CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
Home Science
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
गृह विज्ञान (सैद्धान्तिक) / HOME SCIENCE (Theory)
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका सख्ती से पालन कीजिए :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में 35 प्रश्न हैं।
(iii) प्रश्न-पत्र को चार खण्डों में विभाजित किया गया है – खण्ड क, ख, ग तथा घ ।
(iv) खण्ड क में प्रश्न संख्या 1 से 14 (बहुविकल्पीय प्रश्न) हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(v) खण्ड ख में प्रश्न संख्या 15 से 18 (केस स्टडी-आधारित प्रश्न) हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(vi) खण्ड ग में प्रश्न संख्या 19 से 25 प्रत्येक 2 अंकों के तथा प्रश्न संख्या 26 से 29 प्रत्येक 3 अंकों के हैं।
(vii) खण्ड घ में प्रश्न संख्या 30 से 33 प्रत्येक 4 अंकों के तथा प्रश्न संख्या 34 और 35 प्रत्येक 5 अंकों के हैं।
(viii) कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
(ix) जहाँ भी आवश्यक हो, उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तरों का समर्थन कीजिए।
General Instructions:
Read the following instructions carefully and strictly follow them :
(i) All questions are compulsory.
(ii) This question paper contains 35 questions.
(iii) The question paper is divided into four sections - Sections A, B, C and D.
(iv) Section A has questions no. 1 to 14 (Multiple Choice Questions) of 1 mark each.
(v) Section B has questions no. 15 to 18 (Case study-based questions) of 1 mark each.
(vi) Section C has questions no. 19 to 25 of 2 marks each and questions no. 26 to 29 of 3 marks each.
(vii) Section D has questions no. 30 to 33 of 4 marks each and questions no. 34 and 35 of 5 marks each.
(viii) Internal choices are given in some questions.
(ix) Support your answers with suitable examples wherever required.
खण्ड क / SECTION A
(बहुविकल्पीय प्रश्न / Multiple Choice Questions)
1. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प नैदानिक पोषण के क्षेत्र में जीविका के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है? (1 अंक)
(A) गुणवत्ता नियंत्रण प्रबंधक
(B) एच.ए.सी.सी.पी. में विशेषज्ञ
(C) आहार सलाहकार
(D) संवेदी मूल्यांकनकर्ता
Which of the following option is most suitable for a career in the field of clinical nutrition? (1 mark)
(A) Quality control manager
(B) Specialist in HACCP
(C) Diet consultant
(D) Sensory evaluator
2. ओडिशा के परंपरागत हस्तशिल्प का चयन कीजिए। (1 अंक)
(A) चन्नपटन की मूर्तियाँ
(B) शोला शिल्प
(C) बाँस शिल्प
(D) वारली चित्रकला
Select the traditional handicraft of Odisha. (1 mark)
(A) Channapatna dolls
(B) Shola craft
(C) Bamboo craft
(D) Warli painting
3. खतरे के क्षेत्र की ताप की परास को पहचानिए, जिसमें जीवाणु खाद्य पदार्थों में वृद्धि करते हैं। (1 अंक)
(A) 5−60∘C
(B) 5−60∘F
(C) 15−100∘C
(D) 15−100∘F
Identify the Danger Zone temperature range at which bacteria grow on food stuffs. (1 mark)
(A) 5−60∘C
(B) 5−60∘F
(C) 15−100∘C
(D) 15−100∘F
4. ग्रामीण भारत में टिकाऊ पद्धति (एस.ए.आर.आई.) परियोजना कहाँ शुरू की गई थी ? (1 अंक)
(A) असम
(B) गुजरात
(C) तमिलनाडु
(D) हरियाणा
Where was the Sustainable Access in Rural India (SARI) project started ? (1 mark)
(A) Assam
(B) Gujarat
(C) Tamil Nadu
(D) Haryana
5. (क) अन्नपूर्णा योजना भारत में चल रहे किस पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत है ? (1 अंक)
(A) पोषण हीनता नियंत्रण कार्यक्रम
(B) आहार पूरक कार्यक्रम
(C) आई.सी.डी.एस.
