UP Board Class 12 Previous Year Question Paper
UP Board Class 12 Biology Question Paper 2013 – Zoology & Botany | प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र PDF
UP Board CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
UP Board Class 12 Biology Question Paper 2013 – Zoology & Botany
प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र PDF 2013
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2013
जीव विज्ञान-प्रथम प्रश्नपत्र (प्राणि विज्ञान)
समय : 3 घण्टे, 15 मिनट
AND इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2013 जीव विज्ञान-द्वितीय प्रश्नपत्र (वनस्पति विज्ञान) समय : 3 घण्टे, 15 मिनट
UP Board Class 12 Biology Question Paper 2013 – Zoology & Botany , UP Board, UP Board Class 12, UP Board 12th, UP Board Exam, UP Board Exam Paper, Biology, Biology Question Paper, Biology First Paper, Biology Second Paper, Biology Paper I, Biology Paper I
UP Board CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
UP Board Class 12 Biology Question Paper 2013 – Zoology & Botany
प्रथम एवं द्वितीय प्रश्नपत्र PDF 2013
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2013
जीव विज्ञान-प्रथम प्रश्नपत्र (प्राणि विज्ञान)
समय : 3 घण्टे, 15 मिनट
376 (JA)
पूर्णांक : 35
निर्देश : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
डी एन ए की कितनी न्यूक्लिओटाइड इकाइयाँ होती हैं? उनके नाम लिखें।
अथवा
पित्त रस स्त्रावित करने वाली ग्रन्थि का नाम लिखिए तथा इसके प्रमुख दो कार्य लिखिए।
उत्परिवर्तन की परिभाषा दीजिए। उत्परिवर्तनवाद किस वैज्ञानिक ने दिया था?
समसूत्री तथा अर्धसूत्री कोशिका विभाजन में दो अन्तर लिखिए।
आर्किओप्टेरिक्स किन वर्गों की संयोजी कड़ी है?
एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका तथा एन्टअमीबा जिन्जीवेलिस मानव शरीर में कहाँ पाए जाते हैं? इनसे उत्पन्न मनुष्य में एक-एक रोग का नाम लिखिए।
अथवा
प्रकाश सूक्ष्मदर्शी में देखने पर हाइड्रा की दगी हुई दंश कोशिका का नामांकित चित्र बनाइये।
वृषण से होती हुई एस्कैरिस के शरीर की अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाइये।
अथवा
यदि ल्यूकोसोलिनिया के बाहरी तल पर मोम लगा दिया जाये तो इसकी जीवन क्रिया पर क्या प्रभाव पड़ेगा और क्यों?
केंचुए के एक पटीय वृक्कक का नामांकित चित्र बनाइये।
अथवा
केंचुए की मैथुन एवं कोकून बनने की क्रिया का वर्णन कीजिए।
"अग्न्याशय एक मिश्रित ग्रन्थि है।" समझाइये।
तिलचट्टा एवं ब्लाटा में चार प्रमुख अन्तर लिखिए।
संघ कॉर्डेटा के चार विभेदी लक्षण लिखिए।
क्यूलेक्स तथा एनाफिलीज के बाह्य लक्षणों में चार अन्तर लिखिए।
मिलर के प्रयोग का नामांकित चित्र बनाइये।
मेन्डल के द्विगुण संकरण प्रयोग का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
अथवा
लिंग निर्धारण क्या है? मनुष्यों में लिंग निर्धारण समझाइये।
मनुष्य के हृदय की अनुलम्ब काट का नामांकित चित्र बनाइये। संक्षेप में इसमें दोहरा परिसंचरण समझाइये।
अथवा
सहज एवं अधिगम व्यवहार की परिभाषा दीजिए। इन व्यवहारों को उदाहरणों सहित समझाइये।
कोशिकीय श्वसन क्या है? मनुष्य की श्वसन क्रिया में आक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड के परिवहन को समझाइये।
अथवा
निम्नलिखित के नामांकित चित्र बनाइये:
(अ) तंत्रिका कोशिका
(ब) मनुष्य के एक वृषण की सममितार्थी काट।
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2013
जीव विज्ञान-द्वितीय प्रश्नपत्र (वनस्पति विज्ञान)
समय : 3 घण्टे, 15 मिनट
377 (JI)
पूर्णांक : 35
निर्देश : प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।
उस कवक का वानस्पतिक नाम लिखिए जिसमें कूट कवक जाल पाया जाता है?
स्पर्शानुकुंचनी गति दिखाने वाला एक पौधा का नाम लिखिए।
उस पौधे का वानस्पतिक नाम तथा कुल लिखिए जिससे लाल मिर्च पायी जाती है।
किसी शैवाल का नाम लिखिए जो नाइट्रोजन स्थिरीकरण में भाग लेता है।
माइटोकांड्रिया की संरचना तथा कार्य का वर्णन कीजिए।
द्विबीजपत्री तथा एकबीजपत्री तने की आन्तरिक रचना में तुलना कीजिए।
पादप हारमोंस की कृषि में भूमिका का उल्लेख कीजिए।
(अ) साइकस के प्रवाल मूल (कोरेलॉयड जड़) के अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाइए।
(ब) प्रजातियों में प्रतियोगी प्रभाव को स्पष्ट कीजिए।
हानिकारक जीवाणुओं के आर्थिक महत्व का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
अथवा
वाष्पोत्सर्जन की परिभाषा लिखिए। यह पौधे के लिए क्यों आवश्यक है? समझाइए।
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए:
(अ) फर्न प्रोथैलस
(ब) ग्रीनहाउस प्रभाव
अथवा
मॉस के स्पोरोफाइट की संरचना का वर्णन कीजिए।
ओजोन परत को हानि पहुँचाने वाले प्रदूषकों का विवरण दीजिए। पृथ्वी पर जीवन के लिए ओजोन परत का क्या महत्व है?
यूलोथ्रिक्स तथा स्पाइरोगाइरा के लैंगिक जनन की तुलना कीजिए।
अथवा
एक प्रयोग की सहायता से मूलदाब का वर्णन कीजिए।
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए:
(अ) फाइटोक्रोम
(ब) जिबरेलिन
अथवा
निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए:
(अ) पेरीस्टोम
(ब) कटोरिया (सायथियम)
(स) भूमंडलीय ऊष्मायन
लेग्यूमिनोसी कुल के विभेदक लक्षणों का वर्णन कीजिए। इस कुल के तीनों उपकुलों को आप कैसे विभेदित करेंगे? इसका पुष्प सूत्र तथा पुष्प आरेख दीजिए।
अथवा
आपके द्वारा पठित वर्गीकरण पद्धति के अनुसार निम्नलिखित को वर्गीकृत कीजिए:
(अ) प्याज (ब) खीरा (स) सूरजमुखी (द) गुड़हल (इ) आलू
जैव-भू-रसायन चक्रण से आप क्या समझते हैं? नाइट्रोजन चक्र में सूक्ष्मजीवों की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
अथवा
एंजाइम की क्रियाविधि का वर्णन कीजिए। विभिन्न प्रकार के कारकों का एंजाइम की क्रियाविधि पर पड़ने वाले प्रभावों का वर्णन कीजिए।
UP Board Class 12 All Subjects Question paper Free PDF download link
Mathematics Question paper UP Board Class 12
Chemistry Question Paper UP Board Class 12
UP Board Class 12 Hindi Question Paper