33 of 4 marks each and questions no. 34 and 35 of 5 marks each.
(viii) Internal choices are given in some questions.
(ix) Support your answers with suitable examples wherever required. खण्ड क / SECTION A(बहुविकल्पीय प्रश्न / Multiple Choice Questions)के.जी.बी.वी. योजना आवासीय विद्यालयों में किस कक्षा तक स्कूली शिक्षा प्रदान करती है ? (1)
(A) कक्षा 5
(B) कक्षा 12
(C) कक्षा 6
(D) कक्षा 10 KGBV scheme provides school education in residential schools up to which class ? (1)
(A) Class 5
(B) Class 12
(C) Class 6
(D) Class 10 किसी विशेष स्थान जैसे दुकान/स्टोर/मॉल में आने वाले उपभोक्ताओं/ग्राहकों की संख्या क्या कहलाती है? (1)
(A) उपभोक्ता फोरम
(B) उपभोक्ता व्यवहार
(C) उपभोक्ता आगमन संख्या
(D) उपभोक्ता मार्गदर्शिका What is the number of customers/consumers known as, who visit any given space such as a shop/store/mall? (1)
(A) Consumer forum
(B) Consumer behaviour
(C) Consumer footfall
(D) Consumer guide वस्त्रों को प्रयोग में लाते या धोते समय पड़ने वाली सिलवटों को समतल करने की प्रक्रिया का नाम बताइए । (1)
(A) अवपातन
(B) स्टार्च लगाना
(C) पॉलिश करना
(D) इस्तरी करना Name the process of smoothening out wrinkles, created with use or during washing clothes. (1)
(A) Tumbling
(B) Starching
(C) Polishing
(D) Ironing सामाजिक उद्यमिता के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्तिगत गुण होना चाहिए ? (1)
(A) सुविधाजनक स्थिति में काम करना
(B) केवल स्वास्थ्य देखभाल के लिए काम करना
(C) उपेक्षित और वंचित समूहों के लिए काम करना
(D) आर्थिक लाभ के लिए काम करना Which of the following personal attribute should be there for social entrepreneurship? (1)
(A) Work in comfort zone
(B) Work only for health care
(C) Work for neglected and disadvantaged groups
(D) Work for financial gains एक बड़े धुलाईघर में जल निष्कासन यंत्र होते हैं जो अपकेंद्री गति पर कार्य करते हैं। वे कितने प्रतिशत नमी को कपड़ों से हटा देते हैं ? (1)
(A) 10-20%
(B) 20-40%
(C) 60-70%
(D) 100% In a big laundry hydro extractors are used, which work in a centrifugal motion and get rid of what percent of moisture from clothes ? (1)
(A) 10-20%
(B) 20-40%
(C) 60-70%
(D) 100% खाद्य रंग और परिरक्षक किस प्रकार के संकट के उदाहरण हैं ? (1)
(A) रासायनिक संकट
(B) भौतिक संकट
(C) दिखाई देने वाले जैविक संकट
(D) सूक्ष्मजैविक संकट
अथवा
निम्नलिखित में से कौन-सी खाद्य नियमन के तहत स्वैच्छिक श्रेणीकरण और अंकन योजनाएँ हैं ? (1)
(A) आई.एस.आई. मार्क और एफ.एस.एस.ए.आई.