(D) भोजन सुरक्षा कार्यक्रम
अथवा
(ख) अंधापन रोकने के लिए राष्ट्रीय रोग निरोधक कार्यक्रम किस पोषक तत्त्व की कमी की ओर लक्षित है ? (1 अंक)
(A) विटामिन ए
(B) लौह-तत्त्व
(C) आयोडीन
(D) प्रोटीन
(a) Annapurna scheme is under which nutrition programme operating in India? (1 mark)
(A) Nutrient Deficiency Control Programmes
(B) Food Supplementation Programmes
(C) ICDS
(D) Food Security Programmes
OR
(b) Which nutrient deficiency is targeted by National Prophylaxis Programme for Prevention of Blindness? (1 mark)
(A) Vitamin A
(B) Iron
(C) Iodine
(D) Protein
6. उपभोक्ताओं के हित में प्रकाशित 'कंज्यूमर वॉयस' पत्रिका किस देश का प्रकाशन है ? (1 अंक)
(A) ऑस्ट्रेलिया
(B) भारत
(C) संयुक्त राज्य अमेरिका
(D) नेपाल
In the interest of consumers, 'Consumer Voice' magazine is a publication of which country? (1 mark)
(A) Australia
(B) India
(C) United States of America
(D) Nepal
7. निम्नलिखित में से कौन-से अधिनियम की धारा 48 के अनुसार यदि किसी उद्योग या फैक्टरी में तीस से अधिक महिलाएँ नियुक्त की जाती हैं, तो शिशुसदनों की व्यवस्था होनी चाहिए ? (1 अंक)
(A) बागान श्रम अधिनियम
(B) मातृत्व लाभ अधिनियम
(C) फैक्टरी अधिनियम
(D) खदान अधिनियम
Section 48 of which of the following Act states that creches should be maintained if more than thirty women are employed in an industry or factory? (1 mark)
(A) The Plantations Labour Act
(B) The Maternity Benefit Act
(C) The Factories Act
(D) The Mines Act
8. खाद्य संकट और इसके उदाहरण के सही युग्म का चयन कीजिए। (1 अंक)
(A) दिखाई देने वाले जैविक संकट – जीवाणु
(B) दिखाई न देने वाले सूक्ष्मजैविक संकट – कृमि
(C) रासायनिक संकट – हड्डियों के टुकड़े
(D) भौतिक संकट - बाल
Choose the correct pair of food hazard with its example : (1 mark)
(A) Visible biological hazard: Bacteria
(B) Invisible microbiological hazard: Worms
(C) Chemical hazard: Bone fragments
(D) Physical hazard: Hair
9. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भारत में स्वास्थ्य देखभाल के किस स्तर की सेवाएँ उपलब्ध कराते हैं ? (1 अंक)
(A) प्राथमिक
(B) द्वितीयक
(C) तृतीयक
(D) मध्यस्थ
All India Institutes of Medical Sciences provide which level of health care services in India? (1 mark)
(A) Primary
(B) Secondary
(C) Tertiary
(D) Intermediary
10. सामने से वस्त्र भरने वाली धुलाई मशीनों में किस धुलाई विधि को प्रयोग में लाया जाता है ? (1 अंक)
(A) अवपातन
(B) आलोड़न
(C) चक्रण
(D) स्पंदन
Which method of washing is used in a front loading washing machine for clothes? (1 mark)
(A) Tumbling
(B) Agitation
(C) Spinning
(D) Pulsation
11. सूची-I में दिए गए खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता संबंधी संस्थान का मिलान सूची-II में दिए गए उसके विवरण से कीजिए। (1 अंक)
सूची-I (संस्थान) | सूची-II (विवरण)
i. सी.ए.सी. | 1. विश्वव्यापी गैर-सरकारी संघ
ii. आई.एस.ओ. | 2. 'खाद्य नियमावली प्रलेख' का प्रकाशन
iii. डब्ल्यू.टी.ओ. | 3. भारत का स्वैच्छिक उत्पादन प्रमाणीकरण
iv. बी.आई.एस. | 4. विश्व में व्यापार के समझौतों को लागू करने के लिए वर्ष 1995 में स्थापित
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) i-4, ii-3, iii-2, iv-1
(B) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
(C) i-2, ii-1, iii-4, iv-3
(D) i-3, ii-2, iii-4, iv-1
Match the organisation of food safety and quality given in List-I with its description in List-II. (1 mark)
List-I (Organisation) | List-II (Description)
i. CAC | 1. Worldwide non-governmental federation
ii. ISO | 2. Publishes 'Food Code' document
iii. WTO | 3. Voluntary Product Certification of India
iv. BIS | 4. Established in 1995 for administering trade agreements in the world
Choose the correct option from the following:
(A) i-4, ii-3, iii-2, iv-1
(B) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
(C) i-2, ii-1, iii-4, iv-3
(D) i-3, ii-2, iii-4, iv-1
12. सूची-I में दिए गए विकास संचार की विधि का मिलान सूची-II में दिए गए उसके उदाहरण से कीजिए। (1 अंक)
सूची-I (विकास संचार की विधि) | सूची-II (उदाहरण)
i. अभियान | 1. टेली-सेंटर