(B) आई.एस.आई. मार्क और एगमार्क
(C) एगमार्क और इकोमार्क
(D) एफ.एस.एस.ए.आई. और बी.आई.एस. Food colours and preservatives are examples of which type of hazard ? (1)
(A) Chemical hazard
(B) Physical hazard
(C) Visible biological hazard
(D) Microbiological hazard
OR
Which of the following are voluntary grading and marking schemes in food standards? (1)
(A) ISI mark and FSSAI
(B) ISI mark and Agmark
(C) Agmark and Ecomark
(D) FSSAI and BIS आई.सी.टी. का पूरा नाम क्या है ? (1)
(A) सूचना और करिअर प्रशिक्षण
(B) संस्थागत संचार प्रौद्योगिकी
(C) संस्थागत कंप्यूटर प्रशिक्षण
(D) सूचना और संचार प्रौद्योगिकी What is the full form of ICT? (1)
(A) Information and Career Training
(B) Institutional Communication Technology
(C) Institutional Computer Training
(D) Information and Communication Technology निम्नलिखित में से कौन-सा वृद्धजनों के लिए कार्य करने वाले व्यावसायिक के लिए जीविका का अवसर नहीं है ? (1)
(A) अल्जाइमर रोगियों के लिए दैनिक देखभाल केन्द्र में देखभालकर्ता
(B) विश्राम देखभाल गृह में प्रबंधक
(C) परामर्शदाता
(D) स्काउट और गाइड प्रशिक्षक Which one of the following is not a career avenue for a professional working for elderly people? (1)
(A) Caregiver in a day care centre for Alzheimer patients
(B) Manager in respite care home
(C) Counsellor
(D) Scout and guide instructor निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? (1)
(A) नैदानिक पोषण क्षेत्र को आजकल चिकित्सीय पोषण उपचार भी कहते हैं।
(B) स्वस्थ जीवनशैली चिरकालिक रोगों के आरंभ होने की अवस्था में विलंब कर सकती है।
(C) तैयार मृदु आहार आसानी से पचने वाला भोजन नहीं है।
(D) अंतः शिरा संभरण का अर्थ है कि रोगी को पोषण विशेष विलयनों से दिया जाता है जिन्हें शिरा में ड्रिप द्वारा पहुँचाया जाता है। Find the incorrect statement from the following: (1)
(A) In recent times, Clinical Nutrition field is also known as Medical Nutrition Therapy.
(B) Healthy lifestyle can delay the age of onset of chronic diseases.
(C) Mechanical soft diet is not easily digestible food.
(D) Intravenous feeding means that the patient is nourished with special solutions which are given through a drip in a vein. सही युग्म का चयन कीजिए : (1)
(A) महिला उद्यमी — किरण मजूमदार शॉ
(B) श्री महिला गृह उद्योग लिज्जत पापड़ — जे.आर.डी. टाटा
(C) नकदी फसलें — कम आर्थिक महत्त्व
(D) अनुच्छेद 16(1) — फ़ैक्टरी अधिनियम Select the correct pair: (1)
(A) Woman Entrepreneur — Kiran Mazumdar Shaw
(B) Shri Mahila Griha Udyog Lijjat Papad — JRD Tata
(C) Cash crops — Less economic importance
(D) Section 16(1) — Factories Act सूची I का सूची II से मिलान कीजिए : (1)
सूची I (रंगों के रूप) :
i. ह्यू
ii. आभा
iii. रंगत
iv. तीव्रता
सूची II (विवरण) : रंग का गहरापनरंग की चमकरंग का सामान्य नामरंग का हल्कापन
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) i-1, ii-3, iii-2, iv-4
(B) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
(C) i-4, ii-3, iii-2, iv-1
(D) i-2, ii-1, iii-4, iv-3 Match List I with List II: (1)
List I (Aspects of colour):
i. Hue
ii. Tint
iii. Shade
iv. Intensity
List II (Explanation): Darkness of colourBrightness of colourCommon name of colourLightness of colour
Choose the correct option from the following:
(A) i-1, ii-3, iii-2, iv-4
(B) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
(C) i-4, ii-3, iii-2, iv-1
(D) i-2, ii-1, iii-4, iv-3 सूची I का सूची II से मिलान कीजिए : (1)
सूची I (बच्चों के लिए पहल) :
i. विशेष गृह
ii. सी.ए.आर.ए.