ii. समुदाय रेडियो | 2. हिन्दुस्तान टाइम्स – छतेरा ग्राम परियोजना
iii. सूचना और संचार प्रौद्योगिकी | 3. जागो ग्राहक जागो
iv. मुद्रण माध्यम | 4. वनस्थली विद्यापीठ
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) i-4, ii-3, iii-2, iv-1
(B) i-3, ii-1, iii-4, iv-2
(C) i-2, ii-3, iii-1, iv-4
(D) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
Match the Method of Development Communication given in List-I with its example in List-II. (1 mark)
List-I (Method of Development Communication) | List-II (Example)
i. Campaign | 1. Tele-centre
ii. Community radio | 2. Hindustan Times - Village Chhatera Project
iii. Information and Communication Technology | 3. Jago Grahak Jago
iv. Print media | 4. Banasthali Vidyapith
Choose the correct option from the following:
(A) i-4, ii-3, iii-2, iv-1
(B) i-3, ii-1, iii-4, iv-2
(C) i-2, ii-3, iii-1, iv-4
(D) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
13. आँगनवाड़ी में कार्यरत देखभालकर्ता के अपेक्षित गुणों की पहचान कीजिए। (1 अंक)
(i) बच्चों और उनके विकास में रुचि
(ii) बच्चों की शंकाओं के उत्तर देने की अनिच्छा
(iii) व्यक्तिगत भिन्नताओं को समझने की अक्षमता
(iv) उत्साहित एवं ऊर्जावान
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) (i) और (iv)
(B) (ii) और (iii)
(C) (i) और (iii)
(D) (ii) और (iv)
Identify the desirable qualities in a caretaker working in an Anganwadi. (1 mark)
(i) Interest in children and their development
(ii) Unwilling to answer children's queries
(iii) Inability to understand individual differences
(iv) Enthusiastic and energetic
Choose the correct option from the following:
(A) (i) and (iv)
(B) (ii) and (iii)
(C) (i) and (iii)
(D) (ii) and (iv)
14. (क) न्यूनतम संसाधित खाद्य पदार्थों की ताज़गी और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए किन प्रक्रियाओं का प्रयोग किया जाता है ? (1 अंक)
(i) छीलना
(ii) निम्न प्रशीतन ताप पर भंडारण करना
(iii) हाइड्रोजनीकरण
(iv) उच्च ताप पर सेंकना
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) (i) और (iii)
(B) (i) और (ii)
(C) (iii) और (iv)
(D) (ii) और (iii)
अथवा
(ख) किन कारकों ने भारत में तैयार (रेडीमेड) खाद्यों की माँग को बढ़ा दिया है ? (1 अंक)
(i) कृषि में न्यूनता
(ii) आहार का पोषक मूल्य घटाने के लिए
(iii) कामकाजी महिलाओं की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए
(iv) जीवन शैली में परिवर्तन
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) (i) और (ii)
(B) (ii) और (iii)
(C) (iii) और (iv)
(D) (i) और (iv)
(a) Which processes are used in minimally processed foods to retain the quality of fresh foods ? (1 mark)
(i) Shelling
(ii) Storage at low refrigeration temperature
(iii) Hydrogenation
(iv) Baking at high temperature
Choose the correct option from the following:
(A) (i) and (iii)
(B) (i) and (ii)
(C) (iii) and (iv)
(D) (ii) and (iii)
OR
(b) Which factors have increased the demand of readymade foods in India? (1 mark)
(i) Deficit in agriculture
(ii) To decrease the nutritive value of diet
(iii) Catering to the needs of working women
(iv) Changes in lifestyle
Choose the correct option from the following:
(A) (i) and (ii)
(B) (ii) and (iii)
(C) (iii) and (iv)
(D) (i) and (iv)
खण्ड ख / SECTION B
(केस स्टडी-आधारित प्रश्न / Case Study-Based Questions)
अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्न संख्या 15 से 18 तक के उत्तर दीजिए।
हमारे देश में अनेक परिवार विभिन्न कारणों से अपने सदस्यों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने और/अथवा समाज की अन्य संरचनाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं तक पहुँचने और उनका उपयोग करने में असमर्थ होते हैं, इनमें से एक प्रमुख कारण परिवार में संसाधनों की, विशेषरूप से वित्तीय संसाधनों की कमी है। यहीं नहीं, अनेक बच्चे, युवा और वृद्धजन अपने परिवारों से अलग हो जाते हैं और अपने दम पर ही जीवनयापन करने के लिए छोड़ दिए जाते हैं। उनको अपनी आवश्यकताओं को खुद ही पूरा करने में कठिनाई होती है।
Read the passage carefully and answer the questions no. 15 to 18.