iii. एस.ओ.एस. बाल गाँव
iv. प्रेक्षण गृह
सूची II (विशेषताएँ) : गोद लेनाअनाथ बच्चों के लिए परिवार आधारित देखरेखगुमशुदा बच्चों के लिए अस्थाई गृहबाल अपराधियों के लिए हिरासती देखरेख
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) i-2, ii-3, iii-4, iv-1
(B) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
(C) i-4, ii-1, iii-2, iv-3
(D) i-1, ii-2, iii-3, iv-4 Match List I with List II: (1)
List I (Initiatives for children):
i. Special Homes
ii. CARA
iii. SOS Children's Villages
iv. Observation Homes
List II (Features): AdoptionFamily-based care for orphaned childrenTemporary home for missing childrenCustodial care for juveniles
Choose the correct option from the following:
(A) i-2, ii-3, iii-4, iv-1
(B) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
(C) i-4, ii-1, iii-2, iv-3
(D) i-1, ii-2, iii-3, iv-4 (क) निम्नलिखित में से खाद्य व्युत्पन्न पदार्थों को पहचानिए : (1)
(i) डिब्बाबंद फल और सब्ज़ियाँ
(ii) गन्ने से शक्कर
(iii) मार्मलेड और शरबत
(iv) तेल से वनस्पति घी
निम्नलिखित में से उचित विकल्प का चयन कीजिए :
(A) (ii) और (iv)
(B) (i) और (ii)
(C) (iii) और (iv)
(D) (ii) और (iii)
अथवा
(ख) लुई पाश्चर ने निम्नलिखित में से किन खाद्य पदार्थों पर शोध कार्य किया ? (1)
(i) सूप
(ii) जल
(iii) सिरका
(iv) दूध
निम्नलिखित में से उचित विकल्प का चयन कीजिए :
(A) (i) और (iii)
(B) (ii) और (iv)
(C) (i) और (ii)
(D) (iii) और (iv) (a) Identify the food derivatives from the following: (1)
(i) Canned fruits and vegetables
(ii) Sugar from sugarcane
(iii) Marmalades and squashes
(iv) Oil to vanaspati ghee
Choose the correct option from the following:
(A) (ii) and (iv)
(B) (i) and (ii)
(C) (iii) and (iv)
(D) (ii) and (iii)
OR
(b) Louis Pasteur conducted research on which of the following food items? (1)
(i) Soup
(ii) Water
(iii) Vinegar
(iv) Milk
Choose the correct option from the following:
(A) (i) and (iii)
(B) (ii) and (iv)
(C) (i) and (ii)
(D) (iii) and (iv) निम्नलिखित में से कौन-से सामुदायिक रेडियो के उदाहरण हैं ? (1)
(i) स्व-नियोजित महिला संस्था, गुजरात
(ii) वनस्थली विद्यापीठ, राजस्थान
(iii) छतेरा ग्राम परियोजना, उत्तर-पश्चिम दिल्ली
(iv) एस.ए.आर.आई. परियोजना, तमिलनाडु
निम्नलिखित में से उचित विकल्प का चुनाव कीजिए :
(A) (i) और (iv)
(B) (i) और (ii)
(C) (ii) और (iii)
(D) (iii) और (iv) Which of the following are examples of Community Radio ? (1)
(i) Self-Employed Women's Association, Gujarat
(ii) Vanasthali Vidyapith, Rajasthan
(iii) Project Village Chhatera, North-West Delhi
(iv) SARI Project, Tamil Nadu
Choose the correct option from the following:
(A) (i) and (iv)
(B) (i) and (ii)
(C) (ii) and (iii)
(D) (iii) and (iv) खण्ड ख / SECTION B(केस स्टडी-आधारित प्रश्न / Case Study-Based Questions)अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्न संख्या 15 से 18 तक के उत्तर दीजिए ।
खाद्य उद्योग में संसाधन/निर्माण, शोध और विकास (वर्तमान खाद्य उत्पादों में सुधार, नए उत्पादों का विकास, उपभोक्ता बाज़ारों में शोध और नई प्रौद्योगिकियों का विकास), खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना और खाद्य गुणवत्ता को मॉनीटर करना, गुणवत्ता को नियंत्रित करने की पद्धतियों में सुधार करना, लाभप्रद उत्पादन को सुनिश्चित करने हेतु लागत निकालना और नियामक मामले सम्मिलित हैं ।
जीविका के लिए लोग खाद्य प्रौद्योगिकी की किसी एक शाखा में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकते हैं जैसे - पेय पदार्थ, डेरी उत्पाद, मांस और मुर्गी पालन, समुद्री खाद्य, वसा और तेल, स्थायीकारी/परिरक्षक/रंग, अनाज और योजक पदार्थ । Read the passage carefully and answer the questions number 15 to 18.