Many families in our country are unable to meet even the basic needs of their members and/or access as well as utilise the various services provided by other structures of the society due to various reasons, one of them being lack of resources, especially financial. Further, many children, youth and elderly are separated from their families and are left to cope on their own. By themselves, they find it difficult to meet their own needs.
15. संवेदनशील समूहों के लिए संस्थाओं/कार्यक्रमों के संदर्भ में, सही युग्म का चयन कीजिए। (1 अंक)
(A) सी.ए.आर.ए. : रैलियों का आयोजन
(B) साहसिक कार्यों को प्रोत्साहन : बाल अधिकार समझौता
(C) प्रेक्षण गृह : बच्चों के लिए एक प्रकार का घर
(D) राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन : परिवार-आधारित देखरेख
In the context of institutes/programmes for vulnerable groups, choose the correct pair: (1 mark)
(A) CARA : Organising rallies
(B) Promotion of Adventure : Child Rights Convention
(C) Observation Home : A kind of home for Children
(D) Promotion of National Integration : Family-based care
16. सूची-I में दी गई बच्चों, युवाओं व वृद्धजनों के लिए पहल का मिलान सूची-II में उनसे संबंधित वर्ष से कीजिए। (1 अंक)
सूची-I (पहल) | सूची-II (वर्ष)
i. एस.ओ.एस. बाल गाँव | 1. 2000, 2015
ii. राष्ट्रीय युवा नीति | 2. 1999
iii. वृद्धजनों के लिए राष्ट्रीय नीति | 3. 2003, 2014
iv. किशोर न्याय (बच्चों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम | 4. 1964
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) i-4, ii-3, iii-2, iv-1
(B) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
(C) i-2, ii-1, iii-4, iv-3
(D) i-3, ii-1, iii-2, iv-4
Match the initiatives for children, youth and elderly given in List-I with their related year in List-II: (1 mark)
List-I (Initiative) | List-II (Year)
i. SOS Children's Villages | 1. 2000, 2015
ii. National Youth Policy | 2. 1999
iii. National Policy for Older Persons | 3. 2003, 2014
iv. Juvenile Justice (Care and Protection of Children) Act | 4. 1964
Choose the correct option from the following:
(A) i-4, ii-3, iii-2, iv-1
(B) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
(C) i-2, ii-1, iii-4, iv-3
(D) i-3, ii-1, iii-2, iv-4
17. नीचे दिए गए दो कथनों को अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। (1 अंक)
अभिकथन (A) : 'युवाओं' के व्यापक संवर्ग में कुछ ऐसे समूह हैं, जो विशेषरूप से संवेदनशील हैं।
कारण (R) : ग्रामीण और जनजातीय युवा संवेदनशील समूह हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है।
(D) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है।
Given below are two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R). (1 mark)
Assertion (A): Within the broad category 'Youth', there are some groups who are especially vulnerable.
Reason (R): Rural and tribal youth are vulnerable groups.
Select the most appropriate answer from the options given below :
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
(B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) is false, but (R) is true.
18. नीचे दिए गए दो कथनों को अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। (1 अंक)
अभिकथन (A) : वृद्धजनों की आर्थिक और स्वास्थ्य आवश्यकताओं को प्रदान करने के लिए एक अनुकूल सामाजिक परिवेश के निर्माण की आवश्यकता है।
कारण (R) : भारत में 50 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों को वरिष्ठ नागरिक माना जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है।
(D) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है।
Given below are two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R). (1 mark)
Assertion (A): It is necessary to provide for the economic and health needs of the elderly to create a conducive social milieu.
Reason (R): In India, Senior Citizens constitute persons in the age group of 50 years and above.
Select the most appropriate answer from the options given below :
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
(B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) is false, but (R) is true.
खण्ड ग / SECTION C
(लघु-उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Questions)
19. (क) 'पोषण अभियान पोषण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यनीतियों के कार्यान्वयन की निगरानी और समीक्षा करता है।' किन्हीं दो अल्पावधि हस्तक्षेपों को बताकर इस कथन का औचित्य सिद्ध कीजिए। (2 अंक)
अथवा
(ख) डॉक्टर ने एक किशोरी के हीमोग्लोबिन स्तर में गिरावट का निदान किया है। यह किस पोषणहीनता विकार का सूचक है ? इस विकार में दिखाई देने वाले किन्हीं दो अन्य लक्षणों की सूची बनाइए । (2 अंक)
(a) 'Poshan Abhiyaan monitors and reviews the implementation of strategies to address the nutritional problems'. Justify this statement by giving any two short term interventions. (2 marks)
OR
(b) A doctor has diagnosed a fall in haemoglobin levels of an adolescent girl. Which nutritional deficiency disorder does it indicate? List any two other symptoms which may be seen in her in this disorder. (2 marks)
20. गाँव के कुछ बच्चे प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए हैं और बेघर हैं। इनके अलावा और कौन-से चार प्रकार के संवेदनशील बच्चों को देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता होती है ? (2 अंक)
Few children of a village have become victims of a natural calamity and are without home. Besides these, which other four types of vulnerable children need care and protection ? (2 marks)
21. खाद्य प्रबलीकरण से आप क्या समझते हैं? इसके दो उदाहरण दीजिए। (2 अंक)
What is meant by food fortification? Give its two examples. (2 marks)
22. अनेक प्रकार की रेखाओं का उपयोग विभिन्न संयोजनों के साथ करके कपड़ों पर किन चार मूलभूत आकृतियों के समूह का सृजन किया जा सकता है, उनके नाम लिखिए। (2 अंक)
By using different types of lines in various combinations on fabrics, name four basic groups of shapes which can be formed ? (2 marks)
23. वस्त्रों पर इस्तरी करना गरम प्रेस करने से किस प्रकार भिन्न है? कोई दो अंतर दीजिए। (2 अंक)
How is ironing different from hot pressing of clothes? Give any two differences. (2 marks)
24. एक छात्र बीसवीं सदी से पहले खाद्य संसाधन एवं प्रौद्योगिकी के महत्त्वपूर्ण विकास के बारे में जानने को उत्सुक है। इस संदर्भ में, किन दो शोधकर्ताओं ने उस समय विशेष योगदान दिया । प्रत्येक के द्वारा विकसित प्रक्रिया का नाम भी बताइए। (2 अंक)
A student is curious to learn about the major developments in food processing and technology that occurred before the 20th century. In this context, name two researchers who made a significant contribution in those times. Also name the process developed by each one of them. (2 marks)
25. (क) अल्पभारी तथा क्षयकारी में अन्तर स्पष्ट कीजिए। (2 अंक)
अथवा
(ख) पी.ई.एम. का पूरा नाम लिखिए तथा इसका संक्षेप में वर्णन कीजिए। (2 अंक)
(a) Differentiate between underweight and wasting. (2 marks)
OR
(b) Write the full form of PEM and describe it briefly. (2 marks)
26. (क) सुमेरा दूरदराज़ के एक गाँव में रहती थी तथा वह कभी स्कूल नहीं भेजी गई । अब उसके माता-पिता उसका दाखिला एक आवासीय विद्यालय में करवाना चाहते हैं। इन लड़कियों के लिए उपयुक्त भारत सरकार की योजना के नाम का सुझाव दीजिए। इस योजना की कोई अन्य दो विशेषताएँ समझाइए । (3 अंक)
अथवा
(ख) जेकब स्वयं की उत्पादन कंपनी में अपने कर्मचारियों के लिए उपयुक्त कार्यस्थल का निर्माण करना चाहता है। उसे सुकार्यिकी की परिभाषा और उसके दो लाभ बताकर कार्यस्थल की डिज़ाइनिंग में सुकार्यिकी के उपयोग की सलाह दीजिए। (3 अंक)
(a) Sumera lived in a remote village and was never sent to school. Now her parents want to admit her in a residential school. Suggest the name of the scheme by the Government of India meant for such girls. Explain any two other features of this scheme. (3 marks)
OR
(b) Jacob wants to set up a suitable workplace for his employees in his own manufacturing company. Advise him to use ergonomics in designing workplaces by giving the definition of ergonomics and its two benefits. (3 marks)
27. छोटे बच्चों के विकास में विद्यालय पूर्व वातावरण किस प्रकार से लाभप्रद है, इसके छह कारण प्रस्तुत कीजिए । (3 अंक)
Provide six reasons how a pre-school environment is beneficial for young children's development. (3 marks)
28. (1 + 1 + 1 = 3 अंक)
(क) डी.सी.जे. व्यावसायिकों को कंप्यूटर कौशलों में निपुण होना क्यों आवश्यक है ?