Food industry is involved in processing/manufacture, research and development (modifying existing food products, developing new products, researching consumer markets and developing new technologies), ensuring food safety and monitoring food quality, improving quality control procedures, costing to ensure profitable production, and regulatory affairs. They may specialise in a particular branch of food technology such as beverages, dairy products, meat and poultry, sea food, fats and oils, stabilisers/preservatives/colours, food grains and additives. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है ? (1)
(A) खाद्य प्रबलीकरण – आयोडीन युक्त नमक, विटामिन ए, डी युक्त तेल
(B) अविकार्य – दूध, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ
(C) विकार्य – पनीर, दही
(D) अर्ध-विकार्य – प्याज़, आलू Which of the following is an incorrect pair ? (1)
(A) Food fortification — Iodised salt, Vitamin A, D added to oil
(B) Non-perishable — Milk, green leafy vegetables
(C) Perishable — Paneer, curd
(D) Semi-perishable — Onion, potato वह कौन-सा विशिष्ट क्षेत्र है जिसमें आधारभूत विज्ञान विषयों जैसे रसायन, भौतिकी, पाककलाओं, कृषि विज्ञान और सूक्ष्मजीव विज्ञान के अनुप्रयोग शामिल हैं ? (1)
(A) खाद्य विज्ञान
(B) खाद्य संसाधन
(C) खाद्य प्रौद्योगिकी
(D) खाद्य उत्पादन Which is a distinct field involving the application of basic sciences such as chemistry, physics, culinary arts, agronomics and microbiology? (1)
(A) Food Science
(B) Food Processing
(C) Food Technology
(D) Food Manufacturing नीचे दिए दो कथनों को अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। (1)
अभिकथन (A) : भारत ने एक कृषि-न्यून वाले देश से अब कृषि-आधिक्य वाले देश के रूप में प्रगति की है, जिससे कृषि के उत्पादों के भंडारण और प्रसंस्करण की आवश्यकता उत्पन्न हो गई है।
कारण (R) : आजकल खाद्य संसाधन प्रौद्योगिकी में साधारण परंपरागत विधियों का प्रयोग बिल्कुल नहीं किया जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है।
(D) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है। Given below are two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R). (1)
Assertion (A): India has progressed from an agro-deficit to an agro-surplus country, creating a need for storage and processing of agricultural produce.
Reason (R): Nowadays, food processing technologies do not use simple traditional methods at all.
Select the most appropriate answer from the options given below :
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
(B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) is false, but (R) is true. नीचे दिए दो कथनों को अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। (1)
अभिकथन (A) : कामकाजी महिलाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तत्काल बनने वाले सूप मिश्रण और पकाने को तैयार भोजन विकसित किए गए ।
कारण (R) : अधिकतर संसाधित खाद्य पदार्थ बावर्ची (कुक) के लिए खाना बनाने का समय कम कर देते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है।
(D) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है। Given below are two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R). (1)
Assertion (A): Instant soup mixes and ready to cook meals were developed to cater to the needs of working women.
Reason (R) : Processed food products often reduce preparation time for the cook.