(ख) किन दो क्षेत्रों में विकास पत्रकार कार्य कर सकता है ?
(ग) उस समावेशी शब्द का नाम बताइए जिसमें कंप्यूटर का हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर व अंकीय प्रसारण, आदि सम्मिलित हैं।
(a) Why is it important for DCJ professionals to be well versed in computer skills ?
(b) In which two areas can a Development Journalist work?
(c) Name the umbrella term that includes computer hardware and software, digital broadcast, etc.
29. (क) अस्पताल के धुलाईघर की छह विशेषताओं को सूचीबद्ध कीजिए। (3 अंक)
अथवा
(ख) स्वचालित धुलाई मशीन द्वारा किए जाने वाले छह कार्य परिचालनों का उल्लेख कीजिए। (3 अंक)
(a) Enlist six features of Hospital laundry. (3 marks)
OR
(b) Mention six work operations which are performed by an automatic washing machine. (3 marks)
खण्ड घ / SECTION D
(दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Questions)
30. (क) एक व्यक्ति जो नकली दाँत लगाता है उसे किस प्रकार का आहार देना चाहिए ? इस आहार के कोई दो उदाहरण दीजिए।
(ख) एक रोगी को भोजन देने के किन्हीं दो तरीकों का विवरण दीजिए। (2 + 2 = 4 अंक)
(a) Which type of diet should be given to a person who has dentures ? Give any two examples of this diet.
(b) Describe any two ways of feeding a patient. (2 + 2 = 4 marks)
31. आपकी दादी ने गली के फेरी वाले से सेब खरीदे, जिसने कम तोल कर उन्हें ठग लिया।
(क) फल सब्ज़ी विक्रेता किन चार तरीकों से दोषपूर्ण तोल और माप का प्रयोग करके ग्राहकों को धोखा देते हैं ?
(ख) इस संदर्भ में, एक सतर्क उपभोक्ता के रूप में उनके दो दायित्व कौन-से हैं ? (2 + 2 = 4 अंक)
Your grandmother has purchased apples from a street vendor, who cheated her by weighing less.
(a) By which four ways can a fruit and vegetable vendor deceive his customers using defective weights and measures ?
(b) As an alert consumer, what are her two responsibilities in this context. (2 + 2 = 4 marks)
32. (क) (i) “पूरे विश्व के साथ-साथ भारत में भी खाद्य सुरक्षा चुनौतियाँ बदली हैं और खाद्य गुणवत्ता तथा खाद्य सुरक्षा को अत्यधिक महत्त्व मिला है।" इस संदर्भ में, खाद्य गुणवत्ता और सुरक्षा की आवश्यकता के दो महत्त्वपूर्ण कारणों पर प्रकाश डालिए।
(ii) दो सामान्य खाद्य-जनित रोगाणुओं की पहचान कीजिए, जो स्वस्थ व्यक्तियों में संक्रमण फैला सकते हैं। (2 + 2 = 4 अंक)
अथवा
(ख) (i) भारत में विभिन्न पुराने खाद्य कानूनों को समेकित करने वाले व्यापक कानून का पूरा नाम क्या है ? इसे कब अधिनियमित किया गया था ?
(ii) एक खाद्य विनिर्माण कंपनी खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली स्थापित कर रही है। खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कंपनी द्वारा उपयोग की जाने वाली दो प्रणालियों का वर्णन कीजिए। (2 + 2 = 4 अंक)
(a) (i) "Food safety challenges have changed globally as well as in India, and Food Quality and Food Safety have gained tremendous importance". In this context, highlight two significant reasons of importance of Food Quality and Safety.
(ii) Identify two common food-borne pathogens that can spread infection in healthy individuals.