Select the most appropriate answer from the options given below :
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
(B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) is false, but (R) is true. खण्ड ग / SECTION C एक वृद्ध व्यक्ति जिसकी हाल ही में शल्य चिकित्सा (सर्जरी) हुई है, को एक आहार विशेषज्ञ किस प्रकार के आहार की सलाह देगा ? किन्हीं दो खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिन्हें वह ले सकता है। (2) What type of diet would a dietitian advise for an old person who has recently undergone a surgery? Name any two foods which he can take. (2) (क) प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध किन्हीं चार सामान्य सेवाओं की सूची बनाइए । (2)
अथवा
(ख) एक दिवस देखभाल केन्द्र (डे-केयर सेंटर)/शिशुगृह में छोटे बच्चों की कौन-सी चार आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती है ? (2) (a) Enlist any four commonly available services in the field of Early Childhood Care and Education. (2)
OR
(b) Which four needs of young children are catered to, in a day care centre/creche ? (2) आप अपनी गर्मी की छुट्टियों में एक सैरगाह में गए थे। चार कारक लिखिए जो आपको यह निर्णय लेने में मदद करते हैं कि भविष्य में आप उसी सैरगाह में दोबारा जाना चाहेंगे या नहीं। (2) You have been to a resort in your summer vacation. What are the four factors that will help you to decide whether you would like to go to the same resort in the future or not? (2) असम और केरल प्रत्येक के किसी एक पारंपरिक हस्तशिल्प का नाम बताइए । (2) Name any one traditional handicraft each of Assam and Kerala. (2) सोफ़िया छोटे बच्चों से प्यार करती है और उसने एक नर्सरी स्कूल में नौकरी के लिए आवेदन किया है। इस कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए उसमें कौन-से चार कौशल होने चाहिए ? (2) Sophia loves little children and has applied for a job in a nursery school. Which four skills should she possess in order to be successful in this career ? (2) (क) वेंकट ने सेट डिज़ाइनर बनने के लिए सेट डिज़ाइनिंग में स्नातक डिग्री पूरी की है। चार क्षेत्रों की सूची बनाइए, जहाँ वह कार्य कर सकता है। (2)
अथवा
(ख) एक लड़के ने टेंटों और मालडिब्बों के कवरों के लिए बने कपड़ों का उपयोग करके ज्यादा चलने वाली पैंटें बनाई, जिनमें औज़ार रखने के लिए ज़ेबें लगाई गईं। उसका नाम क्या था ? यह कपड़ा बाद में किस नाम से प्रचलित हुआ ? (2) (a) Venkat has completed graduation degree in Set Designing to become a Set Designer. List four areas where he can work. (2)
OR
(b) A boy used the fabric intended for tents and wagon covers to make his long-lasting pants with pockets for tools. What was his name? This fabric later became popular by which name ? (2) 'पोषण की समस्याएँ केवल भोजन से ही संबंधित नहीं होतीं, अपितु विभिन्न स्तरों पर कई प्रकार के परस्पर संबंध कारक होते हैं।' व्यक्तिगत और पारिवारिक स्तर पर अल्पपोषण से संबंधित कोई चार कारक देकर इस कथन की पुष्टि कीजिए। (3) 'Nutritional problems are not just linked to food but to a variety of interrelated factors at various levels.' Justify the statement by giving any four factors related to undernutrition at individual or family levels. (3) विद्यार्थियों का एक समूह, जो होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है, को एक पाँच सितारा होटल के रसोईघर में भोजन तैयार करने से संबंधित कर्मचारियों का अध्ययन करना है। वहाँ वे कौन-से तीन कर्मचारियों के विषय में जानेंगे, उनके नाम लिखिए और प्रत्येक का कोई एक महत्त्वपूर्ण दायित्व भी बताइए । (3) A group of students who are doing a course in Hotel Management have to study about kitchen staff related to food preparation in a five star hotel kitchen. Name which three personnel they may learn about there, and also mention any one important responsibility of each. (3) (क) 'डेवलपमेंट कम्यूनिकेशन' (विकास संचार) शब्द का सबसे पहले किसने और किस वर्ष में प्रयोग किया ? भारत की तरह विकास संचार की पहल जिन देशों में की गई, उनमें से किन्हीं दो के नाम लिखिए। (3)
अथवा
(ख) हमारे देश में कौन-सा अभियान एच.आई.वी./एड्स के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए लक्षित था ? इसकी किन्हीं दो विशेषताओं की सूची बनाइए । (3) (a) Who first coined the term 'Development Communication' and in which year? Name any two countries who also took the initiative in Development Communication, like India. (3)
OR
(b) Which campaign was aimed to create awareness about HIV/AIDS in our country? List its any two features. (3) (क) वस्त्रों की देखभाल और रखरखाव में उपयोग में लाए जाने वाले उपकरणों की तीन श्रेणियाँ कौन-सी हैं ? (1½)
(ख) वस्त्रों में से जल निष्कर्षण के तीन तरीकों की सूची बनाइए। (1½) (a) Enumerate three categories of equipment which are used for care and maintenance of clothes. (1½)
(b) Enlist the three methods of water extraction from clothes. (1½) (क) (i) नैदानिक पोषण और आहारिकी क्षेत्र में प्रशिक्षित एक व्यक्ति को कौन-से चार जीविका के अवसर उपलब्ध हैं ? (2)
(ii) विश्वविद्यालय में नैदानिक पोषण और आहारिकी पढ़ाने के लिए कौन-सी परीक्षा को पास करना अनिवार्य है ? (1)
अथवा
(ख) (i) चिकित्सीय खाद्य पदार्थ क्या होते हैं? कोई एक उदाहरण दीजिए । (2)
(ii) सामान्य या नियमित आहार से आप क्या समझते हैं ? (1) (a) (i) Which four career avenues are available to a person who is trained in the field of Clinical Nutrition and Dietetics? (2)
(ii) Which test is essential to qualify for teaching Clinical Nutrition and Dietetics at a university ? (1)
OR
(b) (i) What are medical foods? Give any one example. (2)
(ii) What do you mean by a normal or a regular diet? (1) खण्ड घ / SECTION D(क) सूक्ष्मपोषक तत्त्वों की कमी से आप क्या समझते हैं? कौन-सा अन्य शब्द सूक्ष्मपोषक हीनता के लिए प्रयोग में लाया जाता है ? (2)
(ख) भारत में प्रचलित किसी एक सूक्ष्मपोषक हीनता का नाम लिखिए। इससे पीड़ित रोगियों में दिखाई देने वाले कोई दो मुख्य लक्षण भी बताइए। (2) (a) What is meant by micronutrient deficiencies? Which is the other term used to refer to micronutrient deficiency ? (2)
(b) Name any one micronutrient deficiency prevalent in India. Also state any two major symptoms seen in these patients. (2) (क) 'उपभोक्ता वस्तुओं और सेवाओं के अंतिम खरीदार होते हैं और कई बार वे समस्याओं का सामना करते हैं क्योंकि निर्माता तथा सेवा प्रदाता उनकी सभी अपेक्षाओं को पूरा करने में असमर्थ रहते हैं।' उपर्युक्त कथन के संदर्भ में वस्तुओं को खरीदते समय उपभोक्ताओं की किन्हीं चार अपेक्षाओं पर चर्चा कीजिए। (4)
अथवा
(ख) उपभोक्ता शिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद रविन्दर एक स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन स्थापित करना चाहता है। उसे उपभोक्ता शिक्षा एवं संरक्षण के क्षेत्र में इन संगठनों की किन्हीं चार महत्त्वपूर्ण भूमिकाओं को समझाइए । (4) (a) 'Consumers are the final buyers of goods and services and many times they face problems because the manufacturers/service providers may be unable to fulfil all their expectations.' With reference to the above statement, discuss any four expectations of consumers while purchasing goods. (4)
OR
(b) After being trained in consumer studies, Ravinder wants to set up a voluntary consumer organisation. Explain to him any four important roles of these organisations in consumer education and protection. (4) जय और शिप्रा ने मिलकर हाल ही में अपनी स्टोर श्रृंखलाओं का उद्घाटन एक शहर में किया है। (1+2+1=4)