OR
(b) (i) What is the full name of the comprehensive law that consolidated various old food laws in India? When was it enacted?
(ii) A food manufacturing company is establishing a Food Safety Management System. Describe two systems the company can use to ensure food safety and quality. (2 + 2 = 4 marks)
33. (क) एक फ़ैशन डिज़ाइन टीम को स्वर्णिम माध्य से प्रेरित एक नया परिधान संग्रह बनाने का काम सौंपा गया है। बताइए कि वे अनुपात के किन्हीं तीन सिद्धांतों को अपनी डिज़ाइन प्रक्रिया में कैसे एकीकृत करेंगे, जिसमें स्वर्णिम माध्य (गोल्डन मीन) पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
(ख) उन्हें धूसर पैमाने (ग्रे स्केल) से रंग मान 0 और 10 का उपयोग करने के लिए कहा गया है। ये तुल्यमान क्या दर्शाते हैं ? (3 + 1 = 4 अंक)
(a) A fashion design team has been tasked with creating a new apparel collection inspired by the Golden Mean. Describe any three ways how they would integrate the principles of proportion into their design process, with a focus on Golden Mean.
(b) They have been asked to use colour value 0 and 10 from a Grey Scale. What do these equivalent values represent? (3 + 1 = 4 marks)
34. (क) कार्तिक के परिवार ने अपनी छुट्टियों के लिए एक सैरगाह में 3 रातों के लिए ठहरने का आरक्षण कराया है।
प्रमुख कार्यालय प्रबंधक के रूप में 'अतिथि चक्र' की प्रत्येक अवस्था के दौरान किए जाने वाले कार्यों को सूचीबद्ध कीजिए, ताकि कार्तिक के परिवार के लिए अच्छी आतिथ्य सेवाओं को सुनिश्चित किया जा सके। इस कार्य में प्रमुख कार्यालय प्रबंधक को कौन-से दो स्टाफ़ के सदस्य/कार्मिक सहायता करेंगे ? (4 + 1 = 5 अंक)
अथवा
(ख) 'फ्रेश केक एंड कैफ़े' आपके शहर में एक नई बेकरी व कॉफ़ी शॉप खुली है।
इसके खाद्य तथा पेय पदार्थ विभाग, खाद्य तथा पेय पदार्थों की बिक्री के लिए उत्तरदायी हैं। इनसे संबंधित कोई दो सेवा विभागों के नाम बताइए। इनमें से किसी एक सेवा विभाग के चार कार्य/भूमिका का वर्णन कीजिए। (1 + 4 = 5 अंक)
(a) Kartik's family has reserved a 3-night stay at a resort for their vacation.
As the Front Office Manager, list down the actions to be taken during each stage of 'Guest cycle' to ensure good hospitality services for Kartik's family. Which two staff members/personnel would assist the Front Office Manager in this work? (4 + 1 = 5 marks)
OR
(b) 'Fresh Cake and Cafe', a new bakery and coffee shop is opened in your city. Its Food and Beverage Department has the responsibility for the sale of food and beverages.
Name any two service departments related to it. Describe four functions/roles of any one of these service departments. (1 + 4 = 5 marks)
35. एक फ़ैशन स्टोर में ब्लेज़र जैकेट्स, हॉट पैंटें, पोलो शर्ट्स और बैगी पैंटें बिक्री के लिए प्रदर्शित किए गए हैं।
(क) फ़ैशन उद्योग में प्रयोग की जाने वाली फ़ैशन संबंधी शब्दावली के अनुसार, इनका वर्गीकरण कीजिए और अंतर बताइए ।
(ख) इस फ़ैशन स्टोर में फ़ैशन डिज़ाइन व्यावसायिकों के लिए कौन-से तीन जीविका के अवसर उपलब्ध होंगे ? प्रत्येक की कोई एक भूमिका का उल्लेख कीजिए। (2 + 3 = 5 अंक)
Blazer jackets, hot pants, polo shirts and baggy pants are displayed in a fashion store for sale.
(a) Classify and differentiate them as per fashion terms used in the fashion industry.
(b) Which three career opportunities will be available to fashion design professionals in this fashion store? Mention any one role for each of them. (2 + 3 = 5 marks)
Home Science Question paper CBSE Class 12
History Previous Year Question Paper CBSE Board class 12 - free pdf download link
Hindi Elective Question Paper CBSE Class 12
Hindi Core CBSE CLASS 12 Previous Year Question Paper