(क) उनकी स्टोर श्रृंखलाओं के विभिन्न कार्यस्थलों का सौंदर्य, साज-सज्जा और क्रियाशीलता में वृद्धि के कार्य का उत्तरदायित्व किस प्रकार के डिज़ाइनर द्वारा किया गया होगा ? (1)
(ख) उनकी स्टोर श्रृंखलाओं के किन्हीं चार प्रमुख विभागों के नाम लिखिए । (2)
(ग) एक छोटा एकल-इकाई स्टोर, स्टोर श्रृंखला से किस प्रकार भिन्न है? (1) Jai and Shipra together have recently inaugurated their chain stores in a city. (1+2+1=4)
(a) Which type of designer would have been responsible for enhancing the beauty, decoration and functionality of various workplaces of their chain stores? (1)
(b) Name any four major departments within their chain stores. (2)
(c) How is a small single-unit store different from a chain store? (1) निरंतर साथियों के दबाव से परेशान होकर एक 15 वर्षीय किशोर लड़के ने विद्यालय छोड़ दिया। यहाँ तक कि उसका परिवार भी उसे कोई सकारात्मक सहयोग नहीं दे सका और वह अवैध गतिविधियों का शिकार हो गया। (1+2+1=4)
(क) उपर्युक्त के अलावा कोई एक युवा समूह का नाम लिखिए जो संवेदनशील है। (1)
(ख) 13 – 19 वर्ष के आयु वर्ग की किन्हीं दो आवश्यकताओं का उल्लेख कीजिए। (2)
(ग) 15-29 वर्ष के आयु वर्ग को पर्याप्त अवसर प्रदान करने हेतु सरकार द्वारा कौन-सी नीति चलाई जा रही है ? (1) A 15-year-old adolescent boy dropped out of school due to constant peer pressure. Even his family could not provide him any positive support and he became a victim of illegal activities. (1+2+1=4)
(a) Besides the above, name any one group of youth who is vulnerable. (1)
(b) Mention any two needs of 13-19 years-old-age group. (2)
(c) Which policy is being run by the government to provide adequate opportunities to the age group of 15-29 years? (1) (क) नयनिका ने प्लेन साड़ी के साथ भारी ज़री की कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना हुआ है। (2+3=5)
(i) बताइए कि इस साड़ी और ब्लाउज के परिधान में डिज़ाइन के किस सिद्धांत का सृजन किया गया है। डिज़ाइन के इस सिद्धांत का दर्शकों पर क्या प्रभाव पड़ता है ? (2)
(ii) किन्हीं अन्य तीन तरीकों का वर्णन कीजिए जिनसे परिधान में डिज़ाइन के इस सिद्धांत का सृजन किया जा सकता है। (3)
अथवा
(ख) हैरी को अपनी बहन से उपहार में एक चमकीली रेशमी धारियाँयुक्त कमीज़ मिली है। (2+3=5)
(i) दिए गए कमीज़ के विवरण से डिज़ाइन के दो तत्त्वों को पहचानिए। (2)
(ii) डिज़ाइन के उपर्युक्त दो तत्त्वों में से किसी एक को परिभाषित कीजिए और परिधान पर इसके किन्हीं दो प्रभावों को समझाइए । (3) (a) Nayanika is wearing a plain saree with blouse having heavy zari embroidery. (2+3=5)
(i) State which principle of design has been created in this saree and blouse outfit. What effect does this principle of design have on the viewer? (2)
(ii) Describe any other three ways by which this principle of design can be created in garments. (3)
OR
(b) Harry has received a shiny silk shirt with stripes as a gift from his sister. (2+3=5)
(i) Identify two elements of design from the given description of the shirt. (2)
(ii) Define any one of the above two elements of design and explain its any two effects on the garment. (3) (क) कोडेक्स और आई.एस.ओ. के बीच तीन अंतर बताइए । (3)
(ख) भोजन में पार-संदूषण कैसे होता है? इससे फैलने वाले सूक्ष्मजीव का नाम बताइए । (2) (a) State three differences between Codex and ISO. (3)
(b) How does food get cross-contaminated ? Name the micro-organism which spreads through this. (2)
Home Science Previous Year Question Paper CBSE Class 12
History Question Paper CBSE CLASS 12
Hindi Elective Question Paper CBSE Class 12 Free pdf download
Hindi Core Question Paper CBSE Class 12